Web News

www.upwebnews.com

एटा में खेत में शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

April 27, 2026

एटा में खेत में शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एटा 27 अप्रैल उप्रससे। जनपद में अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में शौच करने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर यह आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता का काल्पनिक नाम जमालो खेत में शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही आरोपी शिवम गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता ने उसे अकेला देखकर खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी और उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

अलीगंज थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दविश दी जा रही हैं।

रिश्ते में कत्ल:: भाई ने नाबालिग बहन की हत्या कर दी

घर के आंगन में थी लाश, आरोपी छत पर सो गया
कुंदरकी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
सोमवार को कुंदरकी में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। घटना से क्षेत्रवासी भी हैरान है। एक भाई ने नाबालिग बहन को गलारेतकर मार डाला। वहशीपन की हद यह कि बहन की लाश घर के आंगन में पड़ी थीं और आरोपी हत्यारा छत पर जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना के गांव फरहेदी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के समय घर में कोई नहीं था।घर में अकेली नाबालिग रीता की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या हो गई। भारत सिंह की पुत्री रीता की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि भारत सिंह की भांजी की सगाई के चलते परिवार के सदस्य मुरादाबाद के पास मीरपुर कस्बे में गए हुए थे। घर में तब रीता और उसका भाई विक्की ही थे। रात में जब रीता की मां कुसुम घर लौटीं तो देखा कि आंगन में रीता को खून से लथपथ शव पड़ा है। मंजर देख महिला बेहोश होकर गिर पड़ी।
हत्या की सूचना ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार को दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को देखते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह, थाना प्रभारी जसपाल सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दीं। बाद में पुलिस ने आरोपी भाई विक्की को पकड़ लिया। बताया गया कि घटना को अंजाम दे छत पर सो गया।
बताया जा रहा है कि विक्की पहले भी जेल गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दिया है। मामले की जांच शुरु हो गई है।

*बहन पर था किसी को फोन करने का शक,इसलिए मार डाला*

मुरादाबाद।
फरहेदी गांव में हुईं सनसनीखेज वारदात के पीछे आरोपी के शंकित होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी विक्की को बहन के किसी से फोन पर बात करने को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद आरोपी के सिर पर बहन को मार डालने का वहशीपन सवार हो गया।पिता की ओर से बेटे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है।

लाजपत नगर समेत क्षेत्रों में मकान खरीद व पलायन पर रोक लगे

पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग,शिव सेना ने सौंपें ज्ञापन
Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
लाजपत नगर में एक वर्ग विशेष के मकान न खरीदने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।शिव सेना ने लाजपतनगर व अन्य क्षेत्रों में संपत्ति की खरीद में गतिविधियों को लेकर आरोप लगाए हैं।
सोमवार को शिव सेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में
डीएम और एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा और गतिविधियों में हस्तक्षेप कर कार्यवाहियों को तत्काल रोकने की मांग की।
पुलिस प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा कि शहर में
लाजपत नगर के अलावा मंडी चौक,दीवान बाजार,टीडीआई सिटी, एमडीए कॉलोनी में कुछ समूह संपत्तिखरीद व सामाजिक गतिविधियों के जरिए माहौल प्रभावित करने कीकोशिश करने में जुटे हैं।
शिवसेना ने आरोप लगाया कि गतिविधियों के चलते लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।जिससे पलायन जैसे हालात पैदा हो रहे है। मांग की कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो।जिम व अन्य संस्थानों की नियमित जांच
कर महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जाएं।
शिवसेना प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय,शिब्बू पांडे, राजीव राठौर, शिब्बू ठाकुर, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, जीतू आकाश आदि रहे।

कालोनी में बढ़ने लगे हिन्दू सनातनी सोसाइटी के पोस्टर

लाजपत नगर में आवासीय क्षेत्र का मामला, विशेष समुदाय के लोगों के ऊंचे दाम पर मकान खरीदने वालों से कर रहे आगाह

Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शहर में लाजपत नगर में स्थित श्रीराम सोसाइटी में सभी मकान हिन्दू परिवारों के हैं।इनमें कुछेक लोग अपना मकान बेचना चाहते हैं। घर खरीदने के लिए विशेष समुदाय के लोगों के आने से यहां रह रहे लोग अब एतराज जता रहे हैं। श्रीराम सोसाइटी में इसे लेकर पोस्टर लगा रहे हैं।घरों पर पोस्टर लगाने का सिलसिला जारी है। क्षेत्रवासी भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि पोस्टर में लिखा गयाकि भगवान श्रीराम नाम से सोसाइटी बनाई गई। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान व कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पोस्टर में कहा गया कि लोग नहीं चाहते कि दूसरा समुदाय के लोग मकान खरीदकर यहां होने वाले धार्मिक अनुष्ठान से परेशान न हों।इसी लिए पोस्टर लगाने के लिए प्रेरित किया गया है।
पता चला है कि विशेष समुदाय के भी कुछ ग्राहक वहां पहुंच कर मकानों को ऊंचे दाम पर खरीदने की कोशिश में है।उनका कहना है कि कालोनी में अन्य लोगों के आने की सूचना के बाद पोस्टर लगाए गए हैं।प्रयास किया गया है कि लोग दूसरे समुदाय का मकान न लें।

रविवार को भी पोस्टर लगाने का क्रम जारी रहा। पोस्टर वाले घरों की संख्या दो दर्जन से अधिक हो गई है।भगवान श्रीराम के चित्र के साथ लगे पोस्टरों पर लिखा है… पूर्णतः हिन्दू सनातनी सोसाईटी। साथ ही लिखा है कि यह क्षेत्र विशेश रूप से हिन्दू समाज के निवास के लिए हैं। कृपया अन्य पक्ष के लोग यहां मकान न लें।
पुलिस का कहना है कि मामले में निगाह रखी जारही है।

ब्रास फर्नेस भवन से दस्तकारों को मिलेगी नई राह


मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की बैठक में संचालन को हरी झंडी
स्मार्ट सिटी बोर्ड ने टेंडरिंग के लिए दीं मंजूरी
बोर्ड आँफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्पंदन सरोवर, टाउन हॉल पर रूफ टॉप रेस्टोरेंट समेत चार फैसलों पर लगीं मुहर

Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
स्मार्ट सिटी की डायरेक्टर्स की बोर्ड बैठक में शहरी क्षेत्र को संवारने के लिए कई फैसलों पर सहमति बनी है। हस्तशिल्पियों से जुड़े ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं है।
स्मार्ट सिटी आफिसमें हुईं बैठक में विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारने का खाका तैयार किया गया।
मुरादाबाद में पीतल दस्तकारों केलिए जरुरी ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं। 24 करोड़ की लागत वाले फर्नेस भवन के संचालन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।दो साल में तैयार फर्नेसभवन में पीएनजी से संचालित बीस आधुनिक भट्टियां है।शहर में प्रदूषण घटाने और दस्तकारों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पीएनजी संचालित भट्टियों से संचालन होगा। अब टेंडर में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित होनेवाली कंपनी अपना कार्यालय बनाएगी और उद्योग से जुड़े दस्तकारों को भट्टियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके उपयोग से शहर में कोयला भट्ठी से होने वाले स्वास्थ्य और प्रदूषण का असर घटेगा।
इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पंदन सरोवर का नईकंपनी प्रचार प्रसार करेगी।17 करोड़ की लागत से बने सरोवर को लोगों को आकर्षित करने के लिए नई कंपनी प्रचार करेगी। इसके लिए संचालन, रख रखाव और प्रचार के लिए करने का निर्णय लिया गया। कंपनी की जिम्मेदारी प्रचार प्रसार के अलावा शौचालयों का रखरखाव व आसपास की स्टालों का संचालन अहम होगा। स्पंदन सरोवर में म्यूजिक, लाइट और वाटर शो होगा।
शहर में टाउन हॉल पर रूफ टॉप पर रेस्टोरेंट को मंजूरी है। स्मार्ट सिटी प्रस्तावित रेस्टोरेंट के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। लोग शहर के बीच टाउन हॉल में पार्किंग की छत पर लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। पार्किंग के ऊपर नगर निगम ने 18 दुकानें बनाईं गई है।
बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह,अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एमडीए के सचिव पंकज वर्मा, एडीएम वित्त ममता मालवीय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया समेत प्रमुख अधिकारी रहे।

« Newer PostsOlder Posts »