Web News

www.upwebnews.com

अंकिता भंडारी के माता पिता से मिले सीएम धामी

January 8, 2026

अंकिता भंडारी के माता पिता से मिले सीएम धामी

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी

देहरादून, 07 जनवरी 2026, मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता से भेंट की। भेंट में धामी ने अंकिता मामले में उनकी इच्छा पूछी और भरोसा दिलाया कि वे जो चाहते हैं, वहीं होगा। जानकारी के अनुसार परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है।

इस भेंट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सीएम इस प्रकरण पर सीबीआई को सौंपने के लिए विधिक राय ले सकते हैं। क्योंकि मामला अदालत में है। इसलिए सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप ही फैसला ले। क्या निचली अदालत से दोषसिद्ध होने के बाद भी सीबीआई जांच कराई जा सकती है। इन पहलुओं पर विचार के बाद ही कोई फैसला संभव होगा।

ज्ञातव्य है कि मंगलवार को पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा थी कि वे अंकिता के माता पिता से मिलकर उनकी इच्छा के अनुरूप ही फैसला लेंगे।

यू ट्यूबर और दारोगा ने किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

उप्र समाचार सेवा 
UP Samachar Sewa कानपुर, 08 जनवरी 2026, समाज में सम्मानित और जिम्मेदार समझे जाने वाले पेशे पत्रकारिता और पुलिस की नौकरी को शर्मसार कर दिया है। एक दारोगा और यू ट्यूबर ने गांव में जाकर एक नाबालिग किशोरी का उसके घर से अपहरण कर लिया और दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी अपनी कार में डाल कर ले गए थे। इस अत्यंत घृणित और दुस्साहसिक वारदात के बाद यूपी पुलिस में हड़कंप मच है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी यू ट्यूबर रामबरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दारोगा अमित मौर्य की तलाश जारी है। आरोपी दारोगा अमित की कार पुलिस ने बरामद कर ली है।

घटना सोमवार 5 जनवरी की रात की है। सचेंडी क्षेत्र के गांव में रात करीब 10 बजे नाबालिग किशोरी घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसका एक कार में सवार दो युवकों ने अपहरण किया। रेलवे लाइन के पास जाकर बलात्कार Rape किया। इस दौरान बालिका के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो 12 बजे रात में बालिका बदहवाश हालत में मिली। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी।

मंगलवार की सुबह पीड़िता के भाई ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता के भाई को ही धमकाया और उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में FIR दर्ज की गई। डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने गांव में जाकर जांच की तो पता चला घटना में कोई पुलिसकर्मी भी शामिल था। सुराग मिलने पर यू ट्यूबर रामबरन यादव का नाम सामने आया और पुलिसकर्मी के रूप में दारोगा अमित मौर्य की संलिप्तता उजागर हुई। पुलिस ने यू ट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया। दारोगा अमित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। दारोगा की कार बरामद कर ली गई है। वारदात उसी कार से अंजाम दी गई थी।

बुधवार को पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने इंस्पेक्टर को लापरवाही में निलंबित कर दिया और डीसीपी त्रिपाठी का स्थानांतरण मुख्यालय कर दिया।

तेल चोरी रैकेट चलाते थे यू ट्यूबर और दारोगा

जांच में पता चल रहा है कि यू ट्यूबर और दारोगा इस क्षेत्र से गुजर रही तेल पाइप लाइन से चोरी करते थे। यू ट्यूबर पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।

January 7, 2026

दुष्यंत गौतम के विरुद्ध अपमानजनक सामग्री के प्रसार पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगायी

नई दिल्ली, 07 जनवरी 2026, दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की अपील पर सुनवाई करते हुए उनके विरुद्ध सोशल मीडिया में किये जा रहे अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण प्रचार को तत्काल रोकने के निर्देश दिये हैं। न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और न्यूज पोर्टल्स को निर्देश दिये हैं कि श्री गौतम के विरुद्ध पोस्ट गईं अपमानजनक, मानहानिकारक और दुर्भावनापूर्ण सामग्री को तत्काल हटाया जाएगा। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि इस तरह की सामग्री पुनः प्रेषित और प्रसारित न हो। इन वेबसाइट्स के प्रतिनिधियों को भविष्य में भी इस तरह की सामग्री नहीं अपलोड करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि गत दिवस श्री गौतम ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपने विरुद्ध चल रहे अपमानजनक और मनगढ़ंत आरोपों से आजिज आकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इसके साथ ही सोशल मीडिया में हो रहे प्रचार प्रसार को भी रोकने की मांग की थी। इस याचिका को आज न्यायालय द्वारा स्वीकार कर लिया गया। श्री गौतम का नाम उत्तराखण्ड के अंकिता गौतम केस में घसीटा गया था।

मनरेगा को खत्म करने की साजिशः अखिलेश यादव

लखनऊ, 07 जनवरी 2026, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, दरअसल ये मनरेगा को धीरे धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश है।

एक्स पर किये गए पोस्ट में श्री यादव ने कहा कि एक तरफ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है, तो दूसरी तरफ राज्यों पर पैसा खर्च का इतना दवाब बना दिया गया है कि जीएसटी सिस्टम में केन्द्र से पैसा न मिलने के कारण पहले से ही खाली खजाने से जूझ रहे राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे। तीसरी तरफ सैकड़ों ग्राम सभाओं को अर्बन कैटेगरी मं डालकर उनका बजट भी भाजपा सरकार ने मार दिया है। सही मायने में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका राम राम करना ही भाजपा का लक्ष्य है।

उपज प्रांतीय आम सभा बैठक 25 अगस्त 2025 वाराणसी

« Newer PostsOlder Posts »