Web News

www.upwebnews.com

पंजाब के फिरोजपुर से भोगांव नवोदय विद्यालय पहुंचे 20 छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा

August 8, 2026

पंजाब के फिरोजपुर से भोगांव नवोदय विद्यालय पहुंचे 20 छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय एकता को मिलेगा बढ़ावा

 मैनपुरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषा एंव अन्य जानकारी के लिये पंजाब के फिरोजपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के 20 छात्रो ने भोगांव नगर के जवाहर नवोदय विधालय मे दस्तक दी है। कक्षा नौ के ये छात्र एक साल तक विधालय मे रूककर क्षेत्रीय एंव त्रिभाषा का ज्ञान लेगे।
जवाहर नवोदय विधालय के प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में विधालय के 19 बच्चो को पंजाब के फिरोजपुर जवाहर नवोदय मे भेजा गया है ये छात्र बहां पंजाबी भाषा का ज्ञान लेगें तो बही पंजाब के फिरोजपुर जवाहर नवोदय विधालय के 14 छात्रो एंव 6 छात्राओ को नगर के जवाहर नवोदय विधालय भेजा गया है। विद्यालय पहुचने पर प्राचार्य एंव अन्य शिक्षको ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नए परिवेश और नई संस्कृति के बीच पहुंचे पंजाब के ये छात्र एक साल तक विधालय मे रहकर शिक्षण कार्य करेगे। उन्होने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की राष्ट्रीय शिक्षा पद्धति के तहत प्रतिवर्ष कक्षा 9 के छात्रों का एक राज्य से दूसरे राज्य के विद्यालयों में आदान-प्रदान किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गैर-हिंदी भाषी और हिंदी भाषी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के बीच भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक तालमेल स्थापित करना है, जिससे देश की विविधता में एकता की नींव मजबूत हो सके।
छुपा-छुपाई खेल रहे किशोर की कथित पिटाई के बाद मौत, तीन नामजद के खिलाफ तहरीर
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम कोसमा मुसलमीन निवासी एक किशोर की कथित मारपीट के बाद मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
परिजनों के अनुसार, ग्राम को कोसमा मुसलमीन निवासी अनीश उर्फ अवरार (किशोर) 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे अपने मामा के पुत्र अप्पू के साथ बरसात के दौरान छुपा-छुपाई खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों किशोर पास के ग्राम कोशमा हिंनूद पहुंच गए। आरोप है कि वहां मौजूद अंकुश, राजू और ओमा ने उन्हें पकड़ लिया तथा गाली-गलौज शुरू कर दी। जब दोनों किशोरों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
बताया जा रहा है कि मारपीट में अनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने की बात कही जा रही है। परिजनों का आरोप है कि चोटों के कारण अनीश की शुक्रवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना घिरोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के भाई ने थाना घिरोर में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

August 6, 2026

यातायात पुलिस को मिली इंटरसेप्टर की सौगात, सड़क सुरक्षा और यातायात को मिलेगी नई रफ्तार 

मैनपुरी। देशभर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस विभागों को आधुनिक तकनीक से लैस ‘इंटरसेप्टर वाहन सौंपे जा रहे हैं। हाइवे और एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग और अन्य नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए यह हाई-टेक गाड़ियां बेहद कारगर साबित हो रही हैं। इंटरसेप्टर वाहन को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
यातायात प्रभारी एसके सिंह ने इस आधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ियों की उन खासियतों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन्हें सड़क सुरक्षा के लिए एक पावरफुल हथियार बनाती हैं
इंटरसेप्टर गाड़ियों में अत्याधुनिक स्पीड रडार और लेजर गन लगी होती है। इसकी मदद से पुलिसकर्मी चलती या खड़ी गाड़ी से ही दूर गुजर रहे वाहनों की सटीक रफ्तार माप लेते हैं। तय सीमा से तेज गति से वाहन चलाने वालों की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हो जाते हैं। इन गाड़ियों में हाई-रिजॉल्यूशन पीटीजेड और एएनपीआर कैमरे लगे होते हैं, जो दिन हो या रात, तेज रफ्तार वाहनों की नंबर प्लेट को आसानी से स्कैन कर लेते हैं। इससे बिना रुके या पीछा किए संदिग्ध या चालान वाले वाहनों की पहचान पलक झपकते ही हो जाती है। पारदर्शिता और तुरंत कार्रवाई के लिए इन आधुनिक वाहनों में जीपीएस सिस्टम, प्रिंटर और सर्वर से जुड़े कंप्यूटर्स की पूरी यूनिट होती है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का डेटा जैसे ही रडार और कैमरे में आता है, गाड़ी के अंदर से ही तुरंत ऑनलाइन ई-चालान जनरेट कर दिया जाता है।सड़क पर नशे में गाड़ी चलाकर दुर्घटनाओं को न्योता देने वालों की जांच के लिए इंटरसेप्टर वाहन में एडवांस्ड ब्रेथ एनालाइजर किट मौजूद होती है। उन्होंने बताया कि इससे ड्राइवर के अल्कोहल लेने की पुष्टि तुरंत मौके पर ही हो जाती है। कई नए आधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की जांच के लिए प्रदूषण मापने वाले यंत्र और अन्य सुरक्षा जांच उपकरण भी इंटीग्रेटेड होते हैं, जिससे फिटनेस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की जाती है। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक इंटरसेप्टर गाड़ियों के हाईवे पर उतरने से वाहन चालकों में डर और अनुशासन दोनों बढ़ेगा। लोग अब तय स्पीड लिमिट और सीट बेल्ट/हेलमेट जैसे नियमों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे, जिससे सड़क हादसों और मौतों के आंकड़ों में भारी कमी दर्ज की जा सकेगी।

August 4, 2026

105 वाहनों के चालान कर पुलिस ने 5.10 लाख का जुर्माना

मैनपुरी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मैनपुरी यातायात पुलिस ने शनिवार को जनपद भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 105 वाहनों का चालान किया गया तथा 5,10,000 का जुर्माना लगाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में चलाया गया। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात स्मृति दीपशिखा तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ की।
अभियान के दौरान विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसे वाहन ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते हैं, इसलिए इनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
यातायात पुलिस ने चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

मैनपुरी डिपो के बेड़े में शामिल हुईं पांच नई बसें

मैनपुरी। परिवहन निगम की ओर से मैनपुरी डिपो के बेड़े में पांच नई बसें शामिल की गई हैं। शनिवार की शाम को नई बसें डिपो पहुंच गईं। इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिलने के साथ ही ग्रामीण और क्षेत्रीय मार्गों पर परिवहन व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।
       परिवहन निगम लगातार पुरानी बसों को हटाकर उनके स्थान पर नई बसों को बेड़े में शामिल करने पर जोर दे रहा है। इससे जहां पुरानी बसों की बार-बार मरम्मत पर होने वाले खर्च में कमी आएगी। वहीं, यात्रियों को भी सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी। डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने बताया कि नई बसों का संचालन दूसरे जनपदों के साथ ही क्षेत्रीय और ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा।
         उन्होंने बताया कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पांच नई बसों के शामिल होने के बाद मैनपुरी डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। रक्षाबंधन पर्व पर भी यात्रियों को राहत मिलेगी। विशेषकर बहनों को अपने भाइयों के घर आने-जाने में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में इन बसों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

August 1, 2026

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र का स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया 

मैनपुरी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रु. 24.61 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन बहुद्देशीय हॉल, प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रु. 38 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन संग्रहालय का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यदायी संस्था सी.एन.डी.एस. के सहायक परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद की यह महत्वाकांक्षी परियोजना भविष्य में सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी इसलिए प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार, निकास मार्ग, मंच, पोडियम तथा वी.आई.पी. मूवमेंट की व्यवस्था, कार्यक्रमों के दौरान आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रवेश एवं निकास मार्ग इस प्रकार विकसित किए जाए कि किसी भी आयोजन के दौरान आवागमन सुचारु बना रहे, मंच तक पहुंचने वाले मार्ग, पोडियम की स्थिति तथा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार किया जाये।
             श्री त्रिपाठी ने भवन में प्रस्तावित वी.आई.पी. ग्रीन रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों के लिए पर्याप्त एवं सुविधायुक्त ग्रीन रूम विकसित किए जाएं, दोनों ओर पृथक-पृथक ग्रीन रूम, आधुनिक शौचालय, आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहे। उन्होंने प्रशासनिक कार्यालय, आंतरिक संपर्क मार्ग, कार्यालय कक्ष, स्टोर तथा भवन के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण करने पर पाया कि भवन में प्रशासनिक उपयोग के लिए अलग कार्यालय एवं स्टोर कक्ष विकसित किए जा रहे हैं जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि भवन के विभिन्न भागों के बीच सुगम आवागमन एवं बेहतर आंतरिक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाए, जिससे संचालन व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। उन्होंने डॉरमेट्री ब्लॉक का भी अवलोकन कर कमरों की स्थिति, उपयोगिता, आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी करते हुए कहा कि डॉरमेट्री से प्रशासनिक कार्यालयों से पृथक रखा जाए, अलग प्रवेश, निकास मार्ग रहें, सुरक्षा, व्यवस्थागत दृष्टि से डॉरमेट्री का संचालन स्वतंत्र रूप से हो, आवश्यकतानुसार अलग दरवाजे की व्यवस्था रहे, सभी कमरों में सुरक्षा की दृष्टि से ग्रिल, जाली लगायी जाये, सभी कमरों में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश, वेंटिलेशन तथा सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी आधार-भूत सुविधाएं विकसित की जाएं।उन्होेंने सांस्कृतिक केंद्र परिसर के बाहरी क्षेत्र, लॉन, हरित क्षेत्र एवं खुले प्रांगण के विकास संबंधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान कहा कि परिसर में आकर्षक लैंडस्केपिंग, हरियाली, बैठने की समुचित व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कराया जाये, खुले परिसर का उपयोग सांस्कृतिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी किया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में पर्याप्त पार्किंग विकसित की जाए, विद्युत आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था, जनरेटर की स्थापना समय से कराई जाए, निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित कार्यदायी के अभियंता ने बताया कि विभिन्न प्रदर्शनियों, कला प्रदर्शनों, हस्तशिल्प मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों हेतु प्रदर्शनी हॉल पूर्णतः वातानुकूलित होगा, परिसर में स्थायी दुकानों की भी व्यवस्था रहेगी, खुले कॉरिडोर, ओपन थिएटर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन होगा, जिस पर उन्होंने कहा कि बैठने की व्यवस्था, पाथ-वे, हरित क्षेत्र एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, परिसर में प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण पत्थर, हरित पट्टियां एवं आकर्षक लैंडस्केपिंग विकसित की जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरूण कुमार शुक्ला, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, अवर अभियंता मुकेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत सिंह, कार्यदायी संस्था के अभियंता, सूचना विभाग से अब्दुल जहीन आदि उपस्थित रहे।
« Newer Posts — Older Posts »