बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेश सचिव एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ विकुल मलिक ने भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार सक्सेना को एक-एक पत्र भेज कर जनपद बिजनौर से निकल रहे पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे एवं जनपद से गुजर रहे सभी हाईवे के दोनों ओर 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कराने की मांग की है। श्री विकुल मलिक ने अपने पत्र में कहा कि हाईवे निर्माण कंपनीयो द्वारा हाईवे निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए जनपद बिजनौर की सभी सड़कों पर से छायादार वृक्षों को संबंधित विभाग से कटवा दिया गया था। जिसके कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। सड़कों पर छायादार वृक्षों के न होने से एक ओर जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है वही दो पहिया वाहन चालकों को एवं अन्य यात्रियों को यात्रा करते समय झुलसने वाली भारी गर्मी झेलनी पड़ रही है। श्री विकुल मलिक ने जनपद बिजनौर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की है कि वह भी अभी से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को जनपद बिजनौर की वृक्षों रहित हो चुकी सड़कों पर वृक्षारोपण करने का मन बनाने का प्रयास करें।

