Web News

www.upwebnews.com

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, 9 की मौत, 384 लापता में 100 भारतीय

August 27, 2026

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, 9 की मौत, 384 लापता में 100 भारतीय

भैरहवा। नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 384 लोग लापता हैं। लापता लोगों में करीब 100 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे आई बाढ़ ने काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित रसुवा जिले के कई इलाकों को प्रभावित किया। तिब्बती सीमा के पास ग्यिरोंग और टिमुरे के हिस्से भी बाढ़ की चपेट में आए। भोटेकोशी नदी के किनारे बसे गांवों और कस्बों में बड़े नुकसान की आशंका है। रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने खोज और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

Badaun आंबेडकर प्रतिमा बवाल में 12 पुलिसकर्मी घायल

एसडीएम की गाड़ी समेत दर्जनभर वाहन क्षतिग्रस्त, लाठीचार्ज के बाद 12 गिरफ्तार

बदायूं । बिसौली क्षेत्र के फैजगंज बेहटा थाना इलाके के राजा की सीकरी गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद बवाल में बदल गया। ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर सोमवार रात बिना अनुमति प्रतिमा रखे जाने के बाद मंगलवार सुबह से ही तनाव बना हुआ था। शाम पौने सात बजे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया।
करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में छह महिला सिपाहियों समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल हिटलर खान और अधिवक्ता प्रदीप कुमार के सिर में चोट आई। एसडीएम प्रियंका गोयल के पैर और उनके अर्दली हरविलास के हाथ में भी पत्थर लगा। एसडीएम की गाड़ी समेत करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को निजी भूमि पर प्रतिमा लगाने के लिए समझाया, लेकिन वे नहीं माने। पांच दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने पहले ही ईंट-पत्थर जुटा लिए थे। पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और प्रतिमा कब्जे में ले ली। मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह

लखनऊ,भारत के बिहार में खतरा बढ़ा,अब तक 16 की मौत, 105 भारतीयों सहित सैकड़ों लोग लापता की सूचना नेपाल ने भारत से साझा की है: यूपी के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट जारी, खुराफात चीन की*

काठमांडू-नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा से आई अचानक बाढ़ ने भोटेकोशी नदी को उफान पर ला दिया।तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में गांव, बाजार, पुल बह गए ग्लेशियल लेक फटने की आशंका है. नीचे के जिलों में अलर्ट जारी किया है। नेपाल में आज सुबह करीब 9 बजे उत्तरी जिला रसुवा में भोटेकोशी नदी अचानक उफान पर आ गई। चीन के तिब्बत क्षेत्र से आने वाले इस अचानक सैलाब ने सीमा के पास बसे तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों को तहस-नहस कर दिया।गांव के गांव बह गए, बाजार तबाह हो गए, पुल टूट गए और सड़कें कट गईं। कहा जा रहा है कि तिब्बत में किसी ग्लेशियल झील के अचानक फटने से यह पानी आया है।

August 26, 2026

लूट की वारदात में लापरवाही पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर . सस्ते सोने का झांसा देकर व्यापारी से लूटे थे तीन लाख, तीन आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर। सस्ते रेट पर सोना दिलाने का झांसा देकर व्यापारी को बुलाकर तीन लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती । घटना की सूचना मिलने के बाद भी समय से मुकदमा दर्ज न करने और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में थाना जलालपुर के दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने मामले में पुलिस की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सोशल मीडिया सेल वाराणसी रेंज के अनुसार 25 अगस्त की शाम करीब 7:35 बजे शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र के सीयूजी नंबर पर फोन कर बताया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसे डिस्काउंट रेट पर सोना दिलाने का लालच दिया गया था। झांसे में आकर वह अपने मित्र सौरभ प्रताप के साथ तीन लाख रुपये नकद लेकर जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव पहुंचा।

आरोप है कि वहां अजय सिंह उर्फ पिंटू, शुभम सिंह, इंद्रजीत सरोज और विशाल सिंह ने उसके साथ मारपीट की और तीन लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने जलालपुर पुलिस को तत्काल घटना का सत्यापन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। रेंज कंट्रोल से फीडबैक लेने पर सामने आया कि मामले के जांचकर्ता दारोगा ने समय रहते पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा तक दर्ज नहीं कराया और आरोपितों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई भी नहीं की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर से गहन जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद 26 अगस्त को जलालपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026, धारा 309(4), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

लूट जैसे गंभीर मामले में कार्रवाई में शिथिलता बरतने पर एक उपनिरीक्षक, तीन मुख्य आरक्षी/आरक्षी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

निलंबित कर्मचारियों की सूची

1. हल्का प्रभारी -उ0नि0 राम भुवन यादव

2. रिक्रूट कांस्टेबल राज सिंह

3. रिक्रूट कांस्टेबल शिवा सिंह

4. हेड मुहर्रिर संतोष मिश्रा

5. कंप्यूटर ऑपरेटर महेंद्र

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय सिंह उर्फ पिंटू निवासी इजरी, शुभम सिंह निवासी इजरी और इंद्रजीत सरोज निवासी निहालापुर, थाना केराकत को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पीड़ित से लूटी गई तीन लाख रुपये की नकदी और कार संख्या UP65CF1241 बरामद की गई। घटना में शामिल चौथे आरोपित विशाल सिंह की तलाश की जा रही है।

डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई में किसी भी स्तर पर उदासीनता, लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को राहत, दिल्ली-शामली रूट पर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

बागपत। रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली-शामली रूट पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27 और 28 अगस्त को दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे जनपद के खेकड़ा, बागपत और बड़ौत के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

स्टेशन अधीक्षक किशोर गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04408 शामली-दिल्ली शाहदरा स्पेशल शामली से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और सुबह 9:29 बजे खेकड़ा पहुंचेगी। यहां एक मिनट रुकने के बाद 10:40 बजे शाहदरा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04407 शाहदरा से दोपहर 11:40 बजे चलेगी, जो 12:16 बजे खेकड़ा पहुंचकर बागपत रोड, बड़ौत और कांधला होते हुए दोपहर 2:05 बजे शामली पहुंचेगी। 16 कोच की यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित रहेगी। बिना एडवांस बुकिंग के तत्काल टिकट पर यात्रा की जा सकेगी। ट्रेन कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, लोनी और गोकुलपुर सबोली स्टेशनों पर रुकेगी।
————-
विश्व बंधु शास्त्री

« Newer PostsOlder Posts »