Web News

www.upwebnews.com

यूपी में प्रशासक ग्राम प्रधान

May 26, 2026

यूपी में प्रशासक ग्राम प्रधान

Edit 26 may 2026 Time 11.48 AM, Tuesday ,By Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News

Uttar Pradesh Map

UTTAR pRADESH

उत्तर प्रदेश में 2026 चुनावी वर्ष है। इसलिए सरकार हर फैसला चुनाव में मुद्दे को देखकर ले रही है। प्रदेश के चुनावों में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के प्रस्ताव को 25 मई को स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद 27 मई से यूपी के 57 हजार 694 प्रधान प्रशासक बन जाएंगे। क्योंकि इनका वर्तमान कार्यकाल 26 मई 2026 तक है। ये व्यवस्था यूपी में पहली बार हुई है। इसके पहले भी चुनाव में विलंब हुआ है लेकिन कभी पूर्व प्रधानों को प्रशासक नहीं बनाया गया। यह निर्णय यूपी में पहली बार हुआ है। इस निर्णय के दो प्रभाव होंगे पहला तो ये कि जब 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों और 19 जुलाई को ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होगा तो वे भी प्रशासक बनने की मांग करेंगे। दूसरा ये कि ग्राम प्रधानों की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीण इस फैसले से नाखुश होंगे। अब सरकार के इस फैसले की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि प्रधानों की लोकप्रियता उनके गांवों में कितनी है, और है भी नहीं।

सरकार ने प्रधानों को प्रशासक जरूर बना दिया है किंतु उनके अधिकार सीमित ही रहेंगे। वे कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे। केवल रूटीन कार्य करने के ही अधिकार होंगे। विशेष और नीतिगत कार्यों के लिए उन्हें जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। ऐसी स्थिति में ग्राम प्रधान क्या प्रशासक के रूप में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। ये आने वाले समय में पता चढ़लेगा। हालांकि वे पिछले लंबित कार्य और भुगतान अवश्य कर लेंगे।

इस व्यवस्था की मांग ग्राम प्रधान संगठनों और आल इंडिया पंचायती राज संगठन की ओर से ही की गई थी। जिसे सरकार ने मान लिया है। लेकिन क्या ये व्यवस्था पंचायती राज को सुदृढ़ करेगी या उसे कमजोर करेगी। वैसे उचित तो ये होता कि समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन छह माह पूर्व किया जाता और अब तक रिपोर्ट आ जाती तथा समय पर चुनाव होते। लेकिन ऐसा हुआ नहीं , अभी एक सप्ताह पूर्व समर्पित पिछड़ा वर आयोग गठित हुआ। ये 6 माह में रिपोर्ट देगा। तब चुनाव में आरक्षण तय होगा तथा चुनाव प्रक्रिया आरम्भ होगी। शायद सरकार की मंशा भी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पंचायत चुनाव नहीं कराने की रही हो।

पंचायतें ग्रामीण लोकतंत्र की रीढ़ है। इनके प्रति सरकारों को संवेदनशील रहना चाहिए। साथ ही पंचायत चुनाव में विलंब और नए प्रधानों के न होने से विकास कार्य प्रभावित होंगे। जैसे मनरेगा जो जुलाई से जी राम जी के रूप में कसम करेगा। अब इसका क्रियान्वयन काम चलाऊ प्रधानों के कारण प्रभावित हो सकता है। बजटीय कार्यों में स्वीकृति जिलाधिकारी से करानी होगी, जिसमें विलंब होगा। कुल मिलाकर इस व्यवस्था से ग्रामीण विकास की गति बाधित ही होगी।

उन्नाव: आगरा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 6 की मृत्यु

Breaking News UP Web News
Posted on 26.05.2026 Tuesday, Time 08.48 AM
उन्नाव, 26 मई 2026, आगरा एक्सप्रेस वे पर आज सुबह दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल देकर स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार 6 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल है।
जानकारी के अनुसार सुबह औरास थाना क्षेत्र में निम्भाखेड़ा गांव के पास डबल देकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि 6 की मृत्यु हो गई। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ।

May 25, 2026

युवक की संदिग्ध मौत ससुरालीजनों पर लगा जहर खिलाने का आरोप

Posted: 25-05-2026

Time: 09:00pm

Sitapur- Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उप्र समाचार सेवा)। हरगांव थाना क्षेत्र के  जगन्नाथपुर गांव निवासी रमन सिंह (22) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रमन को उनके ससुरालीजनों ने विषाक्त पदार्थ खिला दिया था। इसके बाद रमन की हालत बिगड़ी। उपचार के बावजूद रमन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव निवासी शारदा देवी का आरोप है कि उनके पुत्र रमन सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह को विदा कराने लखीमपुर के खीरी थाना क्षेत्र के घुसियाना गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। 9 मई की रात करीब 1 बजे घुसियाना गांव निवासी ससुर हरिपाल सिंह, साले गोलू सिंह और ओम प्रकाश सिंह ने रमन सिंह को जमकर पीटा और कोल्ड ड्रिंक में कोई विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी रमन सिंह को बाइक पर बैठाकर हरगांव चीनी मिल के पास गंभीर हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों कह सूचना पर शारदा देवी ने अपने पुत्र रमन को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद परिजन रमन सिंह को घर ले आए। शनिवार को रमन की घर पर तबीयत बिगड़ी। इसके बाद रमन ने दम तोड़ दिया। निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। शारदा देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उनके पुत्र रमन का घुसियाना निवासी वंदना सिंह से विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही वंदना की रमन से नहीं बन रही थी। मई माह में ही वंदना अपने मायके गई थीं। 9 मई को रमन अपनी पत्नी को विदा कराने गए थे। तभी यह घटना हुई।

खाद की कालाबाजारी से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

मैनपुरी 25 मई उप्रससे। एलाऊ क्षेत्र में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गांव तारापुर, औंग चौराहा, दिवलपुर, नगला बलसिंह, इलाबांस और विरतिया के किसानों ने खाद की महंगी बिक्री के विरोध में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
किसानों का कहना है कि सरकार भले ही खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल अलग है। इस समय क्षेत्र में मूंगफली और मक्का की फसल खेतों में खड़ी है, जिसके लिए यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है क्षेत्र के निजी खाद विक्रेता यूरिया की एक बोरी 500 से 600 रुपये तक में बेच रहे हैं, जिससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक छापों के डर से खाद विक्रेताओं ने दुकानों के बजाय अन्य स्थानों पर खाद का भंडारण कर रखा है और जरूरतमंद किसानों को मनमाने दामों पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि खाद की कालाबाजारी करके ऊंचे दामों पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर समय से खाद उपलब्ध हो सके। इस मौके पर वेदप्रकाश शाक्य, दयाराम शाक्य, विकास कुमार, अमर सिंह, प्रेमबाबू, लवकुश, राजपाल, प्रदीप कुमार, अनोखेलाल, राकेश कुमार, राजाराम, सीताराम, बालकराम, दीन दयाल, किशनपाल, लालाराम, नेकसेलाल, दाताराम, लालमन, दुर्वेश कुमार, अमरपाल, लाखन सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

सासनी के इंजीनियर व बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत

हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गढ़ू निवासी एक होनहार युवक इंजीनियर और सोशल मीडिया पर मशहूर बाइक राइडर उद्धव पाठक की नोयडा ड्यूटी जाते वक्त एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जिससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी के गांव नगला गढ़ू निवासी हाल निवासी सासनी दिलीप पाठक का छोटा पुत्र उद्धव पाठक नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर था। इंजीनियर होने के साथ उसे बाइक राइडिंग का बेहद शौक था। बताते हैं कि वह अपनी बजाज डोमिनोर बाइक से सासनी स्थित अपने घर से नोएडा के लिए निकला था, इसी दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही हादसे की खबर सासनी पहुंची, मृतक के परिजनों चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया। उधर शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता एलआईसी कार्यालय में कार्यरत हैं, मां शिक्षिका हैं और बड़े भाई एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उद्धव सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग के बेहतरीन वीडियो बनाने के लिए युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय था। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटगई। सूचना पाकर अलीगढ़ इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की  जेब से मिले मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दी और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई के तहत दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

« Newer PostsOlder Posts »