Web News

www.upwebnews.com

हाथरस में शीत लहर से ढाई महीने की बच्ची की मृत्यु

January 15, 2026

हाथरस में शीत लहर से ढाई महीने की बच्ची की मृत्यु

हाथरस, 15 जनवरी 2026, जनपद में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ठंड की चपेट में आकर न केवल बुजुर्ग बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
थाना चंदपा क्षेत्र के ककोड़ी गांव में ठंड लगने से ढाई महीने की बच्ची गणिका, पुत्री अरविंद की मौत हो गई। बुधवार को परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल की ओपीडी और महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रतिदिन करीब सौ बच्चे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
जिला अस्पताल के चिकित्सक केपी सिंह ने बताया कि दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के समय तेज ठंड पड़ रही है, जिससे बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाकर रखें, उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं और गर्म पानी से नहलाएं।

January 13, 2026

समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों चौकीदार, ज्ञापन सौंपा

मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए चौकीदार

हाथरस। वॉयस ऑफ चौकीदार सेवा समिति के प्रमुख अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों चौकीदार कलेक्ट्रेट हाथरस पहुंचे और ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से चौकीदारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया गया।
इस दौरान अनूप त्रिपाठी ने बताया कि मुरसान ब्लॉक के अभिषेक चौकीदार प्रकरण में प्रशासन की ओर से कुछ हद तक मदद मिली है, लेकिन संबंधित स्थान पर सफाई कर्मचारी और नितिन नामक व्यक्ति द्वारा एक महिला से बदतमीजी किए जाने का मामला सामने आया है, जिस पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बताया गया कि पीड़ित चौकीदार के पास रहने के लिए कोई आवास नहीं है, ऐसे में उसे सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। चौकीदार का वीडियो बनाकर अपमान किया गया, उसकी वर्दी खींची गई और उसे फर्जी बताया गया, जो निंदनीय है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ग्राम चौकीदार व्यवस्था में परिवर्तन की आवश्यकता है। अन्य जनपदों में ग्राम चौकीदार वर्दी में ड्यूटी करते हैं, जबकि हाथरस में कई स्थानों पर उन्हें रोका जाता है। हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम चौकीदारों को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया है। चौकीदार आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से वर्दी पहनकर रात में पहरा देते हैं, ऐसे में वर्दी में वैध यूपी वीसी लगाकर ड्यूटी करने का अधिकार न रोका जाए।
संगठन ने मांग की कि अल्प मानदेय पाने वाले चौकीदारों से जबरन बेगारी न कराई जाए। माह में दो बार जायजा और हाजिरी के अलावा जुलूस या त्योहारों के समय सहयोग लेने पर संगठन को आपत्ति नहीं है, लेकिन थानों पर 24 घंटे में 12 घंटे की ड्यूटी लगाना अनुचित है। ग्राम चौकीदार अपनी ग्राम सभा में 30 दिन सेवा देता है और संगठन भी उन्हें सशक्त बनाने में प्रशासन के साथ सहयोग कर रहा है।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सैंगर की रिहाई के लिए दिया ज्ञापन

  • नवीन प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन  सौंपते हुए

हाथरस। उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौंपा गया। संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक के विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मीडिया ट्रायल कराया गया और दबाव में एकतरफा कार्रवाई की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि उन्नाव की एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मीडिया ट्रायल और तथाकथित टुकड़े-टुकड़े गैंग के दबाव में सरकारी एजेंसियों और न्यायिक प्रक्रिया ने आवश्यक तथ्यों, वैज्ञानिक परीक्षण और समुचित विश्लेषण के बिना ही पूर्व विधायक को दोषी ठहरा दिया। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष रूप से पक्ष सुने जाने का अवसर नहीं मिला।
महासभा ने यह भी आरोप लगाया कि बीते वर्षों में कुछ मामलों में क्षत्रिय समाज से जुड़े लोगों को जानबूझकर निशाना बनाया गया। हाथरस के बूलगढ़ी प्रकरण सहित अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि निर्दोष युवकों को वर्षों तक जेल में रहना पड़ा, बाद में न्यायालय से दोषमुक्त होने के बावजूद उनके जीवन, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी क्षति पहुंची, लेकिन इस षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापन में मांग की गई कि जब तक किसी व्यक्ति को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध न किया जाए, तब तक मीडिया ट्रायल पर रोक लगाई जाए। साथ ही पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके परिवार के पक्ष को सुना जाए तथा सभी तथ्यों की आधुनिक वैज्ञानिक विधियों से पुनः जांच कराई जाए, जिससे निष्पक्ष निर्णय हो सके।
ज्ञापन देने वालों में हरीश सेंगर, देवेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सोहन सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान, योगेश पौरुष और ब्रजेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hathras सड़क हादसे में मोपेड सवार युवक की मौत

हाथरस। अलीगढ़ जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह शादी समारोह से लौट रहा था, तभी निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक ट्रक ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मंडी गांधीगंज मोहल्ला निवासी भूरा पुत्र लियाकत अली देर  रात  अलीगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होकर मोपेड से घर लौट रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में भूरा को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से नगर में शोक की लहर है और मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शोक व्यक्त करने वालों में नावेद अहमद खान, डॉ. अली, इकबाल कुरैशी, बारिश शाह, इमरान मलिक, फहीम अंसारी, बबलू अंसारी, ललित कुमार, विजय प्रताप सिंह, राजू अंसारी, छोटे कुरैशी, अकबर नवाब, आबिद कुरैशी, नावेद अल्लाह नूर कुरैशी, अखलाक भारती, इरफान अंसारी, जाहिद कुरैशी, हबीब कुरैशी, मुजम्मिल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

सिकंदराराव में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन

सिकंदराराव में पत्रकार सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पत्रकार गण

पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा का स्वागत
हाथरस, 13 जनवरी 2026 (उप्रससे)।  सिकंदराराव क्षेत्र के एक फार्म हाउस में सोमवार को सिकंदराराव प्रेस क्लब के तत्वावधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में तहसील क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मनोज जादौन रहे, जबकि सह-संयोजक के रूप में गौरव पचोरी और पुष्पकांत शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवेश सिसोदिया ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ठाकुर राम जादौन, उमाशंकर गुप्ता, आशीष जादौन, गंगा शरण कुशवाहा और रिंकू जादौन शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान कवि प्रमोद विषधर, शिवम कुमार एवं ओमप्रकाश ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच पर उपजा  प्रदेश संगठन मंत्री  नीरज चक्रपाणि, संजय शर्मा राजदीप तोमर सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर एवं उपाध्यक्ष पंकज चौधरी का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विजय शर्मा, ऋषभ प्रताप, सुभाष यादव, यतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, जैनेंद्र वार्ष्णेय, अनूप शर्मा, राजा कुरैशी, नीरज गुप्ता, इश्तियाक भारती, पवन पुण्ढीर सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

« Newer Posts — Older Posts »