Posted on 17.05.2026 Time 12.03 PM
Azamgarh: Five of family members died in road accident on Purvanchal Express way
आजमगढ़, 17 मई 2026, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हो गई। जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु death हो गई।
कार से परिवार बिहार से दिल्ली जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि चालक को नींद आने के कारण हादसा हुआ।
