Web News

www.upwebnews.com

Haridwar: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का रजत जयंती समारोह आयोजित

January 29, 2026

Haridwar: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का रजत जयंती समारोह आयोजित

आज के दौर में पत्रकारिता बड़ी जिम्मेदारी-अरूण शर्मा
समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की बड़ी भूमिका-आदेश चौहान
पत्रकार समाज का आईना हैं-किरण जैसल

Published on 29.01.2026, Thursday, 09:51 PM, Report by Ramchandra Kannojia, Haridwar, UP Samachar Sewa
हरिद्वार, 29 जनवरी (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार यूनियन के रजत जयंती समारोह में पत्रकारिता के मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की दिशा पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां शारदा की स्तुति के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कथावाचक रविदेव शास्त्री ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत शुक्ला ने किया। जिलाध्यक्ष संजय आर्य ने यूनियन के गठन से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सदैव जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों की आवाज़ को बुलंद किया है। कार्यक्रम संयोजक डा.हिमांशु द्विवेदी ने सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और गणमान्य नागरिकों का पटका पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने यूनियन के 25 वर्षों के संघर्ष, उपलब्धियों और पत्रकार हितों के लिए किए गए आंदोलनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता एक बड़ी जिम्मेदारी है। जिसमें सत्य, निष्पक्षता और सामाजिक प्रतिबद्धता सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे मानकों और मर्यादाओं का पालन करते हुए निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता करें। उन्होंने बताया कि यूनियन लगातार पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्षरत है। मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विधायक आदेश चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य का गठन संभव हो पाया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। मेयर किरण जैसल ने समारोह में उपस्थित पत्रकारों को रजत जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं और उनकी लेखनी समाज को जागरूक करने का कार्य करती है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शंकर करौरी महादेव ने ऑडियो संदेश के माध्यम से यूनियन को 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और पत्रकारों की भूमिका की सराहना की। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त करने वाला रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां हैं। लेकिन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सदैव सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा, डा.विशाल गर्ग, विजयपाल बघेल ग्रीन मैन, नितिन गौतम, लोकेंद्र अंतवाल, विजयपाल सिंह, प्रेस क्लब महामंत्री दीपक मिश्रा सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं डा.हिमांशु द्विवेदी, अमित कुमार गुप्ता, मनोज कुमार खन्ना, राजकुमार पाल, संजय शर्मा, गगनदीप गोस्वामी, सुनील दत्त पांडे, रामचंद्र कनौजिया, दीपक नौटियाल, सुभाष कपिल, रोहित सिखोला, मनोज रावत, लव शर्मा, महेश पारिक, ऋषि सचदेवा, विपिन शर्मा, संदीप गोयल, संजय संतोषी, संजय रावल, जगदीश प्रेमी, अनिरुद्ध भाटी, संजय चौहान, सुनील शेट्टी, नरेंद्र ढीला, गौरव चक्रपाणि, देशप्रेमी, रामकुमार शर्मा, देवेश शर्मा, सुमित तिवारी, कुलदीप अग्रवाल, आशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

January 24, 2026

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में कांग्रेस नेताओं ने आक्रोश जताया

हरिद्वार। प्रयागराज में हिन्दुओं के राजा ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी के कनखल स्थित आश्रम में पहुंचकर उनके शिष्य कमलेश पांडेय जी से मिलकर उत्तरप्रदेश की योगी और केंद्र सरकार की मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि माघ मेले में शंकराचार्य जी और उनके शिष्यों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई अभद्रता हिंदुओं की आस्था पर चोट करना है। ये शंकराचार्य जी का अपमान नहीं बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान है और हिन्दू धर्म इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। युवा नेता अखिल शर्मा त्यागी और मनोज जाटव ने कहा कि मुगलशासको के समय ब्राह्मणों को अपने जनेऊ की रक्षा करनी पड़ती थी।
आज खुद को सनातनी सरकार कहने वाली सरकार से ब्राह्मणों को अपनी शिखा की रक्षा करनी पड़ेगी। हिंदुओं और भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई सरकार अब राम के नाम पर राजनीतिक व्यापार और सत्ता के मद में चूर हिंदुओं के राजा के अपमान करने से भी नहीं डर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें हिंदुओं के खिलाफ ही कार्य कर रही है, उन्हें सिर्फ हिन्दू धर्म में आस्था के हिंदुओं का वोट चाहिए। शंकराचार्य जी के शिष्य कमलेश पांडेय जी ने बताया कि योगी सरकार को शंकराचार्य जी के अपमान की कीमत चुकानी पड़ेगी। अब पूरा हिंदू समाज शंकराचार्य जी के समर्थन में उतर आया है और उन्होंने योगी सरकार के ख़िलाफ़ बिगुल बजा दिया है। योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य जी को लगातार मिल रहे नोटिस से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार हिन्दू विरोधी ही नहीं हिंदुओं के भी अपमान करने से नहीं बाज नहीं आ रही है।

January 13, 2026

हरिद्वार में विवेकानंद जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़

हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा के फेरूपुर रामखेड़ा के डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया संकल्प दौड़ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जिला ,उपाध्यक्ष लव शर्मा, जगपाल सैनी ,धर्मेंद्र चौहान और विक्रम भुल्लर ने झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। ऐसे महान व्यक्तित्व की जन्म जयंती के अवसर पर हम सब युवाओं को संकल्प लेना है कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा किया है। उनकी शिक्षाएं युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। युवाओं के कंधों पर इस देश का भविष्य टिका है उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होकर देश सेवा में लगना चाहिए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी देश सेवा में लगा हुआ है। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था बचपन में उन्हें नरेंद्र नाथ के नाम से जानते थे। आज उनकी जयंती को मनाने का मकसद नौजवान उनके प्रेरणादायक विचारों और आदर्शों से परिचित हो और उनके बताएं मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जगपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सभी युवाओं को शिक्षा और खेल से जुड़कर देश सेवा करनी चाहिए उन्हें नशा और बुराइयों से बचना चाहिए। आज हमारे देश में सबसे ज्यादा युवा है। युवा हमारे देश की पूंजी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी , प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुललर, प्रदेश मंत्री तरुण चौहानजिला महामंत्री दीपांशु शर्मा,कार्यक्रम संयोजक सचिन चौहान,सहसंयोजक चीनू नितीश चौधरी,जिला मंत्री लेखराज, प्रियांशु गोयल ,मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान,रीनू चौधरी,मोहित चौहान,श्रवण चौहान दीपक सैनी जी, आदर्श कश्यप,सचिन आर्य, राहुल चौहान,विनीत प्रताप सिंह,राजु पाल,बीरसिंह कश्यप सैकड़ो युवा सम्मिलित हुए।

January 12, 2026

कांग्रेस ने किया मनरेगा का नाम बदलने का विरोध

हरिद्वार, 12 जनवरी। (उप्र समाचार सेवा) मनरेगा योजना का नाम परिवर्तन कर योजना को समाप्त करने के षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम ही देश दुनिया को प्रेरणा देता है। लेकिन सरकार मनरेगा नाम को ही बदलना चाहती है। कांग्रेस इसके विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। अमन गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यूपीए शासन में मनरेगा योजना लागू की गई थी। गरीब निर्धन परिवार इस योजना के माध्यम से अपनी रोजी-रोटी कमाते थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाने के लिए सरकार से चार मांग करते हैं। काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलाव की तत्काल वापसी। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम मजदूरी 400 रूप की जाए। अमन गर्ग ने कहा कि महात्मा गांधी के हर आंख से आंसू पोंछने के संकल्प को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर एवं वरुण बालियान ने कहा कि कोविड के दौरान निर्धन परिवारों के लिए मददगार साबित हुई मनरेगा का नाम बदलकर सरकार क्या सिद्ध करना चाहती हैं। महात्मा गांधी विश्व के नेता हैं। रोजगार सर्जन होने चाहिए। गरीब निर्धन परिवार इस योजना से अपनी परिवारों का भरण पोषण करते हैं। गांव के मजदूर की आर्थिक स्थिति को मनरेगा सुरक्षा कवच प्रदान करती थी। महिलाओं, दलित, आदिवासियो,ं गरीबों, पिछड़ों को अधिकार दिए। लेकिन सरकार योजनाओं को समाप्त करने में लगी हुई है। प्रैसवार्ता में अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, ममता सिंह, जतिन हांडा, अमित नौटियाल, अनिल भास्कर, आरिफ आदि मौजूद रहे।

January 11, 2026

वेद में वाणी की बड़ी महिमा,उसी का आधार लेकर राष्ट्र को जागृत किया जाता हैः स्वामी गोविन्द देव गिरि

स्वामी गोविन्द देव गिरि

#UP SaMachar SEWA

First Published on 15-apr-24 12:44 PM

सनातन धर्म और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा जगाने वाले सबसे बड़े आदर्श छत्रपति शिवाजी हैंः स्वामी रामदेव

हरिद्वार।‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज कथा’’के पाँचवे दिन स्वामी गोविन्द देव गिरि जी महाराज ने कहा कि मैं यहाँ शिवाजी महाराज की कथा कहने आया हूँ लेकिन जितना मैं कह रहा हूँ, उतनी ही अगाध ज्ञानश्रुति का श्रवण भी कर रहा हूँ। इसलिए यह कथा नहीं अपितु शिव कथा का संवाद हो गया। भगवद्गीता संवाद है,इसमें दोनों ओर से बोला जाता है। इसलिए भगवद्गीता के मंथन में सच्चा आनंद आता है। उन्होंने कहा कि वेद में वाणी की बड़ी महिमा है और उसी का आधार लेकर राष्ट्र को जागृत किया जाता है। स्वामी गोविन्द देव ने कहा कि महाभारत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उत्तम राज्य वह है जहाँ सज्जन निर्भयता से विचरण करते हैं। पापियों के राज्य में सज्जनों को छिपकर रहना पड़ता है,महिलाओं को अपनी आत्मरक्षा का डर रहता है। इन्हीं सज्जनों की रक्षा के लिए भगवान राम दण्ड लेकर चले थे। संसार में कुछ दुर्जन ऐसे होते हैं तो दण्ड के भय से ही अनुशासन में रहते हैं। गीता में कहा है कि ऐसे पापियों का पूर्ण विनाश ही करना पड़ता है। कार्यक्रम में स्वामी रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज के चरित्र,व्यक्तित्व व उनकी साधना पर पूरे देश को गौरव है। वे भगवान शिव के अंशावतार के साथ-साथ शक्ति-भक्ति व राष्ट्रधर्म के पूर्णावतार हैं। वे हमारी सनातनी परम्परा के बहुत बड़े गौरव हैं। प्रथम सनातन धर्म,हिन्दू धर्म,राष्ट्रधर्म, हिन्दू साम्राज्य की प्रतिष्ठा के प्रणेता,उद्गाता,उद्घोषक,पुरोधा,प्रेरक और भारतवासियों के हृदय में सनातन धर्म और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा जगाने वाले सबसे बड़े आदर्श या रोल मॉडल छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष के चरित्र के एक-दो प्रधान तत्व होते हैं,जैसे मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम भगवान के पूर्ण अवतार हैं,यह तो उनका अध्यात्म तत्व है लेकिन उनका प्रधान तत्व राजधर्म और मर्यादा है। भगवान कृष्ण का प्रधान तत्व कर्मयोग और योग की सारी विभूतियाँ है। भगवान शिव,भगवान हनुमान,भगवान राम, छत्रपति शिवाजी महाराज आदि सभी महापुरूषों ने धर्म युद्ध में,देवासुर संग्राम में पाप व अधर्म का विनाश कर धर्म व न्याय की प्रतिष्ठा की। भगवान शिव में समाधि तत्व प्रधान है और शिव तो अनादि, अनंत है,अजन्मा हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज का सनातन धर्म हिन्दू धर्म मूलक राष्ट्रधर्म उनका प्रधान तत्व है और एक तत्व के निर्वहन के लिए एक-एक क्षण पुरुषार्थ करना होता है। इस अवसर पर गाथा मंदिर,धुले,महाराष्ट्र के संस्थापक पूज्य पांडुरंग जी ने कहा कि गोधर्म प्रतिपालक,हिन्दु धर्म रक्षक और स्वराज्य के स्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के बड़े देवत्व हैं। शिवाजी महाराज ने हिन्दु धर्म की साधना व रक्षा की है। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी एन.पी.सिंह,भारत स्वाभिमान के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश‘भारत’व स्वामी परमार्थदेव,पतंजलि विश्वविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी.सैल के अध्यक्ष प्रो.के.एन.एस.यादव,कुलानु शासक स्वामी आर्षदेव सहित सभी शिक्षण संस्थान यथा-पतंजलि गुरुकुल,आचार्यकुल,पतंजलि विश्वविद्यालय एवं पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्यगण व विद्यार्थीगण,पतंजलि संन्यासाश्रम के संन्यासी भाई व साध्वी बहनें तथा पतंजलि योगपीठ से सम्बद्ध प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे

« Newer Posts — Older Posts »