Web News

www.upwebnews.com

50 वर्ष की पत्रकारिता पूरी करने पर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया

July 20, 2026

50 वर्ष की पत्रकारिता पूरी करने पर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया

प्रेस क्लब महासभा की बैठक आयोजित

हरिद्वार, 19 जुलाई। प्रेस क्लब में आयोजित महासभा की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गुलशन नैय्यर का मुक्ति मोद के संपादक के रूप में 50 वर्ष की पत्रकारिता पूर्ण करने पर स्वागत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र हर्ष, आदेश त्यागी, सुनीलदत्त पांडेय, डा.रजनीकांत शुक्ल, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, अमित शर्मा, संजय रावल, काशीराम सैनी ने पटका पहनाकर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया और शुभकामनायें दी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने भी नैय्यर को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेस क्लब में सदस्य पत्रकारों की सुविधाओं पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रेस क्लब के विकास में वरिष्ठ पत्रकारों का सानिध्य भी हमेशा मिलता है। पत्रकारों के हितों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी प्रेस क्लब निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्ति मोद के संपादक वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर पत्रकारिता को मिशन के रूप में अंजाम दे रहे हैं। 50 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान रहा है।
—————————————————