Web News

www.upwebnews.com

Lucknow: RSS का पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

June 4, 2026

Lucknow: RSS का पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

लखनऊ, 4 जून 2026 (विसके) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजन हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग 22 मई से सरस्वती कुंज, निराला नगर, लखनऊ में संचालित हो रहा है, जिसमें काशी, कानपुर, गोरक्ष एवं अवध प्रांतों के कुल 289 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
अधिक ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत् 2083 पर सायं 6 बजे प्रारम्भ हुआ पथ संचलन सरस्वती कुंज, निराला नगर से निकलकर आठ नम्बर चौराहा, विवेकानन्दपुरी, महानगर, आईटी मेट्रो स्टेशन (अयोध्या मार्ग), आईटी चौराहा तथा श्री रामकृष्ण मठ के सामने से होते हुए पुनः वर्ग स्थल पर सम्पन्न हुआ।

पथ संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। संघ के घोष वाद्य की मधुर स्वर-रचनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन शक्ति, देशभक्ति एवं सामूहिकता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वत रंजन जी, प्रशिक्षण वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह जी, वर्ग कार्यवाह डॉ. देवेन्द्र अस्थाना, वर्ग पालक मिथिलेश नारायण जी, क्षेत्र प्रचारक अनिल जी तथा क्षेत्र शारीरिक शिक्षण प्रमुख अखिलेश जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष चंद्र जी सहित अन्य प्रमुख अधिकारी महानगर-10, अयोध्या मार्ग स्थल पर उपस्थित रहे और पथ संचलन का अवलोकन किया।

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

सरकार की उपलब्धियों को,संगठन,एवं प्रशासन व्यापक रूप से 5 से 21 जून के बीच जनता तक पहुंचाएं

आगरा 04 जून 2026 । प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उ०प्र० व जनपद प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया।  प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी एवं प्रशासनिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
तत्पश्चात केन्द्र की मोदी जी की सरकार के 12 वर्ष व राज्य की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की उपलब्धियों को जन अभियान संचालित कर कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारियों हेतु बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा पीपीटी के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व राज्य सरकार की उपलब्धियों हेतु 5 जून से 21 जून तक सेवा, संस्कार,सुशासन एवं सम्मान अभियान की तैयारियों की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून, 2026 तक व्यापक स्तर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद के सभी विकास खंडों, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित होंगी।
अभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी समाज के प्रबुद्ध वर्गों से संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।

11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों की 14  से 16 जून तक प्रदेश के सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। इन आयोजनों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 16  से 17 जून तक “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। प्रबुद्ध सम्मेलन में विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना पर विचार-विमर्श और संवाद किया जाएगा। 17 जून से 20 जून तक जनपद स्तर पर विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक भाइयों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों,लोक कल्याणकारी योजनाओं की एक लंबी श्रृंखला है, जिसे सहजता, सरलता से सरकार की सभी उपलब्धियों को,संगठन,एवं प्रशासन व्यापक रूप से 05 जून से 21 जून के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता तक पहुंचाएं।

जनपद प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में जनपद को प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण कराने, मलिन बस्तियों में साफ सफाई, सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने, सभी जनप्रतिनिधियों को जन चैपाल आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की आम आदमी से चर्चा, किसानों हेतु कृषि कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मा केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर जी, मा. विधायक डॉ जीएस धर्मेश जी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, छोटेलाल वर्मा जी,डॉ.धर्मपाल,रानी पक्षालिका सिंह जी भगवान सिंह कुशवाह , चैधरी बाबूलाल जी, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी, जिलाधिकारी मनीष बंसल जी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार जी,एडीए उपाध्यक्ष एम.अरुणमोली, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य,सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ राजेश कुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

मासूम से दुष्‍कर्म में दोषी को 12 साल की सजा

बिलारी में 2016 की घटना,घटना के समय 16 साल का था आरोपी

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।

सात साल की मासूम से दुष्कर्म पर अदालत ने दोषी को बारह साल की सजा सुनाई है।दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विशेष न्यायधीश पॉक्सो कोर्ट -1- रेशमा चौधरी कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। बिलारी के वादी की ओर से अपने भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कायम कराया गया।तहरीर में कहा गया कि उसका गांव के पास अमरुद का बाग है। उसने बाग की रखवाली के लिए एक बच्ची को रखा।
14 सितंबर,16 की दोपहर में बच्ची बाग की रखवाली कर रही थीं। इस दौरान आरोपी वहां पहुंच गया।उसे अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में बच्ची अपने घर पहुंची तो मामले का पता चला।पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो कोर्ट में अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उसे दोषी करार दिया। दोषी को 12 साल व 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। सजा के बाद दोषी को राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

June 3, 2026

युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। गांव नया नगला में दोपहर एक करीब 25 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में खडे पेड़ पर कपडे़ से फांसी फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को मिली जानकारी क अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया नगला निवासी मुनेश उम्र करीब पच्चीस वर्ष पुत्र गिर्राज सिंह मंगलवार को अपने खेतों की देखभाल करने गया था। बताते हैं कि दोपहर के समय उसने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर खड़े एक पेड़ से पर किसी कपडे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।  घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों और परिजनों को हुई तो लोग खेतों की ओर दौड लिए, वहीं घटना की ग्रामीणों मिली सूचना को सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन खेतों पर पहुंचे और फंदे पर झूल रहे मुनेश को फंदे से उतारकर सीधे सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेश की मौत की खबर से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर इलाका पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

एडीजे को निरीक्षण के दौरान राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिली खामियां 

मैनपुरी।  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा व सदस्य अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम कुलदीप सिंह तृतीय एवं सदस्य मा० सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नूतन चौहान द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक विकास कुमार उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में मैनपुरी के कुल 17 बच्चे उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान  समिति द्वारा संप्रेक्षण गृह का उपस्थित रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में किये गये निरीक्षण के समय दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन होना नहीं पाया गया, बच्चों द्वारा बताया गया कि उनके खाने पीने की व्यवस्था उनके अनुसार नहीं की जा रही है साथ ही खेल के लिये जो दिशा निर्देश दिये गये थे उनमें कोई भी ऐसे परिवर्तन नहीं देखा गया। अत: समिति द्वारा पुन: निर्देशित किया गया कि खेल-कूद की उचित व्यवस्था की जाये। संप्रेक्षण गृह में सिर्फ एक काउंसलर नियुक्त है जिसके उपर काफी दबाब है साथ ही कोई भी मनोचिक्त्सिक की नियुक्ति नहीं की गयी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर जो गार्ड मौजूद था उसके द्वारा सुरक्षा के प्रति ठीक तरह से निर्वहन नहीं किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में समिति द्वारा निर्देश दिये गये कि सुरक्षा के प्रति ध्यान रखा जाये जिससे भविष्य में कोई अप्रिये घटना न हो।

« Newer PostsOlder Posts »