Web News

www.upwebnews.com

वैक्सीन लगाने के बाद मासूम की मौत,जांच करने पहुंची टीम

April 24, 2026

वैक्सीन लगाने के बाद मासूम की मौत,जांच करने पहुंची टीम

मैनपुरी/बिछवा। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में एएनएम और आशा द्वारा एक 10 माह के बच्चे का वैक्सीनेशन किया गया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी शुरू हो गई बाद में उसकी मौत हो गई। मामले में जिला स्तरीय चिकित्सा टीम में पहुंचकर जानकारी की है। परिजनो ने  पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
गांव देवगंज निवासी शिवानी पत्नी अरविंद कुमार ने गांव की आशा और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनके 10 माह का पुत्र आरव जिसका कानपुर काफी दिनों तक इलाज चला था। उसे गांव की आशा हुआ एएनएम ने उनके मना करने के बाद भी तीन डोज वैक्सीन दिया। उसके बाद उनके पुत्र की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई उन्होंने विभाग को सूचना दी लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने परिजनों से मुलाकातकी। मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके इसलिए उन्होंने पोस्टमार्टम करने की बात कही। लेकिन मृतक की मां शिवानी ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने भी परिजनों को समझाया लेकिन पोस्टमार्टम के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। वही किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि विभाग अपने हिसाब से जो कार्रवाई करना है करें वह किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। टीम में डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर पपेंद्र कुमार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हरिभान सिंह नारायण सिंह पंकज अभिषेक प्रताप सिंह आदि लोगों ने पहुंच कर मामले को बारीकी से जांचा। टीम ने जो भी मासूम का इलाज कानपुर के अस्पताल में हुआ है सभी के कागज एकत्रित किए हैं। पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जिसका भी दोष आएगा वह बक्सा नहीं जाएगा।


 

शहीद स्मारक में लटका मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

मैनपुरी, दन्नाहार थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक युवक का शव शहीद स्मारक पर लटका मिला है। गुरुवार देर रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान विकास उर्फ विक्की (35 वर्ष) पुत्र कुशल पाल निवासी ग्राम विघरई के रूप में हुई है।
परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी और तब से उसकी तलाश कर रहे थे। तीन दिन बाद गुरुवार देर शाम ग्रामीणों को शहीद सुनील स्मारक पर उसका शव लटका हुआमिला। शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे यह 1-2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।
घटना ग्राम कंजाहार में श्री हर्ष (28 वर्ष) के खेत में बने शहीद फौजी सुनील कुमार स्मारक के अंदर हुई। विकास उर्फ विक्की ने स्मारक के गेट के ऊपर बनी लोहे की ग्रिल से लोहे के तार का इस्तेमाल कर फांसी लगाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी भेज दिया गया है।सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लापता युवक का शव स्मारक पर लटका मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

हाई स्कूल में हर्षित चौहान और इण्टर में छात्रा मानसी बने जिले के टापर

मैनपुरी , जनपद में हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में हर्षित चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। हर्षित ने कुल 600 में से 576 अंक प्राप्त कर 96 प्रतिशत अंक हासिल किए और जिले का नाम रोशन किया।एलाऊ थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव निवासी हर्षित चौहान साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता खेती के साथ-साथ प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हर्षित ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की।
हर्षित चौहान पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल और शिक्षक भी हर्षित के घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। हर्षित की सफलता में परिवार और स्कूल प्रशासन का बड़ा योगदान रहा है। खास बात यह रही कि गणित विषय में हर्षित ने 100 में से पूरे 100 अंक प्राप्त किए, जिससे उनकी मेधा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हर्षित की मां ने कहा कि उनके बेटे की यह कामयाबी किसी सपने से कम नहीं है। हर्षित की सफलता की खबर सुनकर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वही इंटरमीडिएट में छात्रा मानसी गंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है। मानसी ने कुल 500 में से 458 अंक हासिल कर 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और जनपद का नाम रोशन किया है।
मानसी गंगा कोतवाली थाना क्षेत्र के गोसलपुर गांव की निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं, जबकि उनकी मां विकलांग हैं। सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद मानसी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मानसी दो बहनों में से एक हैं और उनके परिवार में कोई भाई नहीं है।
मानसी की सफलता के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी भी जुड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को समाज के लोगों द्वारा अक्सर ताने सुनने पड़ते थे, लोग कहते थे कि बेटियां हैं, आगे कैसे बढ़ेंगी। लेकिन मानसी ने इन सभी नकारात्मक बातों को अपनी ताकत बनाया और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
मानसी गंगा एससीएमडी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। मानसी का सपना है कि वह एनडीए में चयनित होकर भारतीय सेना में अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शाक्य ने मानसी गंगा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मानसी की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

बार एसोसिएशन के चुनाव में अवधेश यादव अध्यक्ष और बिजेंद्र यादव सचिव निर्वाचित

मैनपुरी , दीवानी बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इस चुनाव में अवधेश यादव अध्यक्ष और बिजेंद्र यादव सचिव चुने गए हैं। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
बहुप्रतीक्षित दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही, जिसके बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अवधेश यादव ने 400 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी शरवीर यादव को 71 और महेंद्र मिश्रा को 153 मत मिले। सचिव पद पर बिजेंद्र यादव ने 257 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येंद्र (164 मत) को 93 मतों से हराया। अन्य प्रत्याशियों में जीतू को 104,मुकेश को 19 और अवधेश को 18 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही बार एसोसिएशन परिसर में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों और अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया गया,इस दौरान “बार एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे भी गूंजते रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी प्राथमिकता संगठन को और मजबूत बनाना होगी।
वहीं, सचिव बिजेंद्र यादव ने भी सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बार और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

बरेली: उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जन-आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सरकार का बड़ा संदेश, महिलाओं को अधिकार दिलाने की प्रतिबद्धता*

*प्रधानमंत्री के संकल्प का जिक्र, “मातृ शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर रहेंगे”*

बरेली, 24 अप्रैल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज जन-आक्रोश महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में किया गया ।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह एकता और एकजुटता का विषय है और बताया कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष का सहयोग मिलता और पर्याप्त सांसद समर्थन में होते तो यह ऐतिहासिक बिल पास हो सकता था। उन्होंने पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को मिले आरक्षण का उदाहरण देते हुए कहा कि इसी का परिणाम है कि आज बरेली में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में एक महिला नेतृत्व कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब राष्ट्र के नाम सम्बोधन दिया कि ना मैं हिम्मत हारा हूँ, ना मेरा हौसला टूटा है, मैं मातृ शक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण दिला कर रहूँगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जिस भी क्षेत्र में अवसर पाती हैं, वहां उत्कृष्ट कार्य करती हैं लेकिन मुख्य बात है अवसर मिलना चाहिए और यह मौका भाजपा देगी। लेकिन विपक्ष ने माखौल उड़ाने का कार्य किया है उन्हें आधी आबादी का श्राप लगेगा और भाजपा को आधी आबादी का आर्शीवाद मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वह है जो सती के रूप में यमराज से अपने पति के प्राण वापस ले आयी थी और रानी लक्ष्मी बाई के रूप में अपने दुध मुंहे बच्चे को पीठ में बांधकर अंग्रेजों से लड़ी थी तथा सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को पढ़ने का अधिकार दिया।

उन्होंने बताया हमारी सरकार ने 40 करोड़ महिलाओं का बैंक खाता खुलवाया, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाया, 07 करोड़ गरीब परिवारों को आवास दिये जिनमे 90 प्रतिशत महिलाओं के नाम है, आयुष्मान कार्ड, 10 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत सिलेण्डर, 03 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया तथा 06 करोड़ महिलाओं का लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पुनः लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नारा है ”बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ।”
उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति का सम्मान अगर किसी ने किया है तो भाजपा ने किया है। हमारे देश की राष्ट्रपति व प्रदेश की राज्यपाल भी महिला हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने 2026 में जो पाप किया है उसका परिणाम 2027 में उसे भुगतान पड़ेगा। यह विरोध इस परिसर का नहीं रहना चाहिए इसे घर-घर तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहती थी लेकिन विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
महापौर ने कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का कार्य किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नारी का उत्थान और नारी का सम्मान यही है भाजपा की पहचान लेकिन विपक्ष ने महिलाओं के साथ छल किया है।
सांसद ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बारी जब आयी तो लेकिन विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हुआ, यह आक्रोश जन-जन तक जाए।
क्षेत्रीय अध्यक्ष भा0ज0पा0 दूरविजय सिंह शाक्य
ने कहा कि देश के मा0 प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का सपना देखा, जिसके लिए महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया था, जिसे विपक्ष ने रोक दिया।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह व बहोरन लाल मौर्य, विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा, विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महिला ब्लाक प्रमुख /सभासदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

—————

« Newer PostsOlder Posts »