Web News

www.upwebnews.com

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

April 17, 2026

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

लखनऊ,  हाईकोर्ट की बैंच ने दोहरी नागरिकता के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी के विरूद्ध FIR दर्ज कर सी बी आई से जाँच कराने के‌ आदेश दिये हैं ।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच में सुनवाई चल रही थी। इसी बेंच ने एफआईआर के आदेश और सीबीआई जांच को कहा है।

मंडल में रेलवे के बारात-घरों में सुख सुविधाओं की कमी

एनआरएमयू(नरमू)की स्थानीय तंत्र वार्ता (पीएनएम) में उठा मुद्दा
-मुरादाबाद में मनोरंजन सदन में वाँश रूम, एसी की कमी,अन्य बारात घरों का रखरखाव बदतर
-डीआरएम मुख्यालय पर साफ शौचालयों की सुविधाएं नदारद
-मनन सभागार में डीआरएम संग नरमू ने उठाए ओपनिंग आइटम में 145 मुद्दे,11 आइटम फाइनल

Post on 14.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को एनआरएमयू(नार्दन) की पहली पीएनएम मनन सभागार में हुईं। बैठक में रेलकर्मियों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित बिन्दु उठे। 145 मुद्दे ओपनिंग आइटम में डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के सामने रखे गए।आज पहले दिन 11 आइटम फाइनल हुए।
मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि रेलवे के बारात घरों में सुविधाएं अपर्याप्त है। छोटे होटल तक वातानुकूलित है। पर रेलवे के बारात घर में न एसी है। मुरादाबाद में मनोरंजन सदन में महिला को टाँयलेट पहुंचने के लिए बीच से होकर गुजरना पड़ता है।यूनियन ने सभी छह बारात घरों की स्थिति हालत सुधारने का मुद्दा उठाया। यहीं नहीं डीआरएम कार्यालय में भी
वाँश रूम पर्याप्त नहीं। पीने के लिए साफ पानी के भी इंतजाम नहीं है। जबकि अधिकारियों के अपने चेंबर सजे संवरे व सुविधायुक्त है। यूनियन नेता ने रोड साइड स्टेशनों पर स्थित क्वार्टरों में सफाई व्यवस्था संचालित नहीं है।
देर शाम तक चलीं पीएनएम में डीआरएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष करीब छब्बीस मुद्दे उठाए।
मंडल में बरेली, देहरादून, समेत अन्य स्टेशनोंपर कार्यरत कर्मियों के लिए टाँयलेट की सुविधा का मुद्दा उठाया।
इसके अलावा रेल आवासों की मरम्मत,कालोनी के रखरखाव व नए आवासों का निर्माण, विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के तबादले रद्द करने, विद्युत व टीआरडी कर्मियों को सेफ्टी शूज, डीआरएम दफ्तर में कैंटीन व कार पार्किंग की सुचारु व्यवस्था,लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर के नए लिंक लागू करने, मंडल में सभी कार्यालयों में एसी, महिला कर्मियों के लिए चेंजिंग,वाँश रुम समेत 26 आइटम रखे गए। शुक्रवार को दूसरे दिन क्लोजिंग में उठे मुद्दों पर निर्णय होगा।
पीएनएम में डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीपीओ आदि के अलावा नरमू के मंडल मंत्री राजेश चौबे, कुंवर सुहेल खालिद, दीपक यादव,नरेन्द्र त्यागी, मंजू बिष्ट,मोहित गुप्ता, आशीष शर्मा, शिवराज सिंह, आईवन एडीशन,राकेश बलोदी,
अजय तोमर आदि रहे।

जनहित मुद्दे पर शिव सेना चलाएगी जेल भरो आंदोलन

-पार्टी के चिंतन शिविर में विधानसभा चुनाव को लेकर लिया संकल्प
-बुध बाजार में ग्रांड सांई होटल में हुआ शिविर
Post on 16.4.26
Thursday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)
मुरादाबाद में गुरुवार को शिव सेना का चिंतन-शिविर में
विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। शिविर में पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती, विस्तार से लेकर आम लोगों के समस्याओं के निदान पर विचार विमर्श किया गया। पार्टी ने लोगों के हित में जेल भरो आंदोलन का भी निर्णय लिया।
गुरुवार को बुध बाजार में ग्रांड सांई होटल में शिव सेना के चिंतन शिविर का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज व बाला साहब ठाकरे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जय भवानी-जय शिवाजी के जय घोष के साथ ही शिविर शुरू हुआ। पार्टी के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि इस शिविर में संगठन की सदस्यता, विस्तार के अलावा आम लोगों के उत्पीड़न,भ्रष्टाचार को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। संगठन प्रमुख के अनुसार जनहित मुद्दे पर पार्टी जेल भरो आंदोलन भी चलाएगी। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आगे बताया कि संगठन विस्तार के लिए शिव सैनिक कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएगे। बताया कि आगामी विस चुनाव को लेकर पार्टी नेता गंभीर है। शिव सेना मजबूती से विस चुनाव में उतरेगी।
कार्यक्रम में कमल राव,मुदित उपाध्याय,राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, शिबू पांडे, बादाम सिंह, मधुबाला,तिलक राज शर्मा, विनोद, राहुल,सुरेश सैनी, विशाल सैनी, अमित पंकज रहे।

April 16, 2026

इंकलाबी मजदूर केंद्र ने की मजदूरों पर लाठी चार्ज व मुकद्मे दर्ज करने की निंदा

वेतन 30 हजार मासिक करने, गिरफ्तार मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों को रिहा करने की मांग की
हरिद्वार, 16 अप्रैल। इंकलाबी मजदूर केंद्र ने गुड़गांव, मानेसर, फरीदाबाद व नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज एवं झूठे मुकद्मे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सभी मुक्दमे वापस लेने और गिरफ्तार किए गए मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों को रिहा करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इंकलाबी मजदूर केंद्र की हरिद्वार इकाई के सचिव पंकज ने कहा कि मजदूर वेतन बढ़ाने, ओवर टाइम दोगुना करने, श्रम कानूनों का पालन आदि मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। 9 अपैल को कंपनी संचालन से जुड़े लोगों ने बाहरी तत्वों की मदद से तोड़फोड़ और आगजनी कर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने मजदूरों पर लाठीचार्ज किया और 56 मजदूरों जिनमें 20 महिलाएं शामिल हैं को गिरफ्तार कर लिया। मजदूरों पर मुकद्मे दर्ज करने के साथ कई मजदूर यूनियनों के कई प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पंकज कुमार ने मांग करते हुए कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी मजदूरों और मजदूर प्रतिनिधियों को तत्काल रिहा किया जाए। सभी मुकद्मे वापस लिए जाएं। केंद्र व हरियाणा सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराए। कपंनी प्रबंधकों और लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों पर मुकद्मे दर्ज किए जाएं। लाठी चार्ज में घायल मजदूरों का सरकारी खर्च पर इलाज किया जाए और मुआवजा दिया जाए। मजदूर विरोध 4 लेबर कोड रद्द किए जाएं। ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई कार्य के लिए स्थाई नियुक्ति की जाए। महिला मजदूरों के नाइट शिफ्ट में काम करने का कानून रद्द किया जाए। न्यूनतम वेतन 30 हजार घोषित किया जाए। पत्रकारवार्ता में राजकिशोर, सुरेश राम, नीता आदि ने भी कर्मचारियों के हितों में फैसले लेने की मांग की।

एटा में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से 47 बीघा गेहूं की फसल खेत में जलकर राख

एटा 16 अप्रैल उप्रससे। जनपद में जलेसर तहसील क्षेत्र के नीमखेड़ा गांव में हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से 47 बीघा गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

हाइटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी पीयूष रावत ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस घटना में सुधा देवी पत्नी नरेंद्रपाल सिंह, कमला देवी पत्नी किशन सिंह, अमर सिंह सीताराम, सागर सिंह पुत्र हरिपाल, लाखन सिंह पुत्र गीतम सिंह, किशन पाल सिंह पुत्र श्यामलाल सिंह, राजकुमार पुत्र लीलाधर, राजवती पत्नी राजेंद्र सिंह, सुनीता रानी पत्नी रामपाल सिंह और गीतम सिंह पुत्र राजपाल सिंह की कुल 47 बीघा जमीन जलकर राख हो गई है।

« Newer PostsOlder Posts »