Web News

www.upwebnews.com

प्रापर्टी डीलर की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद

March 12, 2026

प्रापर्टी डीलर की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद

-कटघर के दुर्गेश नगर में 12 साल पुराने मामला
-अदालत ने लगाया दोषियों को 20-20 हजार का जुर्माना
-होली की शाम को हुईं घटना
-आरोपियों ने दर्शाया सड़क दुघर्टना,पर साक्ष्य बने सजा का आधार

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
गुरुवार को एडीजे कोर्ट ने युवक की हत्या में तीन दोस्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

कटघर थाना क्षेत्र में बारह साल पुराने मामले की सुनवाई एडीजे -आठ राकेश कुमार गौतम की अदालत में हुईं। कोर्ट में पुलिस ने विवेचना के आधार पर दुर्गेश नगर निवासी पंकज चौहान की हत्या में शामिल तीन दोस्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट में हुई।
एडीजीसी समर्थ शुक्ला के अनुसार मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में कहा कि पंकज और अन्य युवकों में दोस्ती थीं। होली के दिन 16 मार्च, 2014 की शाम को ये लोग पंकज को घर से ले गए। रात ग्यारह बजे पंकज घर पर छोड़ गए। पंकज के सिर में गंभीर चोट थीं। साथियों ने घटना की वजह रोड एक्सीडेंट बताई। उसे अस्पताल ले गए।जहां डाक्टरों ने मृत बताया। प्रियंका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। पंकज के साथियों के खिलाफ आरोप पत्र की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने सड़क दुघर्टना बताते हुए तर्क दिए।अभियोजन पक्ष की पैरवी व साक्ष्य के आधार पर अदालत ने अमित, चीकू व रोहित को दोषी करार देते हुए उम्रकैद व बीस बीस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

–डाक्टर समेत 12 गवाहों के हुए बयान–
एडीजीसी का कहना है कि शुरु में गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज हुआ।पर डाक्टर के चोटों को लेकर दिए बयान और अन्य की गवाही सजा में मजबूत साक्ष्य बनीं।

*सड़क दुघर्टना में घायल बता शव घर में फेंक गए आरोपी*

चारों दोस्त प्रापर्टी डीलिंग के धंधे में शामिल थे। होली के दिन शाम को घूमने गए। जहां रात में पंकज को मरणासन्न अवस्था में घर डाल गए। प्रियंका पति को लेकर सांई अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत बताया। अस्पताल का कहना था कि कुछ लोग युवक को लेकर अस्पताल लाएं पर उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया।

14 से सोलह कोच से चलेगी लखनऊ देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

-शनिवार से बढ़े हुए कोचों संग होगी रवाना
ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा,अब चेयरकार के 14 और दो एक्जीक्यूटिव क्लास

Post on 12.3.26
Thursday, Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
लखनऊ से देहरादून के बीच संचालित वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस ट्रेन में अब सोलह कोच होंगे। इससे ट्रेन में सफर करने वालों की यात्रा और भी सुविधाजनक होग। ज्यादा कोच से यात्रियों को इस ट्रेन में आसानी से बर्थ मिले सकेगी।
रेलवे के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए मंत्रालय ने कोचों में वृद्धि का फैसला लिया गया है। अभी इस ट्रेन में छह चेयरकार और दो एक्जीक्यूटिव क्लास है। यात्रियों के सुगम आवागमन को देखते हुए वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच और बढ़ाए गए हैं। अब एक्जीक्यूटिव के दो व चेयरकार के चौदह कोच होंगे।

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार शनिवार 14 मार्च से ट्रेन बढ़े हुए कोचों के साथ दौड़ेंगी। कोच बढ़ने से सीटों की संख्या भी बढ़ी है। इससे यात्रियों को आसानी से बैठने की सुविधा मिलेगी।

हनी ट्रैप की महिला मुखिया समेत पांच गिरफ्तार

-गैंग में शामिल चार महिलाएं
-ठगी में महिला रिहाना को पकड़ा, 85 हजार रुपए की ठगी का आरोप
पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश, तीन मोबाइल बरामद
Post on 12.3.26
Thursday, 2.38 pm
Moradabad, Rajesh Bhatia

मुरादाबाद,(उप्र समाचार सेवा)।
जाल‌ में फंसाकर वीडियो के जरिए ब्लैकमेल के आरोपियों को गिरफतार किया गया है। पुलिस ने हनी ट्रैप महिला की मुखिया रिहाना और चार लोगों को गिरफतार किया गया है। इन आरोपियों से दस हजार की नकदी और तीन मोबाइल भी बरामद किए हैं।
गुरुवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने हनी ट्रैप मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार मुगलपुरा में बरबालान निवासी नौशाद ने 25 फरवरी, 2026 को तहरीर दी। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतरवा कर वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते हुए 85 हजार रुपये ऐंठ लिए। तहरीर देते हुए थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस की जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस ने केस में गैंग की मुखिया रिहाना व अन्य लोगों को तलाश लिया। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर पेश किया। इन आरोपियों में गैंग मुखिया
घोसीपुरा निवासी फैसल की पत्नी रिहाना के अलावा ताजपुर माफी की चांद बी व शगुफ्ता, भोजपुर की इल्मा और भोजपुर में धरमपुरा सुलेमान को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों से दस हजार कैश व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी का कहना है कि गिरोह लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल पैसे वसूलता था।

सीएचसी हसायन में अव्यवस्थाओं के बीच नवजात की मौत, पिता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

हाथरस। जनपद के हसायन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और स्वास्थ्य कर्मियों की कथित लापरवाही के कारण एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।कानऊ निवासी मनोज कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 मार्च 2026 की रात वह अपनी पत्नी रश्मि को प्रसव के लिए हसायन सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल के शौचालयों में गंदगी का अंबार था और पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। प्रसव पीड़ा के दौरान परिजनों ने जब ड्यूटी पर तैनात नर्स को बुलाने का प्रयास किया तो वह सोती हुई मिलीं। कई बार जगाने के बाद भी नर्स ने उपचार करने के बजाय परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया।पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 7 बजे बच्चे के जन्म के बाद उसकी सांसें कमजोर पड़ने लगीं। डॉक्टरों ने नवजात को हीटिंग देने की जरूरत बताई, लेकिन उस समय अस्पताल में बिजली नहीं थी और जनरेटर की कोई व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं थी। मनोज कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने खुद उच्च अधिकारियों को फोन किया तब जाकर बिजली की व्यवस्था हो सकी।इसके बाद अस्पताल ने नवजात की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हाथरस रेफर कर दिया। वहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर भेजा गया। अंततः 4 मार्च की रात खुर्जा स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।घटना से आहत पिता मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि हसायन सीएचसी में जनरेटर, स्वच्छ शौचालय, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े। साथ ही उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने बलदेव के छात्रों को किया सम्मानित

बलदेव – पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान (दुवासु), मथुरा द्वारा दीक्षोत्सव माह- 2026 के अंतर्गत गोद लिए गए गांवों के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान प्रांगण में आयोजित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र, बैग और उपहार देकर सम्मानित किया।
माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए गए विद्यालयों के छात्रों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी से कुमारी अंजली, कुमारी राखी, कुमारी वंदना, कुमारी परी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय से कुमारी डौली और प्रवीण कुमार, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा से आदेश कुमार और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर से अंशु कुमारी प्रमुख हैं।
विदित हो कि विकास खंड बलदेव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय-बंदी, प्राथमिक विद्यालय-बंदी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मढ़ौरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर के छात्रों ने हाल ही में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो- अनुसंधान संस्थान प्रांगण में जनपद के गोद लिए गए विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा के मध्य चित्रकला, भाषण एवं गायन जैसी कलात्मक प्रतियोगिताओं में अग्रणी स्थान प्राप्त कर विकास खंड बलदेव और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में विजयी छात्रों के विद्यालयों के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया ।
  शिक्षकों के सराहनीय प्रयासों और कठिन मेहनत के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव ने संबंधित विद्यालयों के स्टाफ को वधाई दी हैं।
« Newer PostsOlder Posts »