Web News

www.upwebnews.com

ट्रंप पर हमले का प्रयास विफल, संदिग्ध पकड़ा गया

April 27, 2026

ट्रंप पर हमले का प्रयास विफल, संदिग्ध पकड़ा गया

वाशिंगटन, 26 अप्रैल 26, अमरीका के न्याय मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के संदिग्ध कोल एलन को कल प्रारंभिक सुनवाई के लिए संघीय अदालत में पेश किया जाएगा। एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि ब्यूरो एलन की पिछली गतिविधियों और इस मकसद की पूरी जांच कर रहा है।

यह मामला वाशिंगटन के एक होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के भोज में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक के बाद सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि हथियार से लैस व्यक्ति ने हिल्टन होटल में एक सुरक्षा चौकी को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य बॉलरूम से दूर लॉबी क्षेत्र में सीक्रेट सर्विस के साथ गोलीबारी हुई। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया।

राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल हो गया, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उसकी जान बच गई।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शामिल हैं। इन सभी ने राहत व्यक्त की कि अमरीकी राष्ट्रपति और अन्य अधिकारी सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

ब्रास फर्नेस भवन से दस्तकारों को मिलेगी नई राह


मुरादाबाद स्मार्ट सिटी की बैठक में संचालन को हरी झंडी
स्मार्ट सिटी बोर्ड ने टेंडरिंग के लिए दीं मंजूरी
बोर्ड आँफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्पंदन सरोवर, टाउन हॉल पर रूफ टॉप रेस्टोरेंट समेत चार फैसलों पर लगीं मुहर

Post on 27.4.26
Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
स्मार्ट सिटी की डायरेक्टर्स की बोर्ड बैठक में शहरी क्षेत्र को संवारने के लिए कई फैसलों पर सहमति बनी है। हस्तशिल्पियों से जुड़े ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं है।
स्मार्ट सिटी आफिसमें हुईं बैठक में विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारने का खाका तैयार किया गया।
मुरादाबाद में पीतल दस्तकारों केलिए जरुरी ब्रास फर्नेस भवन को संवारने पर मुहर लगीं। 24 करोड़ की लागत वाले फर्नेस भवन के संचालन के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।दो साल में तैयार फर्नेसभवन में पीएनजी से संचालित बीस आधुनिक भट्टियां है।शहर में प्रदूषण घटाने और दस्तकारों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पीएनजी संचालित भट्टियों से संचालन होगा। अब टेंडर में औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित होनेवाली कंपनी अपना कार्यालय बनाएगी और उद्योग से जुड़े दस्तकारों को भट्टियों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके उपयोग से शहर में कोयला भट्ठी से होने वाले स्वास्थ्य और प्रदूषण का असर घटेगा।
इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पंदन सरोवर का नईकंपनी प्रचार प्रसार करेगी।17 करोड़ की लागत से बने सरोवर को लोगों को आकर्षित करने के लिए नई कंपनी प्रचार करेगी। इसके लिए संचालन, रख रखाव और प्रचार के लिए करने का निर्णय लिया गया। कंपनी की जिम्मेदारी प्रचार प्रसार के अलावा शौचालयों का रखरखाव व आसपास की स्टालों का संचालन अहम होगा। स्पंदन सरोवर में म्यूजिक, लाइट और वाटर शो होगा।
शहर में टाउन हॉल पर रूफ टॉप पर रेस्टोरेंट को मंजूरी है। स्मार्ट सिटी प्रस्तावित रेस्टोरेंट के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी। लोग शहर के बीच टाउन हॉल में पार्किंग की छत पर लजीज व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। पार्किंग के ऊपर नगर निगम ने 18 दुकानें बनाईं गई है।
बैठक में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह,अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, एमडीए के सचिव पंकज वर्मा, एडीएम वित्त ममता मालवीय, विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया समेत प्रमुख अधिकारी रहे।

April 26, 2026

संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.निशंक

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह
आर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चा
जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्ण
डिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मा
पत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-धर्मेद्र चौधरी
हरिद्वार, 26 अप्रैल। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्रेस क्लब सभागार में भव्य द्विशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, विशिष्ट अतिथि आचार्य बालकृष्ण और मुख्य वक्ता प्रसिद्ध एंकर प्रियंका शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी और मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित रहे। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, वरिष्ठ पत्रकार शिवशंकर जायसवाल, कौशल सिखौला, आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, रजनीकांत शुक्ला, गोपाल, रावत, सुनील दत्त पांडे, बालकृष्ण शास्त्री, श्रवण झा, राहुल वर्मा, प्रदीप गर्ग आदि ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में पत्रकारिता विषय पर बदलते मीडिया परिदृश्य, पत्रकारिता के मूल्यों और डिजिटल युग की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि 200 वर्षों की यह यात्रा संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि हिंदी आज विश्व की सबसे प्रभावशाली भाषाओं में से एक है और आज भी हिंदी अखबारों के पाठकों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने अपने पत्रकारिता के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने पौड़ी से सीमांत वार्ता नाम से दैनिक अखबार की शुरुआत की थी और उस समय संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने दिन-रात मेहनत कर पत्रकारिता को जीवित रखा। उन्होंने कहा कि आज भी हिंदी का बाजार सबसे बड़ा है और वैश्विक स्तर पर भी हिंदी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। लंदन से भी कई हिंदी पत्रिकाएं प्रकाशित हो रही हैं और दुनिया के करीब 250 विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का सशक्त जरिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विशिष्ट अतिथि आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही दिशा देना और सत्य को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अपने दायित्वों को समझते हुए निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया समाज का दर्पण होता है और इसकी विश्वसनीयता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। मुख्य वक्ता और द प्रियंका शर्मा शो की एंकर प्रियंका शर्मा ने आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता की छवि को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं पत्रकारिता का स्तर गिरा है और इसका असर जनता के भरोसे पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि एक समय था जब अखबारों की खबरें समाज को झकझोर देती थीं और कलम की ताकत का अलग ही प्रभाव होता था, लेकिन अब डिजिटल मीडिया के आने से परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अधिक भरोसा करता है और खबरों का उपभोग भी उसी माध्यम से कर रहा है। सोशल मीडिया ने आम लोगों को अपनी बात रखने का मंच दिया है, लेकिन इसके साथ ही फेक न्यूज और भ्रामक जानकारी की समस्या भी बढ़ी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि टीवी चैनलों में काम करने के दौरान उनकी पहचान सीमित थी, लेकिन सोशल मीडिया ने उन्हें एक अलग पहचान दी। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकार सच्चाई के साथ काम करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का 200वां वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन का भी समय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा, लेकिन साथ ही पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों सत्य, निष्पक्षता और जनहित को बनाए रखना भी जरूरी है। कार्यक्रम में शिवा अग्रवाल, रोहित सिखोला, सुनील पाल, आशीष मिश्रा, मनोज सिंह रावत, केके पालीवाल, रामेश्वर गौड़, डा.मनोज सोही, मनोज खन्ना, नवीन चौहान, शिवप्रकाश शिव, मुकेश वर्मा, विकास चौहान, शिवकुमार शर्मा, कुशलपाल चौहान, आफताब खान, रूपेश शर्मा, बिजेंद्र हर्ष, संजीव शर्मा, संजीव खन्ना, लोकेंद्रनाथ, संदीप शर्मा, कुमकुम शर्मा, सुरेंद्र बोकाड़िया, रावत रियासत पुंडीर, मेहताब आलम, तनवीर अली, जोगेंद्र मावी, मुदित अग्रवाल, विकास चौहान, अमित शर्मा, काशीराम सैनी, नरेश गुप्ता, पंरमजीत सिंह, दीपक नौटियाल, मुदित अग्रवाल, शिवांग अग्रवाल, कुमार दुष्यंत, राजकुमार, त्रिलोकचंद भट्ट, गुलशन नैय्यर, डीएस वर्मा, कुलभूषण शर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, चंद्रशेखर जोशी, हिमांशु द्विवेदी, राधिका नागरथ, लव शर्मा आदि पत्रकारों के राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मनोज गौतम, युवा कांग्रेस नेता कैख खुराना, कांग्रेस नेत्री संतोष चौहान, लता जोशी, आशु चौहान आदि अतिथी मौजूद रहे।

गोरखपुर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड: 493 महिला आरक्षियों ने ली शपथ

Santosh Kumar Singh Gorakhpur
26/04/2026

गोरखपुर। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर रविवार को महिला रिक्रूट आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। इस अवसर पर 493 महिला प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूर्ण कर शपथ ली और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। परेड का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर आकांक्षा यादव ने किया, जबकि अजिता सिंह और अंजली तिवारी ने द्वितीय व तृतीय कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। 12 टोलियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि डीआईजी एस. चन्नप्पा ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण और एकरूपता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती भागीदारी से कानून-व्यवस्था और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनेगी।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रदेशभर में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले करीब 60,000 रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रशिक्षित पुलिस बल राज्य की सुरक्षा की रीढ़ होता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने इसे सभी के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद गोरखपुर को 256 महिला आरक्षी मिलेंगी, जबकि 237 को कुशीनगर भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य संस्थानों से 983 रिक्रूट आरक्षी भी जनपद को मिलेंगे। इस प्रकार कुल 1239 आरक्षियों की तैनाती विभिन्न थानों में की जाएगी।
इससे जनपद में पुलिस बल मजबूत होगा और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महिला सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।

मुरादाबाद से लखनऊ के लिए चलीं 18 कोच की परीक्षा स्पेशल ट्रेन

परीक्षार्थियों की भीड़ देख रेलवे ने चलाईं जनरल डिब्बों की गाड़ी
-स्पेशल चलने से परीक्षार्थियों को मिलीं राहत, लखनऊ तक
प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
-परीक्षार्थियों की भीड़ के बाद पैक हुआ रेलवे स्टेशन रोड

Post on 26.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में दूसरे दिन भी परीक्षार्थी उमड़े। स्टेशन पर परीक्षार्थी पहुंचने से भारी भीड़ जुट गई। सतर्क रेलवे पुलिस, स्टेशन स्टाफ व अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू कर दिए। रेलवे ने यात्री और परीक्षार्थियों की बड़ी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली। मुरादाबाद से लखनऊ तक 18 कोच की जनरल बोगी की विशेष ट्रेन चलाई।

मुरादाबाद में होमगार्ड की परीक्षा देने आए ज्यादातर परीक्षार्थी लखनऊ की ओर से आएं थे।लिहाजा रेल प्रशासन ने स्पेशल रैक का इंतजाम कर ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी। मुरादाबाद से लखनऊ के लिए 18 कोच की जनरल कोच की विशेष ट्रेन चलाई गई।स्टेशन पर भीड़ इतनी कि ट्रेन के सभी कोच भर गए। स्टेशन परिसर से परीक्षार्थियों के स्पेशल ट्रेन में सवार होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र सिंह, डिप्टी एसएस कुंवर सिंह नौटियाल,सीएमआई गौरव श्रोत्रिय,सीआईटी विजयंत शर्मा आदि चेकिंग टीम के अलावा सीओ कोतवाली सुनीता दहिया, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र वशिष्ठ,एसएसआई सुरेन्द्र सिंह, और आरपीएफ का पुलिस फोर्स रहा।

*परीक्षा छूटने के बाद पैक हुईं सड़कें:::

रविवार को पहली पाली के बाद मुरादाबाद की सड़कों पर जाम के हालात बन गए। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थियों का रुख रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर रहा। इससे रेलवे स्टेशन रोड पर जाम लग गया। हालांकि इस दौरान मुस्तैद यातायात व पुलिस जाम को हटाने में जुटी रही।

« Newer PostsOlder Posts »