Web News

www.upwebnews.com

प्रापर्टी डीलर की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद

March 12, 2026

प्रापर्टी डीलर की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद

-कटघर के दुर्गेश नगर में 12 साल पुराने मामला
-अदालत ने लगाया दोषियों को 20-20 हजार का जुर्माना
-होली की शाम को हुईं घटना
-आरोपियों ने दर्शाया सड़क दुघर्टना,पर साक्ष्य बने सजा का आधार

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
गुरुवार को एडीजे कोर्ट ने युवक की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

कटघर थाना क्षेत्र में बारह साल पुराने मामले की सुनवाई एडीजे -आठ राकेश कुमार गौतम की अदालत में हुईं। कोर्ट में पुलिस ने विवेचना के आधार पर दुर्गेश नगर निवासी पंकज चौहान की हत्या में शामिल तीन दोस्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुई।
एडीजीसी समर्थ शुक्ला के अनुसार मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा कि पंकज और अन्य युवकों में दोस्ती थीं। होली के दिन 16 मार्च, 2014 की शाम को ये लोग पंकज को घर से ले गए। रात ग्यारह बजे पंकज घर पर छोड़ गए। पंकज के सिर में गंभीर चोट थीं। साथियों ने घटना की वजह रोड एक्सीडेंट बताई। उसे अस्पताल ले गए।जहां डाक्टरों ने मृत बताया। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पंकज के साथियों के खिलाफ आरोप पत्र की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने सड़क दुघर्टना बताते हुए तर्क दिए।अभियोजन पक्ष की पैरवी व साक्ष्य के आधार पर अदालत ने अमित, चीकू व रोहित को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व बीस बीस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

–डाक्टर समेत 12 गवाहों के हुए बयान–
एडीजीसी का कहना है कि शुरु में गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज हुआ।पर डाक्टर के चोटों को लेकर दिए बयान और अन्य की गवाही सजा में मजबूत साक्ष्य बनीं।

*सड़क दुघर्टना में घायल बता शव घर में फेंक गए आरोपी*

चारों दोस्त प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में शामिल थे। होली के दिन शाम को घूमने गए। जहां रात में पंकज को मरणासन्न अवस्था में घर डाल गए। प्रियंका पति को लेकर सांई अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत बताया। अस्पताल का कहना था कि कुछ लोग युवक को लेकर अस्पताल लाएं पर उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया।

14 से सोलह कोच से चलेगी लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

-शनिवार से बढ़े हुए कोचों संग होगी रवाना
ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा,अब चेयरकार के 14 और दो एक्जीक्यूटिव क्लास

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेन में अब सोलह कोच होंगे। इससे ट्रेन में सफर करने वालों की यात्रा और भी सुविधाजनक होग। ज्यादा कोच से यात्रियों को इस ट्रेन में आसानी से बर्थ मिले सकेगी।
रेलवे के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए मंत्रालय ने कोचों में वृद्धि का फैसला लिया गया है। अभी इस ट्रेन में छह चेयरकार और दो एक्जीक्यूटिव क्लास है। यात्रियों के सुगम आवागमन को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच और बढ़ाए गए हैं। अब एक्जीक्यूटिव के दो व चेयरकार के चौदह कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार शनिवार 14 मार्च से ट्रेन बढ़े हुए कोचों के साथ दौड़ेंगी। कोच बढ़ने से सीटों की संख्या भी बढ़ी है। इससे यात्रियों को आसानी से बैठने की सुविधा मिलेगी।

हनी ट्रैप की महिला मुखिया समेत पांच गिरफ्तार

-गैंग में शामिल चार महिलाएं
-ठगी में महिला रिहाना को पकड़ा, 85 हजार रुपए की ठगी का आरोप
पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश, तीन मोबाइल बरामद
Post on 12.3.26
Thursday, 2.38 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
जाल‌ में फंसाकर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल के आरोपियों को गिरफतार किया गया है। पुलिस ने हनी ट्रैप महिला की मुखिया रिहाना और चार लोगों को गिरफतार किया गया है। इन आरोपियों से दस हजार की नकदी और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
गुरुवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मुगलपुरा में बरबालान निवासी नौशाद ने 25 फरवरी, 2026 को तहरीर दी। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवा कर वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए 85 हजार रुपये ऐंठ लिए। तहरीर देते हुए थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस की जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस ने केस में गैंग की मुखिया रिहाना व अन्य लोगों को तलाश लिया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पेश किया। इन आरोपियों में गैंग मुखिया
घोसीपुरा निवासी फैसल की पत्नी रिहाना के अलावा ताजपुर माफी की चांद बी व शगुफ्ता, भोजपुर की इल्मा और भोजपुर में धरमपुरा सुलेमान को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी का कहना है कि गिरोह लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल पैसे वसूलता था।

कानपुर में मेगा ब्लॉक, मंडल की चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द

-2 अप्रैल से 12 मई तक रेल यातायात प्रभावित
-कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भी बदलेगा
मुरादाबाद नहीं आएगी ट्रेन, कानपुर सेंट्रल, इटावा होकर दिल्ली, अंबाला चलेगी

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
अगले महीने कानपुर रूट का सफर दुश्वारी भरा रहेगा। रेलवे ने कानपुर सेक्शन में पुल संख्या 110 पर मरम्मत व सुधार का काम कराएगा। इसके चलते 2 अप्रैल से 12 मई तक मेगा ब्लॉक से ट्रेन संचालन पर असर पड़ेगा। मुरादाबाद मंडल में संचालित चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से संचालित होगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार मंडल में संचालित पैसेंजर(54325-26) कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी और बालामऊ –
कानपुर (54335-36) पैसेंजर 13 मई तक नहीं चलेगी।जबकि कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12469-70 ट्रेन 3 अप्रैल से 13 मई डायवर्ट होकर चलेगी।मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेन का उन्नाव, बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

March 11, 2026

गैस संकट: रनिंग रूम में मनमर्जी का खाना नहीं बनवा सकेंगे गार्ड-ड्राइवर

रेलवे।

-मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रनिंग रूम में भी एलपीजी गैस का संकट
-खुद राशन बनवाने की सुविधा पर प्रशासन की रोक

Post on 11.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
देश मे एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आई कमी का असर दिखने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बाद रसोई गैस आपूर्ति को नियंत्रित करने की कोशिशें हो रही है।
गैस सिलेंडरकी आपूर्ति बाधित होने का संकट अब रेलवे में भी गहराया है।
बुधवार को मुरादाबाद में स्थित रनिंग रूम में स्वयं राशन बनवाने पर रोक लगा दी गई है। रनिंग रूम में अब लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर (गार्ड) पहले की तरह अपनी इच्छा का खाना नहीं बनवा सकेंगे। रेल कर्मियों को अब रनिंग रुम के मीनू के अनुसार बनने वाले खाने पर निर्भर रहना पड़ेगा।
पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में गैस संकट की खबरें है। युद्ध का असर रोजमर्रा के जीवन पर भी पड़ा है। कई जगहों पर होटल, रेस्त्रां आदि बंद हुए। रसोई गैस आपूर्ति में बाधित होने का असर रेलवे स्टेशनों पर पड़ा है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टीटीई रेस्ट हाउस की कैंटीन बंद हो गई। इससे रेल कर्मियों के सामने चाय, खाने के लिए परेशानी हुईं। गैस आपूर्ति बाधित होने का असर मुरादाबाद स्टेशन पर रनिंग रूम की व्यवस्था पर भी पड़ा है। रनिंग रूम में लोको पायलट, सहायक और ट्रेन मैनेजर के लिए खान पान की व्यवस्था है। मुरादाबाद रनिंग रूम में करीब चार सौ ड्राइवर व गार्ड का आना-जाना है। गैस आपूर्ति के संकट के चलते रनिंग रूम में स्वयं राशन बनवाने की सुविधा को भी रोक दिया गया है। इसका असर उन रेल कर्मियों पर पड़ेगा जो अपनी राशन सामग्री से अपनी जरुरत का खाना बनवाते। पर गैस आपूर्ति के संकट को देखते हुए अगले आदेश तक राशन बनवाने पर पाबंदी लगाई गई है।
इसे लेकर मंडल रेल प्रशासन का कहना है कि रनिंग रूम में खानपान का संकट नहीं है। रेल कर्मियों के स्वयं का राशन बनवा कर खाना बनाने पर रोक लगाई गई है।

« Newer PostsOlder Posts »