Web News

www.upwebnews.com

मंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला कर्मियों को प्रतीक चिन्ह

March 11, 2026

मंडल में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला कर्मियों को प्रतीक चिन्ह

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम ने किया सम्मानित
डीआरएम दफ्तर में मनन सभागार में हुआ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
बुधवार को रेल मंडल मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। डीआरएम दफ्तर पर मनन सभागार में हुए सेमिनार की मुख्य अतिथि दिल्ली मुख्यालय की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक(पीसीओएस) मोनिका अग्निहोत्री मुख्य अतिथि रहीं। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने पीसीओएम का स्वागत किया।पीसीओएम ने संबोधित करते हुए महिलाओं की कार्य व नेतृत्व क्षमता और रेल संचालन में उनकी भूमिका व योगदान की प्रशंसा की। कहा कि हर क्षेत्र में महिला अपनी पहचान बना रही है। डीआरएम ने कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी व उनकी उपलब्धियाँ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने व कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर सभी विभागों की महिला कर्मियों ने सेमिनार में भाग लिया।और विचार व्यक्त किए। एनजीओ सृजन भारती की सचिव डॉ. माधुरी सिंह ने समाज में महिलाओं की भूमिका के महत्व पर जोर दिया।
सेमीनार में सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा, सीएमएस डॉ
इन्द्रजीत कौर व सभी महिला अधिकारी व महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिला कर्मियों ने कविताएं भी सुनाई।
अंत में सेमिनार में पीसीओएम व डीआरएम ने विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह भी बांटें।

पुरुलिया-आनंद विहार के बीच प्रधानमंत्री करेंगे नई ट्रेन का शुभारंभ

14 मार्च को बरेली-दिल्ली के बीच एक और रेल कनेक्टिविटी
यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Post on 11.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद, (उप्र समाचार सेवा)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया – आनंद विहार (दिल्ली) के बीच नई ट्रेन(train) का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर कई योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें पुरुलिया से आनंद विहार के बीच भी नई रेल सेवा शुरू होगी। ट्रेन सुविधा का फायदा मंडल में मुरादाबाद समेत अन्य स्टेशनों के यात्रियों को होगा।
14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर होंगे। इस दौरान कई योजनाओं की शुरुआत होगी। इसी क्रम में मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को नई ट्रेन की सुविधा भी मिलेगी। प्रधानमंत्री 14 मार्च को पुरुलिया से आनंद विहार दिल्ली के बीच एक नई रेल सेवा का शुरुआत करेंगे।ट्रेन पुरुलिया से चलकर रामगढ़, रांची,पलामू लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, रोहतास, कैमूर, चंदौली, वाराणसी,अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होकर आनंद विहार पहुंचेगी। दिल्ली से बंगाल को जोड़ने वाली से ट्रेन से
पश्चिम बंगाल, झारखंड, यूपी के लोगों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी का साधन बनेगी।

Moradabad बार एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह

कार्यक्रम में जिला जज, कमिश्नर, न्यायिक अधिकारी समेत तमाम अधिवक्ता

Post on 11.3.26, Wednesday, Moradabad , Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)। मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। एसपी गुप्ता सभा भवन में हुए कार्यक्रम में आपसी सौहार्द के रंग बिखरे। न्यायिक अधिकारी व वकीलों ने होली के गीत गाए और कवि व कवियत्री ने रचनाएं प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आंनद मोहन गुप्ता व संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसीम व अति विशिष्ट अतिथि कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व लारा कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जैग़मउद्दीन रहे| समारोह में अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों ने एक दूसरे से गले मिले। होली की बधाईयाँ दी | अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।इस दौरान रामलीला के मशहूर कलाकार राजेश रस्तोगी, हास्य व्यंग्य कवि फक्कड़ मुरादाबादी, कवियित्री पूजा राणा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी|
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससीएसटी सुरेंद्र सिंह, विशेष न्यायाधीश पॉस्को अविनाश चंद्र मिश्रा,एडीजे दो कृष्ण कुमार द्वितीय, एडीजे-आठ राकेश कुमार गौतम, एडीजे-नौ अरुण कुमार तृतीय, विशेष न्यायाधीश पॉस्को-दो घनेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन जितेन्द्र कुमार द्वितीय व बार के पूर्व आदेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, पूर्व महासचिव राकेश जौहरी,आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक भटनागर, संजीव राघव, अजय पाल अतुल माथुर, शादाब हुसैन, आसिफ़, रफीक अहमद,आबिद हुसैन,मुश्तर अली,कमाल अख्तर,अंजार हुसैन,अजय बंसल,पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल,जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, रमा पंत पांडेय, अनिल गुप्ता, आशीष उपाध्याय शिवकुमार गौतम, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, अभिनव भट्ट, काजल सिंह,फिरोज आलम पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, सचिन कुमार आदि रहे।

March 10, 2026

महिला दिवस पर डीआरएम कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर

मुरादाबाद। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरएम कार्यालय के सभागार में लगे स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
शिविर में मंडल रेल अस्पताल में डाक्टरों ने महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान करीब सौ महिला कर्मियों ने परीक्षण कराया। शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना था।

डीआरएम ने परखा मुरादाबाद -हर्रावाला रेलखंड, पथरी का भी जाएजा

Post on 10.3.26
Tuesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद(उप्र समाचार सेवा)।
हरिद्वार में अर्ध कुंभ मेले 2027 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए योजनाओं को अमल में लाने में प्रशासन जुटा है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत मंडलीय अधिकारियों ने हरिद्वार रूट पर संचालित कार्यों का बारीकियों से जाएजा लिया।
डीआरएम ने पहले लक्सर बाईपास का निरीक्षण किया। इस दौरान पथरी में काँनकोर द्वारा बनाए जा रहे गति शक्ति कार्गो टर्मिनल पर चल रहे कामों को देखा। पथरी में निर्माण कार्य और हर्रावाला में हो रहे इंजीनियरिंग कार्यों की भी समीक्षा की। रेल अधिकारियों ने ने अर्द्ध कुंभ से पहले मुरादाबाद – हर्रावाला सेक्शन में सुरक्षित रेल और गति देने के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।
निरीक्षण में एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीईएन-सी सुशील कुमार, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम समेत अन्य अधिकारी रहे।

« Newer PostsOlder Posts »