Web News

www.upwebnews.com

जन्मदिवस पर उमडा जन सैलाब , गोप के वर्चस्व को और मजबूत कर गया

May 4, 2026

जन्मदिवस पर उमडा जन सैलाब , गोप के वर्चस्व को और मजबूत कर गया

2027 विधानसभा चुनाव में अरविंद सिंह गोप की होगी अहम भूमिका

Dileep Shrivastava Journalist
दिलीप कुमार श्रीवास्तव
बाराबंकी। जिस जोश,उत्साह व भव्यता के साथ जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप का जन्म दिवस सपाईयों द्वारा जश्न व उत्सव के रूप मे मनाया गया । उससे स्पष्ट संदेश जाता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव मे गोप की अहम व महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस कार्यक्रम को राजनीतिक पंडित शक्ति प्रदर्शन भी बताते हैं।
इसमें कोई शक नहीं कि जनपद में गोप जैसा लोकप्रिय, जनप्रिय एवं कुशल दोस्तों शुभचिन्तको के हर दुख सुख में खडा रहने वाला गोप जैसा कोई अन्य नेता नहीं है।
करीब तीन माह पूर्व पूर्व एमएलसी राजेश यादव द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें जनता के साथ ही प्रदेश के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया था। तथा खिचड़ी भोज के सहारे अपनी शक्ति प्रदेश नेतृत्व को दिखाने का प्रयास किया गया था।यह शक्ति प्रदर्शन बाराबंकी सदर सीट के टिकट के लिए बताया जाता है। राजनीतिक पंडितों का यह भी कहना है की राजेश यादव के भले सपा प्रमुख अखिलेश यादव से अच्छे संबंध हो किंतु वर्तमान तीन बार के विधायक सुरेश यादव का टिकट काटना सपा के लिए आसान नहीं होगा। बाकी राजनीति मे कुछ भी असंभव नहीं है।
जिले की सपा में क्या खिचड़ी पक रही है यह तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही जाने किंतु जनपद में अरविंद सिंह गोप का जलवा बरकरार है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में उनकी अहम भूमिका होगी। जिले में विकास पुरुष स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के बाद अरविंद सिंह गोप जिले मे सपा के सर्वमान्य नेता माने जाते हैं।
समाजवादी पार्टी में गोप का वर्चस्व व जलवा इसलिए भी कायम है कि तमाम दिक्कतों व समस्याओं के बाद भी कई राजनीतिक दलों के कुर्सी व पद के ऑफर के बाद भी उन्होंने सपा का दामन नहीं छोड़ा। उनका यह कहना कि जब तक जान है तब तक वह अखिलेश यादव के साथ है वह कभी भी अखिलेश यादव का साथ नहीं छोड़ेंगे यही उनकी पहचान है।

May 3, 2026

राजेंद्र पेसीया मुरादाबाद के नए डीएम, अनुज सिंह का लखनऊ तबादला

मुरादाबाद, 03 मई 26, शासन ने दी रात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार सम्भल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेशिया को मुरादाबाद का चार्ज दिया गया है, जबकि मुरादाबाद के जिलाधिकार अनुज कुमार सिंह को मुख्य मंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल को सम्भल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

बायोलाँजी आसान, फिजिक्स-केमिस्ट्री ने लीं असली परीक्षा

-परिणाम पर टिकीं परीक्षार्थियों की निगाह
Post on 3.5.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद। उप्र समाचार सेवा।
रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से
आयोजित NEET-26 परीक्षा सफलतापूर्वक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई है।
परीक्षा देकर निकले छात्र छात्राओं अपने अनुभव भी साझा किए।कहा कि नीट परीक्षा में फिजिक्स-केमिस्ट्री के सवालों ने उलझाया पर बायो लॉजी ने जरुर राहत मिली। परीक्षार्थियों का कहना था कि बाँयोलाजी का पिछ्ले सवालों के पेटर्न के आधार पर रहा। इसमें छात्र छात्राओं की रैंकिंग बढ़ाने वाला होगा।
नीट परीक्षा देकर बाहर आए परीक्षार्थी बताते हैं कि पेपर कुल मिलाकर अच्छा रहा।
बायोलॉजी का पेपर बेहद आसान रहा। इससे समय बचाने में मदद मिलीं।पर फिजिक्स व केमिस्ट्री के सवालों ने पसीने छुड़ाए। खासकर केमिस्ट्री के सवाल ज्यादा कठिन रहे। वे काफी ट्रिकी और कैलकुलेशन पर आधारित थे।
छात्रा सुरभि ने अनुभव साझा किया। बताया कि उनकी तैयारी बढ़िया थी। पेपर भी इसी के उम्मीदों के अनुरूप ही रहा।
एक अन्य छात्र का कहना हैकि
शुरुआत में कुछ सवाल कठिन लगे पर बाद में हल हो गए।
हालांकि ज्यादातर छात्रों का कहना था कि पेपर को संतुलित था। अलबत्ता कुछ सवाल कठिन और उलझाऊ थे।पर यदि किसी ने सिलेबस गहराई से पढ़ा है तो पेपर ज्यादा संतुलित रहा। हालांकि इस बार भी नीट परीक्षा में बायोलॉजी ‘स्कोरिंग’ रहीं। हालांकि अब अभ्यर्थियों को अधिकारिक आंसरशीट व नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। परिणाम उनके करियर की दिशा तय भी करेंगे।

अस्कुंडा घाट पर चला सख्त स्वच्छता अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन की अधिकृत संस्था नेचर ग्रीन एवं प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में द्वारकाधीश मंदिर के निकट स्थित अस्कुंडा घाट पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई करते हुए कूड़ा-कचरा हटाया गया और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
टीम ने घाट के आसपास स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, खासकर खाने-पीने की दुकानों को अपने प्रतिष्ठानों पर कूड़ेदान रखने और उसका नियमित उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने या नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
अभियान के दौरान दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की गई।
इस मौके पर नेचर ग्रीन के ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक वाजपेयी, आईईसी मैनेजर सुजीत सिंह, जोनल गिरीश सहित आईईसी टीम के सदस्य—कान्हा, बुलबुल, काजल, वंदना, हेमा, भावना, दामिनी, रूपा—तथा प्रोजेक्ट मथुरा से विपुल जी और उनकी टीम मौजूद रही।
अभियान का संदेश स्पष्ट रहा—“स्वच्छ घाट – स्वच्छ बाजार – स्वच्छ मथुरा।”

भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान का लेटर,मलवे में दबकर चार मजदूर हुए घायल

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीर नगर में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब छत (लैंटर) डालते समय उसकी सेटिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य तीन मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है। बताया जा रहा है कि गांव वीर नगर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था और छत डालने की प्रक्रिया के दौरान यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेटिंग कमजोर होने के कारण अचानक ढह गई, जिससे वहां कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

——————————————————————————

« Newer PostsOlder Posts »