सरकार की उपलब्धियों को,संगठन,एवं प्रशासन व्यापक रूप से 5 से 21 जून के बीच जनता तक पहुंचाएं
आगरा 04 जून 2026 । प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उ०प्र० व जनपद प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी के जनपद आगमन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया। प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी एवं प्रशासनिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
तत्पश्चात केन्द्र की मोदी जी की सरकार के 12 वर्ष व राज्य की श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की उपलब्धियों को जन अभियान संचालित कर कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारियों हेतु बिन्दुवार समीक्षा की।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा पीपीटी के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्ष व राज्य सरकार की उपलब्धियों हेतु 5 जून से 21 जून तक सेवा, संस्कार,सुशासन एवं सम्मान अभियान की तैयारियों की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 05 जून से 21 जून, 2026 तक व्यापक स्तर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनपद के सभी विकास खंडों, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित होंगी।
अभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी समाज के प्रबुद्ध वर्गों से संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।
11 से 14 जून तक मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों की 14 से 16 जून तक प्रदेश के सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे। इन आयोजनों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण तथा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि, अटल पेंशन योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 16 से 17 जून तक “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, चिकित्सक, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। प्रबुद्ध सम्मेलन में विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना पर विचार-विमर्श और संवाद किया जाएगा। 17 जून से 20 जून तक जनपद स्तर पर विकास प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।
18 जून से 19 जून तक प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषक भाइयों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों,लोक कल्याणकारी योजनाओं की एक लंबी श्रृंखला है, जिसे सहजता, सरलता से सरकार की सभी उपलब्धियों को,संगठन,एवं प्रशासन व्यापक रूप से 05 जून से 21 जून के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता तक पहुंचाएं।
जनपद प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में जनपद को प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण कराने, मलिन बस्तियों में साफ सफाई, सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने, सभी जनप्रतिनिधियों को जन चैपाल आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों की आम आदमी से चर्चा, किसानों हेतु कृषि कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मा केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल जी, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर जी, मा. विधायक डॉ जीएस धर्मेश जी, पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी, छोटेलाल वर्मा जी,डॉ.धर्मपाल,रानी पक्षालिका सिंह जी भगवान सिंह कुशवाह , चैधरी बाबूलाल जी, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे जी, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया जी, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता जी, जिलाधिकारी मनीष बंसल जी, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार जी,एडीए उपाध्यक्ष एम.अरुणमोली, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य,सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ राजेश कुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

