Web News

www.upwebnews.com

एटा में 20 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

May 8, 2026

एटा में 20 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

एटा 08 मई उप्रससे। जनपद में मिरहची थाना क्षेत्र के गांव साउसपुर में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मिरहची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति सहित ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतका के परिजनों ने बताया शिवानी का विवाह फरवरी 2026 में जय किशोर के साथ हुआ था। पति द्वारा मोटरसाइकिल और अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मृतका एक दिन पहले ही अपने मायके नगला इमलिया, थाना पिलुआ से ससुराल लौटी थी।

मृतका के भाई नीलेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर की गई थी, लेकिन पति और ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

क्षेत्राधिकारी संकल्प दीप कुशवाह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, साक्ष्य संकलित किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री

Shubhendu Adhikari BJP

Posted on 08.05.206, Time 06.44 PM Kolkata, Shubhendu Adhikari New CM in west bengal

कोलकाता, 08 मई 2026, भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को नेता चुन लिया गया है। उनका चुनाव गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ। वे भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे।

नेता चुने जाने के बाद अधिकारी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने भवानीपुर विधान सभाक्षेत्र में ममता बनर्जी को हराया।

गोवर्धन में कान्हा गौशाला की भूमि से हटाया अतिक्रमण, करीब दो एकड़ जमीन कराई कब्जामुक्त

मथुरा। गोवर्धन तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग दो एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत गोवर्धन ने राजस्व एवं पुलिस बल की सहायता से यह अभियान चलाया।
प्रशासन के अनुसार गाटा संख्या 586, रकबा 0.817 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। बताया गया कि यह भूमि कान्हा गौशाला के लिए सुरक्षित थी, जिस पर अतिक्रमण कर लिया गया था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जा हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया तथा गौशाला निर्माण के लिए चिन्हांकन भी किया गया।
उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर नगर पंचायत गोवर्धन द्वारा वृहद कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन चैतन्य कुमार तिवारी, नायब तहसीलदार श्रीमती जयन्ती मिश्रा, थाना प्रभारी गोवर्धन भगवत सिंह, राजस्व निरीक्षक श्याम बिहारी तरकर, लेखपाल महेन्द्र सिंह, प्रधान लिपिक मोहन श्याम अग्रवाल, सफाई निरीक्षक नानक चन्द शर्मा सहित नगर पंचायत कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

9 मई को निकलेगी महाराणा प्रताप की भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा


-वार्ता में जानकारी देते आयोजक

News Posted on 08.05.2026, Time 12.22 PM, #Hathras News, #UP News, #Maharana Pratap Jayanti
हाथरस।#UPSSNews अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में 9 मई को दोपहर 1 बजे महाराणा प्रताप की स्मृति में भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार शोभायात्रा अपनी भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन के डमरू दल, नासिक ढोल और राजस्थान के पारंपरिक नगाड़ों की गूंज माहौल को वीरता और उत्साह से भर देगी। यात्रा में ऊंट-घोड़ों का राजसी लवाजमा भी शामिल रहेगा। इसके अलावा देश के महापुरुषों की गौरवगाथाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी।शोभायात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से होगा, जहां अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा। वहीं प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रा का समापन दाऊजी महाराज मंदिर पर होगा, जहां विशाल प्रसादी वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान शामिल होंगे। शुभारंभ सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राणा दीप प्रज्वलित कर करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में एमएलसी मानवेंद्र सिंह और ब्रज क्षेत्र महामंत्री नागेंद्र सिंह सिकरवार संबोधित करेंगे। इसके अलावा पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान, राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा, मतेंद्र सिंह गहलोत और योगेंद्र सिंह गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।शोभायात्रा तुलसी स्मृति भवन से शुरू होकर गौशाला रोड, भूरापीर चौराहा, मेंडू गेट, सर्कुलर रोड, कमला बाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, बृजवाल कुआं, चुनावाला डंडा, लोहट बाजार, पत्थर वाला बाजार और नयागंज होते हुए दाऊजी महाराज मंदिर पहुंचेगी। आयोजकों ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर अपना दल (एस) का जोर

हाथरस। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय रत्न गर्भा कॉलोनी, इगलास रोड पर गुरुवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई।बैठक में जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने विधानसभा अध्यक्षों को जोन अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी के झंडे और नेम प्लेट लगाने के लिए कहा गया। बैठक में नए सक्रिय सदस्यों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया, ताकि आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती मिल सके।इस दौरान पश्चिम बंगाल में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं और कार्यकर्ताओं ने “यूपी की मजबूरी है, अनुप्रिया पटेल जरूरी है” के नारे लगाए।बैठक में केडी शर्मा, डॉ. बंगाली, अजीत अंबेडकर, धीरेंद्र चौधरी, रवि खान, विजय प्रधान, जमुना प्रसाद, अजीत सिंह, राहुल शर्मा, रईस कुरैशी, देवकिशन सारस्वत, सुभाष, मनीष, शालू, तरुण शर्मा, सुनील शर्मा, तेजवीर सिंह, गुरवीर चौधरी, नीतू सारस्वत, सुनील बघेल, कोमल सिंह, अंकित सोनी, सुरेश, शिवम जाटव, गौरी पाठक, विक्रम सिंह, जैद अली, राजकुमार वर्मा, योगेश शर्मा, आशु चौधरी, अशोक कुमार उपाध्याय, अरविंद सारस्वत, प्रमोद, मुन्नालाल, ललित शर्मा, नाजिम कुरैशी, अली मोहम्मद, रामकिशन और कृष्ण बघेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

« Newer PostsOlder Posts »