Web News

www.upwebnews.com

शिक्षामित्रों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने बांटे चैक

May 5, 2026

शिक्षामित्रों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने बांटे चैक

-शिक्षामित्रों की मेहनत और निष्ठा का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई अभूतपूर्व वृद्धि के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पॉलीवाल हॉल में हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने शिरक्त कर शिक्षामित्रों का उत्साहवर्द्धन किया। समारोह में जनपद के 586 शिक्षामित्र शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आयुक्त आगरा मंडल आगरा नागेंद्र प्रताप, सदर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार ने किया। इस दौरान 20 शिक्षामित्रों श्याम सिंह, चंद्रकला सिंगर, प्रमोद कुमार, सरोज राजपूत, गीतांजलि, मुरारी लाल शर्मा, रूबी यादव, पूनम को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में चैक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षा मित्रों के मानदेय को दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार रू. प्रतिमाह किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हम हर मुश्किल और हर परिस्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, आपकी मेहनत और निष्ठा का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। मंडलायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, आदि उपस्थित रहें।