Web News

www.upwebnews.com

मैनाठेर कांड:कोर्ट से 16 दोषियों को आज मिलेगी सजा

March 28, 2026

मैनाठेर कांड:कोर्ट से 16 दोषियों को आज मिलेगी सजा

Moradabad Samachar

मुरादाबाद समाचार

-23 मार्च को मुरादाबाद में एडीजे-2 कोर्ट ने तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले का ठहराया था दोषी
-फैसले के बाद 14 दोषी तत्काल जेल भेजे, दो अन्य अगले दिन धरे
-6 जुलाई, 2011 में हुईं घटना

Post on 28.3.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद में तत्कालीन डीआईजी पर जानलेवा हमले व बवाल में 16 दोषियों को आज सजा मिलेगी।एडीजे-2 कोर्ट कृष्ण कुमार ने सोमवार को सभी को दोषी ठहराया था। फैसले के बाद कोर्ट में पेश 14 को तत्काल जेल भेजा गया। अन्य दो को बाद में गिरफ़्तार किया गया।
मैनाठेर कांड बसपा शासनकाल में हुआ था। मैनाठेर थाने के असालतनगर बघा में भारी बवाल मचा। पुलिस एक घटना में आरोपी को पकड़ने गई थीं पर मौके पर जुटीं भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। संभल रोड पर जाम की सूचना व हंगामे बाजी की सूचना पर तत्कालीन डीएम राजशेखर और डीआईजी अशोक कुमार सिंह हमराहों संग रवाना हुए। लोगों को समझाने के दौरान बेकाबू भीड़ ने डीआईजी को घेरकर हमला कर दिया। भीड़ में से चलीं गोली डीआईजी को लगीं तो वह जान बचाने पेट्रोल पंप में जान बचाने पहुंचे पर भीड़ ने वहां भी तोड़ फोड़ कर दीं।इस दौरान भीड़ ने पीएसी के वाहन में भी आग लगा दी। डीआईजी का सर्विस रिवॉल्वर भी छीन लिया गया।
मैनाठेर में डीआईजी पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान व अन्य गंभीर धाराओं में 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया गया।

—-डीएम, डीआईजी समेत 24 ने दीं गवाही–
मैनाठेर में यह केस अहम् बना। बवाल में छह मामले दर्ज हुए। तब बसपा व 2012 में आई सपा सरकार में दर्ज मामले वापस लिए गए। जबकि एक मामले में साक्ष्यों के अभाव में आरोपी बरी हो गए।

—अलग-अलग अदालतों में चर्चित केस की सुनवाई—
मैनाठेर में इस मामले में सुनवाई लंबी चलीं। मैनाठेर बवाल मुरादाबाद में तीन अलग-अलग अदालतों में चला। अदालत में पहले एडीजीसी ब्रजराज सिंह, राजीव कौशिक और रंजीत सिंह राठौर ने सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान दर्ज कराए। अब एडीजे कोर्ट दो कृष्ण कुमार ने साक्ष्य के आधार पर 16 लोगों को दोषी ठहराया। सजा आज सुनाई जाएगी।

हरिद्वार यार्ड और टनल रेल रुट पर चला सफाई अभियान


Haridwar, Railway

Post on 27.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
शुक्रवार को हरिद्वार यार्ड और टनल संख्या एक की ओर जाने वाले रेलमार्ग पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रेलवे व नगर निगम के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान संचालित किया गया।
स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए डीआरएम ने रेल कर्मियों को नगर निगम के संग संयुक्त रुप से अभियान से जोड़ा इसके चलते निगम के 25 और रेलवे के तीस सफाई कर्मियों ने अभियान में हिस्सा लिया।इस दौरान चले अभियान में120 बड़े पाँलीबैग कूड़ा एकत्रित किया। अभियान हरिद्वार की ओर टनल संख्या एक से ब्रिज संख्या 28 के बीच चलाया गया।
एसीएम हरि सिंह मीना की देखरेख में दोनों ओर से सफाई अभियान के दौरान रेललाइन के दोनों ओर बड़ी मात्रा में खाली पानी की प्लास्टिक बोतलें, थैलियां, चिप्स के खाली पैकेट आदि वेस्ट सामग्री को उठाकर लाइन को साफ सुथरा बनाया गया। इसके साथ ही रेल मार्ग के आसपास बने आवास व होटलों का काफी मात्रा कचरा भी रेल लाइन पर पड़ा था। सफाई कर्मियों ने रेल लाइन किनारे कूड़ा एकत्रित कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान डीआरएम के अलावा सीनियर डीसीएम समेत तमाम अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा।

March 27, 2026

बम की धमकी से मुरादाबाद में हड़कंप, तत्काल पुलिस सक्रिय

“पासपोर्ट दफ्तर में दस बम, दो बजे होगा विस्फोट”

मुरादाबाद में मुख्य डाकघर, पासपोर्ट कार्यालय पूरे परिसर को खंगाला, खाली कराया कार्यालय, निकलीं अफवाह

-मेल से हड़कंप,पुलिस ने डाँग व बम स्क्वायड संग पहुंचीं

-संदिग्ध वस्तु न मिलने से राहत, विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर पुलिस लौटीं
-धमकीं से दहशत, पुलिस
अलर्ट, परिसर में बढ़ी चौकसी

Post on 27.3.26
Friday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
‘पासपोर्ट कार्यालय में दस बम, 2 बजे होगा विस्फोट’।
शुक्रवार को चंद लाइनों के मेल ने डाकघर व पासपोर्ट विभाग की नींद उड़ गई। धमकीं का मेल डाक मुख्यालय को मिला तो सभी जिलों में अलर्टनेस के निर्देश जारी हो गए।

बम की धमकीं का मेल की सूचना से मुरादाबाद में भी हड़कंप मच गया। चौकस हुईं पुलिस ने जेल रोड पर मुख्य डाकघर, पासपोर्ट और केंद्र के हाँस्पटिल समेत पूरे परिसर में कोना कोना तलाशा। हालांकि संदिग्ध वस्तु न मिलने से पुलिस, विभाग ने भी राहत की सांस ली।
शुक्रवार को रामनवमी पर्व पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने देश-भर में पासपोर्ट कार्यालय उड़ाने की धमकी दे डाली।इससे पासपोर्ट, डाक विभाग को अलर्ट कर सुरक्षा का संदेश भेजा।

मुरादाबाद में डाक व पासपोर्ट के अफसरों को जानकारी दी। दोपहर एक बजे मुख्य डाकघर पुलिस फोर्स पहुंच गई।सिविल लाइंस प्रभारी मनीष सक्सेना व फोर्स संग डाँग व बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंच गई। पुलिस ने कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर खड़ा कर पूरे परिसर को सघनता से तलाशी ली गई। डाँग व बम स्क्वायड और पुलिस बिल्डिंग परिसर में स्थित पासपोर्ट, मुख्य डाकघर,पार्किंग, सरकारी हाँस्पिटल समेत पूरे परिसर में कोने कोने में पहुंची और तलाशी ली। पुलिस ने बिल्डिंग की छत पर भी टंकी की भी तलाशी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस को संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। इससे विभाग व पुलिस ने राहत की सांस ली। और आवश्यक निर्देश देकर लौट गई।
तलाशी के दौरान डाक विभाग के पोस्ट मास्टर प्रभारी अरुण मोहन सांख्यधर व अधिकारी रहें।

मुख्यालय से पासपोर्ट कार्यालय आदि को बम से उड़ाने की धमकीं के चलते पुलिस को सूचना दी गई। मुरादाबाद में हेड पोस्ट आफिस में पासपोर्ट व अन्य कार्यालय होने से सुरक्षा के उपाय किए गए।
पुलिस,डाँग-बम निरोधक दस्ते ने परिसर की तलाशी लीं। बम की सूचना निराधार रहीं। संवेदनशील डाकघर में पार्सल, पासपोर्ट आदि होने से सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है।

विनय कुमार डिप्टी एस एस मुरादाबाद।

*धमकीं में यह था संदेश*—
मेल में पासपोर्ट कर्मियों व आवेदकों की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस की मदद लेने के निर्देश दिए गए। मेल में दो बजे का समय होने से पासपोर्ट और मुख्य डाकघर कार्यालय में हलचल मच गई। मुरादाबाद में मुख्य डाकघर में ही पासपोर्ट, सरकारी चिकित्सालय समेत अन्य कार्यालय होने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया।

March 26, 2026

गैंगस्टर में ललित कौशिक समेत तीन को 8-8 साल की सजा*

Breaking News UP Web News
अदालत ने दोषियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
-पूर्व ब्लॉक प्रमुख को गैंगस्टर में भी सजा, ललित कौशिक को तीसरी बार अदालत ने सुनाई सजा

-गैंगस्टर एक्ट एडीजे कोर्ट-5 रेशमा चौधरी का फैसला, बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट ने दोषी ठहराया था

Post on 26.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मूंढापांडे के पूर्व ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक को अब गैंगस्टर कोर्ट से भी सजा मिलीं। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) की अदालत ने गुरुवार को ललित कौशिक और दो अन्य दोषियों को 8-8 साल का सश्रम कारावास की सजा दीं। दोषियों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा। अदालत से फैसला होने के कारण कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं। सिविल लाइंस पुलिस और सीओ समेत पुलिस अलर्ट रही।

शहर में चर्चित कुशांक व अन्य सनसनीखेज हत्या के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक का नाम चर्चा में आया। पुलिस की विवेचना में ललित कौशिक की भूमिका नजर आईं। जघन्य घटनाओं में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

12 जनवरी, 22 स्पोर्ट्स सामान व्यापारी कुशांक गुप्ता की हत्या में नाम खुला तो वह फरार हो गया। एक साल बाद मझोला में फरवरी, 23 चर्चित सीए हत्याकांड के बाद पुलिस ने ललित कौशिक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव सरन शर्मा व भोजपुर के गांव हुमायूंपुर के खुशवंत उर्फ भीम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि ललित कौशिक ने सुपारी देकर शूटर भीम और केशव से कुशांक की हत्या कराई। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। ललित कौशिक व अन्य के खिलाफ एक अन्य मामले में भी गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद बुधवार को फैसले की तारीख निर्धारित की गई। ललित कौशिक अभी कई मामलों के चलते बलरामपुर जेल में बंद है। बुधवार को बलरामपुर से ललित कौशिक को कड़ी सुरक्षा में मुरादाबाद कोर्ट लाया गया।
केस में विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) एडीजे-5 रेशमा चौधरी ने ललित कौशिक व दो अन्य को दोषी गैंगस्टर एक्ट में दोषी ठहराया। कोर्ट में सजा पर आज सुनवाई रखीं।
गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट कोर्ट एडीजे पांच रेशमा चौधरी ने ललित कौशिक, खुशवंत सिंह उर्फ भीम और केशव शरण शर्मा को गैंगस्टर एक्ट में आठ आठ साल की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार त्यागी ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय दिया। दोषियों को गैंगस्टर एक्ट में 8-8 साल का सश्रम कारावास और 25 – 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

*कोर्ट में पेश हुए सात गवाह*

विशेष लोक अभियोजक का कहना है कि सिविल लाइंस पुलिस ने ललित व अन्य के खिलाफ संगठित गिरोह बनाकर भौतिक व आर्थिक लाभ के तहत गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। पुलिस ने कुशांक हत्याकांड व पाँक्सो मामले में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया था। कोर्ट में इस केस में सुनवाई हुई। मामले में सात लोगों के बयान दर्ज हुए।

ललित कौशिक को दो केसों में पहले भी हो चुकीं सजाएं
मुरादाबाद।

ब्लॉक प्रमुख रहे ललित कौशिक को 23 फरवरी 2024 को मूंढापांडे में अपहरण के मामले में एडीजे कोर्ट ने दस साल और 56 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई।
मूंढापांडे के ओमप्रकाश ने अपहरण व जबरन बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया था।
जबकि सिविल लाइंस में घर में अवैध मैगजीन मिलने पर आर्म्स एक्ट में भी ललित कौशिक को सात साल और 50 हजार रुपये का जुर्माने की सजा मिली। थाना सिविल लाइंस निरीक्षक ने इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने 26 मार्च 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गरीब रथ में पकड़ा अनाधिकृत 23 कार्टन पीने का पानी

मुरादाबाद में बुधवार को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान,
-ट्रेन से अवैध रूप से संचालित पानी मिला, रेलवे ने जब्त किए पानी के कार्टन
-मौके से गायब हुए अवैध संचालक

किलाबंदी अभियान में पकड़े 149 बेटिकट यात्री
245 केसों में 1.22 लाख रुपए का राजस्व

Post on 25.3.26
Wednesday, Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान में बेटिकट यात्रियों के अलावा बड़े पैमाने पर ट्रेन से ले जाया जा रहा पानी पकड़ा गया। गरीब रथ एक्सप्रेस में अनाधिकृत पानी के 23 कार्टन जब्त किए गए। चेकिंग स्टाफ को ट्रेन में मौके से कोई नहीं मिला। पानी को जब्त कर लिया गया।
डीआरएम व सीनियर डीसीएम के निर्देश के बाद बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान चला। इस अभियान में चेकिंग टीमों ने रेलवे पुलिस के संग दिन भर में 38 ट्रेनों को खंगाली।
चेकिंग में 149 यात्रियों को मुफ्त यात्रा करते हुए पकड़ा गया। जबकि कुल 245 मामले पकड़े गए। इन सभी से एक लाख 22 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। सीआईटी
भावेश शर्मा व विजयंत शर्मा के नेतृत्व में 19 चेकिंग व चार रेलवे सुरक्षा बल की मदद से अप व डाउन की ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग की गई।
इसमें 149 बेटिकट व 93 केस अनियमित यात्रा करते यात्री पकड़े गए। कुल 1.22 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया।
चेकिंग टीमों ने आला, गरीब नवाज, सियालदह, राज्यरानी, श्रमजीवी, अमरनाथ समेत 38 गाड़ियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

« Newer PostsOlder Posts »