Web News

www.upwebnews.com

यूजीसी बिल पर आंदोलन तेज, SIR फॉर्म न भरने पर अड़ीं पल्लवी पटेल

March 1, 2026

यूजीसी बिल पर आंदोलन तेज, SIR फॉर्म न भरने पर अड़ीं पल्लवी पटेल

Pallavi Patel, MLA

Santosh Kumar Singh
Gorakhpur
01/03/2029

गोरखपुर। अपना दल केमरवादी विधायक पल्लवी पटेल आज गोरखपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वह एकमात्र विधायक हैं जो यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रही हैं।

पल्लवी पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में समानता, पारदर्शिता और दलित-पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए यूजीसी बिल का लागू होना बेहद जरूरी है। उनका कहना था कि जब तक यूजीसी बिल पास नहीं होगा, तब तक शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल स्थापित नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूजीसी बिल को जल्द से जल्द पारित किया जाए, तभी उनका आंदोलन समाप्त होगा।

*SIR फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान*

SIR फॉर्म भरने के सवाल पर विधायक ने साफ कहा कि वह यह फॉर्म नहीं भरेंगी। जब पत्रकारों ने पूछा कि फॉर्म न भरने की स्थिति में 2027 के चुनाव से पहले मतदाता सूची से उनका नाम हट सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह एक संवैधानिक पद पर विधायक हैं और कानूनी तौर पर 2027 तक उनका नाम नहीं काटा जा सकता।

अन्य मुद्दों पर साधी चुप्पी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को हिंदू विरोधी बताए जाने के सवाल पर पल्लवी पटेल ने टिप्पणी करने से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस समय सबसे बड़ा और अहम मुद्दा यूजीसी बिल पास कराना है।

मीडिया से बातचीत के दौरान वह विभिन्न राजनीतिक सवालों पर सीधे जवाब देने से बचती रहीं और लगातार यूजीसी बिल के मुद्दे को ही प्रमुखता देती नजर आईं।

असद हत्याकांड: जफर समेत छह के खिलाफ केस, दो गिरफ्तार

-हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें,

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1 मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
महिला जज के पिता मो असद के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। कांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर डेहरिया निवासी जफर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जफर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। पुलिस ने मो असद के साले मजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ
मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार तक पुलिस ने कटघर का आलमगीर और कानून गोयान निवासी मो फैजान को गिरफ्तार किया है। बताया कि मजाहिर का अपने भाई जफर से भी संपत्ति विवाद चल रहा है।
शहर में अल्वीना कन्फैक्शनरी के संचालक मो असद शुक्रवार शाम को रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने लाल मस्जिद जा रहे थे। स्कूटी पर उनके साथ दूसरा साला मुजाहिर उर्फ डेनियल भी था। इस बीच बंगला गांव में गोली मारकर हत्या कर दी। कांड में मुख्य आरोपी असद का साला हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है।
जिगर कालोनी में रहने वाले 62 वर्ष के मो असद की एक बेटी आसमा सुल्ताना व पति बुलंदहशर में न्यायिक अधिकारी के पद पर हैं। जबकि दूसरी बेटी अलमास सुल्ताना एमएमयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है। घटना वाली शाम को असद अपने साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से कोतवाली क्षेत्र के लाल मस्जिद में तरावीह पढ़ने जा रहे थे। नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव चौराहे पहुंचे थे तभी दूसरी बाइक पर दूसरा साला जफर आया और स्कूटी की बराबर में बाइक लगाकर असद को सिर में गोली मार दी।

हिस्ट्रीशीटर जफर की तलाश तेज, पुलिस टीमें जुटीं
हत्याकांड में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर को माना जा रहा है। हत्याकांड के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं है। अभी सुराग नहीं मिला है। जबकि पुलिस ने असद के दूसरे साले मुजाहिर उर्फ डेनियल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। दो लोगों को पकड़ा गया है।

प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पायदान में फंसा यात्री का पैर, सतर्कता से बचीं जान

ट्रेन मैनेजर ने गाड़ी रोक दिखाईं
समझदारी, शनिवार रात शाहजहांपुर की घटना

Post on 1.3.26
Sunday, Time 2.15, pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,1मार्च (उप्र समाचार सेवा)।
दिल्ली जा रहीं एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। हादसे की आशंका देख ट्रेन मैनेजर ने तत्काल गाड़ी को रुकवाया। रेल व ट्रेन स्टाफ की मदद से बड़ी मुश्किल से यात्री का पैर ट्रेन के पायदान में उलझ गया।
घटना शनिवार की देर रात शाहजहांपुर स्टेशन की है। ट्रेन 14207 प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रहीं थीं। ट्रेन शनिवार की रात दो बजे शाहजहांपुर से चलीं। होली की वजह कोचों में भीड़भाड़ थीं। इस दौरान यात्रियों में कोच में चढ़ने को लेकर हड़बड़ी मचने लगी। इस जनरल कोच में सवार होने के लिए चढ़ा तो घबराहट में उसका पैर फिसलकर पायदान में फंस गया। औंधें मुंह यात्री को देखकर आपाधापी मच गई। यात्री को ट्रेन के नीचे गिरा देख ट्रेन मैनेजर संजय कुमार ने तत्काल सूझबूझ से काम लिया। और प्रेशर लगाकर गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान जीआरपी आरपीएफ, ट्रेन व स्टेशन स्टाफ व सहयात्रियों की मदद से यात्री के पैर को पायदान से खींचकर निकाला जा सका।घायल यात्री को इलाज की सुविधा के लिए स्टेशन स्टाफ के सुपुर्द किया गया।इस फेर में ट्रेन करीब 18 मिनट चल सकीं। मंडल रेल अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।

ईरान में खामनेई के बाद पेजेशिक्यान

Ayatollah Seyyed Ali Khamenei

अयातुल्ला सैय्यद अली खामनेई

Posted on 01.03.2026, Sunday, Time 09.54 AM,Iran, Ayatollah Sayyeed Ali Khamenei, IRNA, UP Web News

तेहरान, 01 मार्च, सर्वोच्च नेता खामनेई की मृत्यु के ईरान की सर्वोच्च सत्ता तीन नेताओं की संयुक्त टीम संभालेगी। इसमें राष्ट्रपति पेजेशिकियान और न्याय पालिका प्रमुख भी शामिलहोंगे।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इरना के अनुसार इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनी की शहादत के बाद संक्रमणकालीन चरण की जिम्मेदारियों का प्रबंधन राष्ट्रपति @drpezeshkian, न्यायपालिका प्रमुख गुलाम हुसैन मोहसेनी-एजेई और संरक्षक परिषद के एक न्यायविद द्वारा किया जाएगा।

अमेरिका इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई की मृत्यु

Ayatollah Seyyed Ali Khamenei

अयातुल्ला सैय्यद अली खामनेई

Posted on 01.03.2026 Sunday

तेहरान, 01 मार्च 2026, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (इरना) ने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई की मृत्यु की पुष्टि कर दी है।

एजेंसी ने कहा इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई शनिवार को इजरायली-अमेरिकी हमले में शहीद हो गए।

Tehran, 01 March 2026, Iran’s state-run news agency Islamic Republic News Agency (IRNA) has confirmed the death of Supreme Leader Ayatollah Khamenei.

The agency said Leader of the Islamic Revolution Ayatollah Seyyed Ali Khamenei was martyred in an Israeli-American strike on Saturday.

تہران، یکم مارچ 2026، ایران کی سرکاری خبر رساں ایجنسی اسلامی جمہوریہ نیوز ایجنسی (آئی آر این اے) نے سپریم لیڈر آیت اللہ خامنہ ای کی موت کی تصدیق کی ہے۔ ایجنسی نے کہا کہ رہبر انقلاب اسلامی آیت اللہ سید علی خامنہ ای ہفتے کے روز ایک اسرائیلی-امریکی حملے میں شہید ہو گئے۔

« Newer PostsOlder Posts »