Web News

www.upwebnews.com

बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना

August 19, 2026

बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/08/2026

एंकर- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे उन्होंने खुले मंच से RSS और बीजेपी पर साधा निशाना कहा कि झूठी तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हो और कह रहे हो कि वन्दे मातरम में सोनिया गांधी ने रुकावट पैदा की मै कहना चाहता हूं संघ के और RSS के लोगों को आपके जितने भी कार्यक्रम और पथ संचलन होते हैं उसमें वंदे मातरम को अनिवार्य करो और जो पथ संचलन में जो अपना झंडा लेकर चलते हो वो आदेश करिए मोहन भागवत जी कि उसके जगह तिरंगा हाथों में लेकर चलें तब हम मानेंगे कि आपके मन में तिरंगे का सम्मान है और आपके मन में वंदे मातरम का सम्मान है। अजय राय ने कहा कि आप देश के लोगों को भ्रमित करने के लिए आप अलग अलग तरह के हथकंडे अपनाते हो, इवेंट करते हो।

स्टोरी स्लग- वन्दे मातरम के दो छंद गाने वाले विवाद पर दानिश का बड़ा बयान

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 19/08/2026

एंकर- बलिदान दिवस कार्यक्रम में बलिया पहुंचे उत्तरप्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वन्दे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कि कांग्रेस पार्टी का रवैया हमेशा देश विरोधी रहा है देश को बांटने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है देश के एकता अखंडता को तार तार करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है देश की जनता देख रही है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा का विरोध करते करते आज भारत का विरोध करने लगी है ये बहुत दुर्भाग्य की बात है। वंदे मातरम हम सबकी जान है और सबको वंदे मातरम का गान पूरे गर्व से करनी चाहिए

August 18, 2026

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों पर गिरी गाज, सभी बीडीओ का रोका वेतन

स्टेडियम निर्माण में धीमी प्रगति पर निर्माण निगम को नोटिस, कृषि विभाग के दो अधिकारियों का रोका वेतन

आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम का एक्शन, समय पर निस्तारण और फीडबैक अनिवार्य करने के निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। इस दौरान कई विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना और जल जीवन मिशन में रैंकिंग-सी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दोनों योजनाओं को रैंकिंग-ए में लाने के निर्देश दिए। स्टाम्प रजिस्ट्रेशन तथा पोषण अभियान की भी रैंकिंग खराब मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में लक्ष्य के सापेक्ष आवास स्वीकृति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं की खराब प्रगति से जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इस मामले में सभी बीडीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
स्टेडियम निर्माण में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष प्रगति कम मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रति नाराजगी जताई और उसे नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य में कृषि विभाग की लापरवाही सामने आने पर उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में निर्माण कार्य की प्रगति खराब है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल को प्रतिदिन चेक कर शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसका फीडबैक लेने और उसके बाद ही शिकायत आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर समय सीमा के बाद भी लंबित शिकायतों वाले विभागों के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी महत्वपूर्ण है। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग खराब होने का हवाला देते हुए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता से बात कर संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

August 13, 2026

भीषण गर्मी आठ छात्राएं हुई बीमार,जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भीषण गर्मी हो रहा था छात्राओं का इलाज

बलिया – खेजुरी थाना क्षेत्र के बिसहर गांव के एमडी सेनानी इंटर मीडिएट कॉलेज में आज कक्षा दस और बारह की लगभग आठ से दस के करीब छात्राएं भीषण गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई।जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेजूरी पर भर्ती कराया और फोन से परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में परिजनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजूरी पहुंचे जहां तीन छात्राओं की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। और पांच छात्राओं का इलाज खेजूरी में चल रहा है जहां उनकी हालत में काफी सुधार आया और कुछ देर बाद परिजनों ने छात्राओं को घर ले गए। वही जिला अस्पताल पहुंची तीन छात्राओं का इलाज भीषण गर्मी डॉक्टरों ने किया जहां जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के बाद लाइट गायब रही और परिजन अपने बच्चों को पंखा हिला रहे थे।इस तस्वीर को देखने के बाद जिला अस्पताल पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जब बिजली गायब थी तो भीषण गर्मी जरनेटर कहा थी और मरीजों को भीषण गर्मी राहत देने के लिए आखिर क्यों नही चलाया गया। वही छात्रा अन्नू यादव ने बताया कि गर्मी की वजह से चक्कर आ गया था। वही मरीज के परिजन गुलाब चन्द ने आरोप लगाया कि बच्चियां पढ़ने गई थी एमडी सेनानी इंटर कॉलेज बिशहर में और गर्मी के वजह से तबियत खराब हो गई जिसके बाद जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज चल रहा है लेकिन गर्मी में लाइट नहीं और पंखा बंद है। हालांकि डॉक्टर विनेश कुमार बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बलिया में बताया कि खेजुरी से तीन बीमार बच्चे आए थे गर्मी की वजह से और तीनो का इलाज किया जा रहा है और तीनो ठीक है आज मौसम में काफी उमस है जहां डॉक्टर बैठे है वहां पंखा तो है लेकिन चल नही रहा है लाइट कुछ डिस्टर्ब चल रही बाद में ठीक हो जायेगा। लेकिन दूसरे बिल्डिंग में लाइट है वहां सिफ्ट किया जा रहा है।

August 12, 2026

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवाती
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 12/08/2026

बलिया , सिकंदरपुर में भू माफियाओं का बोल बाला सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां आज एक पीड़ित व्यक्ति अरविंद कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भू माफियाओं से अपनी जमीन को बचाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन पीड़ित व्यक्ति अरविंद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि जब मैने जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र दिया तो मौके पर एडीएम बैठे थे मैने उनको पत्र दिया तो उन्होंने कहा कि पहले आप मारपीट करके आईए तो हम रोकेंगे नही तो हम नही रोकेंगे।मेरा बपौती जमीन है और कोर्ट से उसपर स्थगन आदेश है और कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रशासन रोक नही लगा रही है कह रहे है कि आप लोग मारपीट करके आईए।जो भू माफिया है वह पहले बीजेपी के पूर्व चेयरमैन रह चुके है रविंद्र वर्मा और साथी है जो भू माफिया है और हमको बार बार जान से मारने की धमकी दे रहे है और स्थगन आदेश के बावजूद भी माफिया मेरे जमीन पर कब्जा कर रहे है सिकंदरपुर एसडीएम, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर,चौकी इंचार्ज तक मेरा कागज तक नही देखे है और कह रहे थे कि पहले मारपीट करके आईए तभी हम मुकदमा लिखेंगे।पुलिस पैसा लेकर काम करा रही है भू माफिया अभी घूम रहे है जेल में नही गए है।अधिकारी से हमे उम्मीद नहीं है कि मुझे न्याय मिलेगा।

« Newer PostsOlder Posts »