Web News

www.upwebnews.com

भलुअनी में खूनी वारदात, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर में मचा कोहराम

September 11, 2026

भलुअनी में खूनी वारदात, युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर में मचा कोहराम

देवरिया कार्यालय

देवरिया/भलुअनी। थाना क्षेत्र के कस्बे में देर रात विवाद के बाद चाकू से हमला कर 23 वर्षीय युवक मनीष सिंह उर्फ मोनू सिंह की हत्या कर दी गई। चाकू के कई वार से गंभीर रूप से घायल मनीष को परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार भलुअनी थाना क्षेत्र निवासी मनीष सिंह उर्फ मोनू सिंह (23) पुत्र प्रेम सिंह का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद रात करीब नौ बजे कुछ युवकों ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मनीष को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल बन गया।
इधर, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह और सीओ बरहज रंजना सचान भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली और मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के पीछे के विवाद, हमले में शामिल लोगों और हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

भारतीय ज्ञान पंरपराः स्वामी विवेकानन्द और डा मोहन भागवत की समदृष्टि

Swami Vivekanand

लेख पोस्टेड दिनांक 11.09.2026

सर्वेश कुमार सिंह

आज 11 सितम्बर है, शिकागो में  स्वामी विवेकानन्द द्वारा विश्व धर्म सम्मेलन में 1893 को दिये गए ऐतिहासिक भाषण की 133 वीं जयंती। यह भाषण आज भी केवल शिकागो नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व पटल पर भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रतीक स्वर के रूप मे गूंज रहा है। इस भाषण ने विश्व को यह बताया था कि भारत की मूल सोच क्या है, भारत में बन्धुत्व और अपनेपन के तत्व क्या हैं और उनका भारतीय ज्ञान परंपरा में स्रोत क्या है। इस भाषण के ठीक 133 साल बाद एक और संत प्रकृति के भारतीय चिंतक, हिन्दू समाज को सर्वस्व अर्पित कर चुके डा मोहन भागवत ने उक्त पंक्तियों को न्यूयार्क में 29 अगस्त 2026 को दोहराया है। डा भागवत ने भारत के एकत्व (Oneness) दर्शन को 6000 अमेरिकी नागरिकों के सम्मुख प्रस्तुत किया। दोनों के भाषणों में तीन समानताएं हैं, दोनों अमेरिका की धरती पर हुए, दोनों में श्रोताओं की संख्या लगभग समान थी। शिकागो धर्म सम्मेलन में 7000 लोग उपस्थित थे, जबकि न्यूयार्क के सम्मेलन में उपस्थिति 6000 थी। तीसरी समानता यह है कि स्वामी जी के सम्मुख विश्व के सभी धर्मों के प्रमुख वक्ता, दार्शनिक उपस्थित थे, डा मोहन भागवत के सम्मुख विश्व के 30 देशों के 180 धार्मिक नेता उपस्थित थे। संदेश समान-किसी से भेदभाव नहीं, सभी में अपनत्व का दर्शन।

स्वामी जी जिस समय अमेरिका गए थे। उस दौर में भारतीय दर्शन और चिंतन के प्रति विश्व स्तर पर उतनी जागरूकता नहीं थी जितनी आज है। वह युग संचार क्रांति का भी नहीं था। लेकिन, स्वामी जी ने उस समय वह संदेश दे दिया, जिसमें भारत का मूल तत्व समाया हुआ है। स्वामी जी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा- मैं आपको भारत की प्रचीन संत परंपरा की ओर से धन्यवाद देता हूं। मैं आपको सभी धर्मों की जननी (सनातन धर्म) की ओर से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक ऐसे धर्म से होने पर गर्व है जिसने दुनिया को सहिष्णुता (Tolerance) और सार्वभौमिक स्वीकार्यता (Universal Acceptance) दोनों का पाठ पढाया है। हम केवल सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं करते, बल्कि हम दुनिया के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा और ईश्वर की प्राप्ति के मार्ग के लिए वैविध्य में एकत्व का दर्शन प्रस्तुत किया। गीता का श्लोक और श्रुति के ज्ञान का उल्लेख किया।

DR MOHAN BHAGWAT SRSANGHCHALAK RSS

एकत्व यानि के वननैस का यहीं संदेश लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत न्यूयार्क पहुंचे। उनके भाषण में वही तत्व समाहित हैं जोकि स्वामी विवेकानन्द के भाषण में हैं। न्यूयार्क के मैडिसन स्क्ववायर गार्डन में 29 अगस्त 2026 को अमेरिकन हिन्दूज फार एंगेजमेंट एंड  डायलाग (एहेड फोरम) द्वारा आयोजित यूनिवर्सल वननैस सेलिब्रेशन में डा. मोहन भागवत ने जब संबोधन किया तो लगा एक बार फिर स्वामी विवेकानन्द का प्रकटीकरण हुआ है। उन्होंने उन्हीं शब्दों को दोहराया और वही भाव व्यक्त किया जो स्वामी जी ने 133 साल पहले किया था। डा मोहन भागवत ने कहा कि एक शब्द की प्रायः चर्चा होती है बहुलवाद (Pluralism) वहीं जब हम भारत की बात करते हैं तो एक दूसरा शब्द या वाक्यांश सामने आता है – यूनिटी इन डायवर्सिटी (विविधता में एकता) । उन्होंने कहा कि भारत के लिए एकता और विविधता, दोनों उसके डीएनए में हैं।

भारतीय दृष्टि की चर्चा करते हुए डा भागवत ने कहा कि हर राष्ट्र की एक नियति होती है, जिसे उसे पूरा करना होता है। भारत को जो नियति मिली है, वह है विविधता में एकता के सत्य को साकार करना और समय समय पर पूरी दुनिया को भी इस एकत्व का बोध कराना। उन्होंने आगे कहा कि हम एक हैं और विविधता के कारण हमारी वह एकता और भी सुसज्जित होती है। इसलिए विविधता का उत्सव मनाया जाना चाहिए, उसका सम्मान किया जाना चाहिए और उसे स्वीकार किया जाना चाहिए। डा भागवत ने कहा कि वह सिद्धांत जो सबको जोडता है, सबको आत्मसात करता है, किसी  प्रकार का विभाजन उत्पन्न नहीं करता , सभी के बीच संतुलन बनाये रखता है और मध्यमार्ग दिखाता है, वही धर्म है।

आज स्वामी विवेकानन्द के शिकागो भाषण की जयंती अवसर पर जहां हमें उस भाषण को पढ़ने, चिंतन और मनने करके आत्मसात करने की आवश्यकता है, वहीं डा मोहन भागवत के न्यूयार्क भाषण को भी पूरा पढने, चिंतन और मनन करने के बाद हिन्दुत्व की मूल भावना और सर्वग्राह्यता के संदेश को समझना आवश्यक है। कुछ लोग डा मोहन भागवत के न्यूयार्क भाषण को पढे बगैर, उसके मूल तत्व को समझे बगैर चर्चा, परिचर्चा और विमर्श कर रहे हैं। उन्हें पहले इसे पूरा पढ़ना चाहिए। इसके बाद सभी तरह के भ्रम समाप्त हो जाएंगे।

लेखक परिचयः स्वतंत्र पत्रकार, राज्य मुख्यालय लखनऊ।

 

September 10, 2026

भारी बारिश की वजह से मिट्टी की दीवाल ढही बाल बाल बचा परिवार

उ प्र समाचार सेवा
अलीगंज खीरी -कस्बा अलीगंज में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से एक गरीब परिवार की मिट्टी की दीवार रात में भरभराकर ढह गई गनीमत ये रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बच गया जबकि परिवार वही सो रहा था कस्बा निवासी त्रिभुवनलाल मिश्र उर्फ छलिया अर्थिक रूप से काफी कमजोर है जिनके घर पर पीछे की तरफ मिट्टी की दीवार बारिश की वजह से गीली होने से बुधवार रात अचानक ढह गई किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान तो नही हुआ पर गरीबी में दीवाल ढह जाने से पीड़ित के आगे संकट खड़ा हो गया पीड़ित त्रिभुवनलाल ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है रिटायर्ड फौजी अरविंद मिश्र द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल को घटना से अवगत करा दिया गया है।

उपज की बैठक में कार्यकारिणी का गठन, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

बस्ती। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) की आवश्यक बैठक बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र के संयोजन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा मंडल स्तर पर उपज के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्र ने कहा कि पत्रकारों के हितों एवं संगठन की मजबूती के लिए उपज निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएगा। संगठन को और प्रभावी बनाने के साथ ही शीघ्र ही पूरे क्षेत्र में उपज का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल के दो अन्य जिलों संतकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर में भी जल्द ही उपज की जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा।
बैठक में गठित कार्यकारिणी में महेंद्र तिवारी को संयोजक, जितेंद्र यादव को सह संयोजक तथा रमेश चंद्र मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनीधि पांडेय, दिनेश कुमार पांडेय, लवकुश सिंह, संदीप यादव एवं दिलीप सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। देवेंद्र पांडेय को महामंत्री, राज प्रकाश को मंत्री तथा जय प्रकाश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
पारस नाथ मौर्य, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र, अनिल श्रीवास्तव एवं अमर वर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिल सिंह, दिलीप सिंह, संदीप शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, रजनीश त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, श्रीकांत शुक्ला, बबुंदर यादव, राधे कृष्ण द्विवेदी, सुमित जायसवाल, रत्नेश पांडेय (पंकज), राज कुमार शुक्ला, लव कुश यादव, विकास चौधरी, सुनील सोनी, अरुण कुमार, आकाश शुक्ला, एसपी श्रीवास्तव, कपीश मिश्रा एवं श्रीराम दूबे को शामिल किया गया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा संगठन को मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
जयंत कुमार मिश्र संवाददाता बस्ती

नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से हुई लापता, युवक पर नाबालिक को भगाने का आरोप

बलिया – गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी करीब एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
किशोरी के पिता ने मामले में दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए गड़वार थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 सितंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में चौकी इंचार्ज बांक बहादुर सिंह ने बताया कि नाबालिग किशोरी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ ही किशोरी और आरोपी युवक का पता लगाने में जुटी है।

« Newer Posts — Older Posts »