Web News

www.upwebnews.com

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में भारी दहशत

August 8, 2026

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में भारी दहशत

तिकुनिया खीरी
नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत इंद्र नगर में तेंदुआ ने तड़के सुबह एक किसान के बछड़े को निवाला बना लिया जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत बन गई है ग्रामीणों ने बताया अगर तेंदुआ पकड़ा नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ा हमला बॉर्डर क्षेत्र में हो सकता है बॉर्डर क्षेत्र का या इलाका हमेशा लोगों का आवागवन होता रहता है वन विभाग टीम ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आस पास के इलाके में गस्त की वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की बात भी कही गई है
शनिवार को ग्रामीण इन्द्रनगर निवासी उमेश ने बताया कि उसके घर के बाहर घारी के पास सभी जानवर बंधे थे इसमें गाय का बछड़ा भी था सुबह सुबह उठकर देखा तो बछड़ा गायब था, पैरों के निशान देही पर पड़ोस के गन्ने के खेत में बछड़े का शव बरामद हुआ ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे वन दारोगा अजीत सिह ने आस पास में कामबिग की वन दारोगा ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जल्दी ही पिंजरा लगाया जाएगा रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में गस्त तेज कर दी गई है पिंजरा लगाया जायेगा और पिछड़े लगाते हुए तेंदुआ को पकड़ा जाएगा

मितौली ब्लॉक सभागार में खरीफ गोष्ठी और मिलेट्स पुनरुद्धार प्रशिक्षण संपन्न

Posted on 08.08.2026, Time 06.34 PM Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी:विकासखंड मितौली के ब्लॉक सभागार में ‘कृषि सूचना तंत्र एवं सुधरीकरण कृषक जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत एक दिवसीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ‘उत्तर प्रदेश अन्न मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम’ के अंतर्गत किसानों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।गोष्ठी के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही, मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती को बढ़ावा देने और आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसी मनरेगा राजकुमार, एडीओ एजी नैमिष यादव, ब्रजेश सिंह, भूमि संरक्षण निरीक्षक अमित सिंह और सचिव मनोज कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा प्रगतिशील किसान राजकुमार सिंह, अमित बाजपेई, खन्ना सिंह, बीटीएम हरजेश सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

एटा में हर घर तिरंगा अभियान से 15 अगस्त तक लहराए जाएंगे चार लाख तिरंगे

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

एटा 08 अगस्त उप्रससे। जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान के अंतर्गत आगामी 09 से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। शासन की तरफ से जनपद एटा में अभियान के अंतर्गत चार लाख तिरंगा झंडे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग को आवंटित लक्ष्य एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी, सक्रियता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सरकारी एवं निजी भवनों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यालयों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ आमजन को भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। अभियान में विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के तहत 06 से 08 अगस्त तक प्रथम चरण, 09 से 12 अगस्त तक द्वितीय चरण तथा 13 से 15 अगस्त तक तृतीय चरण में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम, तिरंगा वितरण, जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर भी निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनीटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, डीसी एनआरएलएम विकल कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव बीएसए अनुपम अवस्थी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार सहित समस्त संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरानी रंजिश में फिर तड़तड़ाईं गोलियां, युवक को लगी गोली जरियारी गांव में मचा हड़कंप

Breaking News UP Web News

Posted on 08.08.2026 Time 06.27 PM

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की इस घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है। गोली चलने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।पर्यावरणीय और मानव निर्मित आपदाएं सूत्रों के अनुसार, जरियारी गांव निवासी प्रदुम्न यादव और बच्चा यादव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इसी दौरान अचानक गोली चलने की बात सामने आई। फायरिंग में एक युवक लक्ष्मी निधि यादव उर्फ बच्चा यादव 28 को लगी गोलीघायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस समय भी इलाके में काफी चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर उसी गांव में गोलियां चलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह, आरोपियों की भूमिका और घटना में प्रयुक्त हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एक ही रंजिश को लेकर दोबारा गोली चलने की घटना ने पुलिस के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर पुरानी अदावत का सिलसिला कब थमेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

बाइट — घायल का भाई (राम दास यादव)

उपमुख्यमंत्री ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण दिए जरूरी निर्देश

Posted on 08.08.2026 Time 06.24 PM, Basti News

बस्ती, 08 अगस्त 2026 (उप्र समाचार सेवा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी ने शनिवार को जनपद बस्ती के भ्रमण के दौरान स्टेशन रोड स्थित होटल बालाजी प्रकाश में अमर उजाला द्वारा आयोजित “आभार समर्पण एवं चिकित्सक सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया तथा उनके समर्पण, सेवा भावना और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय बस्ती का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते हुए ड्रेसिंग रूम, इमरजेंसी ओपीडी तथा इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकीय उपकरणों, स्वच्छता व्यवस्था तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने इमरजेंसी वार्ड में एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परिसर की रंगाई-पुताई कराकर साफ-सफाई एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिक्त चिकित्सकीय पदों को शीघ्र भरा जाए, जिससे मरीजों को समय से बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। साथ ही अस्पताल परिसर में मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच लगवाने के भी निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और अस्पताल में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन को समयबद्ध एवं सुगमता से मिले।
उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों से सेवा भाव, संवेदनशीलता, पारदर्शिता और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ,विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना,पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, पीडी आनंद कुमार गुप्ता,उप जिलाधिकारी राजेश यादव, एसआईसी डॉ अनिल कुमार साहित संबंधित विभागीयअधिकारी व जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

जयंत कुमार मिश्रा संवाददाता

« Newer PostsOlder Posts »