Web News

www.upwebnews.com

जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पाटीदारों पर आरोप; पूर्व में पिता की कि जा चुकी है हत्या।

August 4, 2026

जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पाटीदारों पर आरोप; पूर्व में पिता की कि जा चुकी है हत्या।

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 03/08/2026

बलिया,  दुबहर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर पाटीदारों ने एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का आरोपियों से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इससे पूर्व भी पाटीदारों ने मृतक के पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि दुबहर थाना के राजदेव पाठक रामकेवल पाठक निवासी नगवा उम्र 58 वर्ष अपने पड़ोसी के दरवाजे पर बैठे थे कि अचानक उत्कर्ष पाठक के द्वारा लाठी डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया गया जिसमे वह घायल हो गए।घायल को परिवार के द्वारा उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।