Web News

www.upwebnews.com

मालवीय नगर दुर्घटना पर पीएम ने शोक व्यक्त किया

June 3, 2026

मालवीय नगर दुर्घटना पर पीएम ने शोक व्यक्त किया

New Delhi 03 June 2026, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालवीय नगर में हुई आग लगने की घटना पर गहरा दुखद व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी”

दिल्ली के होटल में आग से 21 की मृत्यु, 37 घायल

Breaking News UP Web News

नई दिल्ली, 03 जून 2026 (Delhi News)। राजधानी के मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मृत्यु हो गई है। इनमें 17 लोग विदेशी नागरिक हैं। जबकि 37 लोग गंगांभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार हौजरानी क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट फ्लोरिश स्टे में आज सुबह 8 बजे आग लग गई। आग होटल के बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी ।

Police के अनुसार विदेशी 17 लोगों में मृतक लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि 40 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया। आग की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया।साथ ही आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। उन्होंने होटल के कमरों के शीशे तोड़कर लोगों को निकाला। अगर तफरी में कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए।

युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। गांव नया नगला में दोपहर एक करीब 25 वर्षीय युवक ने अपने ही खेत में खडे पेड़ पर कपडे़ से फांसी फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को मिली जानकारी क अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, नया नगला निवासी मुनेश उम्र करीब पच्चीस वर्ष पुत्र गिर्राज सिंह मंगलवार को अपने खेतों की देखभाल करने गया था। बताते हैं कि दोपहर के समय उसने अज्ञात कारणों के चलते खेत पर खड़े एक पेड़ से पर किसी कपडे से फांसी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया।  घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों और परिजनों को हुई तो लोग खेतों की ओर दौड लिए, वहीं घटना की ग्रामीणों मिली सूचना को सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन खेतों पर पहुंचे और फंदे पर झूल रहे मुनेश को फंदे से उतारकर सीधे सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुनेश की मौत की खबर से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर इलाका पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली प्रभारी श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

एडीजे को निरीक्षण के दौरान राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिली खामियां 

मैनपुरी।  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष अपर जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा व सदस्य अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम कुलदीप सिंह तृतीय एवं सदस्य मा० सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नूतन चौहान द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह फर्रूखाबाद का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक विकास कुमार उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में मैनपुरी के कुल 17 बच्चे उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान  समिति द्वारा संप्रेक्षण गृह का उपस्थित रजिस्टर, स्टाफ रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में किये गये निरीक्षण के समय दिये गये दिशा निर्देशों का अनुपालन होना नहीं पाया गया, बच्चों द्वारा बताया गया कि उनके खाने पीने की व्यवस्था उनके अनुसार नहीं की जा रही है साथ ही खेल के लिये जो दिशा निर्देश दिये गये थे उनमें कोई भी ऐसे परिवर्तन नहीं देखा गया। अत: समिति द्वारा पुन: निर्देशित किया गया कि खेल-कूद की उचित व्यवस्था की जाये। संप्रेक्षण गृह में सिर्फ एक काउंसलर नियुक्त है जिसके उपर काफी दबाब है साथ ही कोई भी मनोचिक्त्सिक की नियुक्ति नहीं की गयी है। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार पर जो गार्ड मौजूद था उसके द्वारा सुरक्षा के प्रति ठीक तरह से निर्वहन नहीं किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में समिति द्वारा निर्देश दिये गये कि सुरक्षा के प्रति ध्यान रखा जाये जिससे भविष्य में कोई अप्रिये घटना न हो।

साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों और शिक्षकों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Posted on 3/06/2026
Time 09:10 A.M
Gorakhpur
Santosh Kumar Singh

गोरखपुर। 3 जून 2026 ( उप्र समाचार सेवा) साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आम नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (अपराध) के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘साइबर जागरूकता अभियान’ के तहत केंद्रीय विद्यालय पिपराइच में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर सेल अपराध शाखा की टीम ने NCC कैडेटों और विद्यालय के समस्त स्टाफ को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की टीम ने वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से चर्चा की। टीम ने मुख्य रूप से डिजिटल अरेस्ट, एफिके फ्रॉड (AFI Fraud), फेक न्यूज और म्यूल अकाउंट (अवैध लेनदेन के लिए बैंक खाते का उपयोग) जैसे विषयों पर जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधी आए दिन नई तकनीक का सहारा ले रहे हैं, ऐसे में सावधानी ही बचाव का एकमात्र तरीका है। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर घबराने के बजाय पीड़ित को तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

कार्यक्रम में साइबर सेल द्वारा सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए जिसमे बताया गया कि खुद को टेलीकॉम या पुलिस अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की धमकी देने या केस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्रमोट करने या फॉलोअर्स बढ़ाने के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति को अपनी यूजर आईडी या पासवर्ड कभी साझा न करें। किसी भी प्रलोभन में आकर अपना बैंक खाता किसी अनजान व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए न दें। अपराधी आपकी पहचान छुपाकर आपके खाते का उपयोग अपराध के लिए कर सकते हैं। किसी भी अवांछित लिंक (Unknown Link) पर क्लिक न करें। साथ ही, Twitter, Facebook, Instagram और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर बिना सत्यापन के किसी भी पोस्ट या खबर को फॉरवर्ड करने से बचें। सोशल मीडिया पर अश्लील या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें।

साइबर सेल ने सभी को सलाह दी है कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग करें ।
हेल्पलाइन नंबर: 1930 पर कॉल करें। www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने लोगों को गोरखपुर साइबर क्राइम सेल के व्हाट्सएप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029VasEklv7Noa2uPqslj11 से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे साइबर सुरक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी और अलर्ट प्राप्त कर सकें।
उप्र समाचार सेवा भी सभी से अपील करता है कि “सावधान रहें, सुरक्षित रहें।”

« Newer PostsOlder Posts »