Web News

www.upwebnews.com

किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें – जयवीर सिंह

July 25, 2026

किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें – जयवीर सिंह

मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं इसलिए शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाये। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से ले, मौके पर जाकर तत्काल अनाधिकृत कब्जा हटवाये जायें।  उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे, दिव्यांग, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र समय से जारी हों, प्रमाण पत्र समय से जारी न होने के कारण कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है, संबंधित अधिकारी रुचि लेकर समय से आय, जाति, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करायें। उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक साफ-सफाई, कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था रहे, वर्षा के कारण कहीं भी जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, सुनिश्चित किया जाये। उन्होने अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय, जिला पंचायत राज अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करें, नालियों की नियमित सफाई हो, नियमित रूप से एंटीलार्वा, फॉगिंग का छिड़काव कराया जाये।
             जन-सुनवाई के दौरान ग्राम चिकनी नि. जितेन्द्र सिंह ने पट्टाशुदा भूमि पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम शिवसिंहपुर नि. रामऔतार सिंह ने भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किये जाने, ग्राम सुरजनपुर नि. विमला देवी ने गाटा संख्या-1160, 1138, 1327, 1789 पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को खाली कराने, नवाटेढ़ा नि. शकुन्तला देवी ने अवैध कब्जे को खाली कराकर दखल दिलाये जाने, ग्राम कुंजी नि. सत्येन्द्र सिंह ने भूमि की पैमाइश कराये जानेे की शिकायत, मॉग अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर श्याम प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रतापगढ़ में पेपर लीक पर आज़ाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

VIKAS GUPTA
PRATAPGARH UP
MO –991960606

प्रतापगढ़, शनिवार को पेपर लीक के विरोध में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कंपनी गार्डन पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, निष्पक्ष जांच कराए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करे।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, तहसीलदार अलख कुमार और भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते और पेपर लीक के मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

एटा में कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर कार में सर्प घुसने से मचा हड़कंप

एटा 25 जुलाई उप्रससे। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर आज शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक कार में सर्प घुस गया। यह घटना दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के समर्थन में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

सर्प के कार में घुसने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने कार से सुरक्षित दूरी बनाए रखी। तत्काल सांप को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना के कारण धरना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
यह धरना एटा कलेक्ट्रेट पर शिक्षा के अधिकार को लेकर अनिश्चितकालीन रूप से चल रहा है। इस आंदोलन में छात्र, अभिभावक, दिव्यांगजन और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दिव्यांग विद्यार्थियों के अधिकारों की मांग कर रहे हैं।

शोभायात्रा व जुलूस मार्गों पर अफसर पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं करायेंगे दुरुस्त-डीएम

उप्रससे अजय बरया
ललितपुर। आमागी गुरू पूर्णिमा, श्रावण मांस, रक्षाबंधन पर्व एवं ईद-ए-मिलाद आदि त्यौहारों पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद के धर्मप्रमुखों व प्रबुद्धजनों साथ शान्ति समिति की बैठक की और सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को त्यौहारों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान अशान्ति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने त्यौहारों के दौरान डीजे की आवाज मानक के अनुसार रखने के सख्त निर्देश दिये, यदि इससे अधिक आवाज आयी तो सम्बंधित डीजे संचालके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। त्यौहारों के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को बंद रखा जाएगा, साथ ही जुलूस व शोभा यात्रा मार्गों पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ईओ व एसडीओ विद्युत पैदल चलकर निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाएं दुरुस्त करायेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति परम्परागत तरीके से त्यौहार मनाये जायें, कोई नई परम्परा शुरू नहीं की जाएगी। सभी धर्मगुरू अपने-अपने लोगों को शान्तिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने के लिए तैयार करें और वॉलेन्टियर भी लगायें।
उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई के लिए डीपीआरओ व ईओ को निर्देशित किया, साथ ही सड़कों पर विचरण करने वाले आवास पशुओं को प्रतिबंधित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बैठक में एई जल निगम शहरी अवनीश मिश्र के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और इनका एक दिन का वेतन अवरुद्ध किया।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन स्थलों पर पीस कमेटी की बैठकें कर लें, साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखें, यदि कोई त्यौहार में या सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाता है तो उससे सख्ती से निपटें। इसके अलावा सभी सार्वजनिक स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाएं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, सभी उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी, जिला सूचना अधिकारी डीएस दलाल सहित परिवहन, विद्युत, आबकारी, जल संस्थान, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, पंचायती राज, नगर पालिका व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी, प्रमुख धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीजेपी की मांगें सरकार ने मानी, धरना समाप्त

Abhijeet Deepke

Posted on 25.07.2026 Saturday Time 10.23 PM, CJP

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026, केंद्र सरकार द्वारा सभी मांगें मान लिए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर पर अपना धरना समाप्त कर दिया है।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि नीट पेप्पर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले परीक्षार्थियों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 20 जुलाई के प्रदर्शन और उसके बाद गिरफ्तार आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। सरकार ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी मान ली। उनसे दोपहर में इस्तीफा ले लिया गया। इसके साथ ही परीक्षा में सुधार के लिए सरकार उपाय करेगी। इसमें सीजेपी नेताओं से भी सलाह ली जाएगी।

धरना समाप्ति की घोषणा के बाद जंतर मंतर खाली होना शुरू हो गया है। आंदोलनकारी अपने घरों को वापस लौटने लगे हैं।

« Newer Posts — Older Posts »