Web News

www.upwebnews.com

Meerut कांवड़ सेवा शिविर में उपज ने की शिवभक्तों की सेवा

August 9, 2026

Meerut कांवड़ सेवा शिविर में उपज ने की शिवभक्तों की सेवा

Posted on 09.08.2026 Time 07.26 PM, Meerut, UPAJ Kanvad Yatra shivir

मेरठ, 09 अगस्त 2026, सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-58, दौराला में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों ने पहुंचकर सेवा कार्य किया। पत्रकारों ने शिवभक्त भोले को प्रसाद ग्रहण कराया और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए सेवा में सहभागिता की।
शिविर में पहुंचने पर शिविर संयोजक पंडित दीपक शर्मा ने उपज पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन के पत्रकारों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया तथा उनकी कुशलक्षेम पूछी। पत्रकारों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर शिविर में सेवा कार्य में जुटे सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपज अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से लाखों शिवभक्त मेरठ के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में उनकी सेवा और सहायता करना समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है।
महामंत्री ललित ठाकुर ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। कांवड़ यात्रा के दौरान सेवा शिविर श्रद्धा, भाईचारे और सहयोग की मिसाल पेश कर रहे हैं।
इस दौरान कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, जावेद अब्बासी, साजिद फरीदी, हरपाल चौहान और लियाकत मंसूरी अशोक सोम, परमजीत धनकड़, दीपशिखा चौधरी सहित उपज के पत्रकार साथी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर में सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता की।

एटा में अनोखी कांवड़ देखने को उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी सजावट वनी लोगों का आकर्षण

एटा 09 अगस्त उप्रससे। जनपद में सावन माह के उपरांत तरह-तरह की शिव भक्तों द्वारा कांवड़ देखने को मिल रही हैं इसी बीच कस्बा अवागढ़ में शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में एक अनोखी और आकर्षक कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

यह कांवड़ सजावटी रंग-बिरंगे कपड़ों और अन्य आकर्षक सामग्री से तैयार की गई थी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। सड़क से गुजरते समय कांवड़ को देखने के लिए आसपास मौजूद लोग भी रुक गए और इसकी अनूठी सजावट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे।
सावन के पवित्र महीने में ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से कांवड़ यात्रा का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत भी किया जा रहा है।

एक पेड़ बाबूजी के नाम: रामचन्द्र मिशन आश्रम में किया गया पौधारोपण


शाहजहांपुर। ( संजीव गुप्त द्वारा ) उत्तर प्रदेश सरकार के पौधरोपण महाभियान–2026 के महायज्ञ में श्री रामचन्द्र मिशन व हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने भी पौधारोपण कर अपनी आहुति दी।
शहर के मिश्रीपुर स्थिति रामचन्द्र मिशन “योगाश्रम”परिसर में “एक पेड़ बाबूजी के नाम” पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण जैसे अभियानों में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण किये जाने का आवाहन किया ।इस अवसर पर आश्रम परिसर में अर्जुन, मौलश्री,आम सहित अनेक देशी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, ए के गर्ग, ममता सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल,सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, एस के शर्मा ,माया सिंह, जेपीएन मिश्रा, रजनीश कुमार, हर्षिता सहित बड़ी संख्या में अभ्यासियों ने पौधारोपण किया।

नामित सभासद 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

09 अगस्त उप्रससे

बस्ती।जिले की हरैया पुलिस ने रविवार ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत हरैया के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलोग्राम अवैध गांजे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी हरैया मनोरामा नदी पुल के निकट रोडवेज बस स्टॉप से हुई।

पुलिस टीम रोडवेज बस स्टॉप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ का मालिक कांवड़ियों को गांजा बेच रहा है।
सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तड़के करीब 3:30 बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मौके से आरोपी शनि कुमार उर्फ रवि (32 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 06, हनुमान गढ़ी, हरैया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 5-5 किलोग्राम के दो पैकेटों में कुल 10 किलो गांजा और 1,200 रुपये नकद बरामद हुए।
उक्त जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान यशवीर सिंह ने बताया की वह कांवड़ त्यौहार के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लिए नेपाल से गांजा लाता था। वह इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। आरोपी ने पूछताछ में कई अन्य लोगों के इस रैकेट में शामिल होने की बात कही है जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी
खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला (मु०अ०सं० 231/2026) दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

गौरतलब है कि शनि कुमार उर्फ रवि सोनकर को शासन द्वारा सभासद नामित किए जाने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी सवाल खड़े किये थे।
जयनत्कुमार मिश्र संवाददाता

विषय एक, विचार दो

POSTED ON 0.08.2026 TIME 01.03 PM, EDITORIAL BY SARVESH KUMAR SINGH

शनिवार को देश के दो अलग-अलग स्थानों पर दो संवाद कार्यक्रम हुए। इनमें समानता यह है कि दोनों संवाद कार्यक्रम युवाओं के साथ थे। लेकिन, अंतर यह है कि दोनों के भाव, विचार और मार्गदर्शन दो ध्रुवीय थे। एक में युवाओं को सिर्फ उकसाया गया, उनके आत्मविश्वास को तोड़ा गया। उन्हें देश की व्यवस्था की कमियां बतायी गईं और हतोत्साहित किया गया। कोई समाधान नहीं, कोई भविष्य का रास्ता नहीं सुझाया गया। दूसरी ओर एक संवाद और हुआ। युवाओं की विशेषताएं, उनकी क्षमता, उनकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा करके भविष्य के लक्ष्य साधने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्हें प्रेरणा दी गई। यह फर्क उन दो संवादों का है, जो 8 अगस्त को हुए। इनमें एक संवाद कांग्रेस नेता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी ने प्रयागराज के केपी कालेज मैदान में छात्रों और युवाओं के साथ किया। दूसरा संवाद दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्रों के साथ किया। दोनों संवाद के संदेश अलग-अलग हैं। एक संवाद दिशा दिखाता है एक संवाद परिवर्तन के नाम पर राष्ट्रीय आस्था में कमी करता है, कुंठा को बढावा देता है। देश ने दोनों संवाद के निहितार्थ भी समझ लिये हैं।

प्रयागराज के केपी कालेज के ऐतिहासिक मैदान में राहुल गांधी ने पूर्वांचल के छात्रों, युवाओं को आमंत्रित कर संवाद किया। इसका नाम “छात्रों की गूंज” रखा गया था। लेकिन, यहां गूंज सिर्फ राहुल गांधी की ही सुनाई दी। इसमें उन्होंने सिस्टम की खामियां बतायीं। कहा सर्टिफिकेट और डिग्रियां अहमियत खो चुकी हैं। देश के 40 करोड़ युवा आज डिग्री, रोजगार और डिजिटल के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। सिस्टम युवाओं को रोजगार की बजाय सिर्फ डिग्री थमा देता है। खराब व्यवस्था ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। आज आपको बैंक से लोन नहीं मिलेगा लेकिन, अदाणी को तत्काल लाखों करोड़ मिल जाएगा। उन्होंने कोई समाधान बताने की बजाय आरएसएस को निशाना बनाया, कहा आज हर जगह आरएसएस की सोच फैलायी जा रही है। पुलिस, प्रशासन, शिक्षण संस्थान, न्यायिक व्यवस्था, मीडिया सभी जगह आरएसएस की सोच के लोगों को बैठाया जा रहा है। रोजगार के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। यह राहुल गांधी का छात्रों की गूंज के रूप में तीसरा राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम था। इसके पहले ऐसे संवाद कार्यक्रम कोटा और देहरादून में हो चुके हैं।

दूसरा संवाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों के साथ किया। यह अवसर था दीक्षांत समारोह का, इसमें उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाये और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। श्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। दुनिया की स्ट्रेटेजिक इक्वेशन तेजी से बदल रही है ग्वोबल पावर बैलेंस भी प्रतिपल बदल रहा है। आपके पीछे सबसे बड़ी फोर्स है टेक्नोलाजी की स्पीड। आज कोई भी निश्चित रूप से नहीं कह सकता कि अगले 20 से 30 साल की दुनिया कैसी होगी। उन्होंने कहा कि दुनिया बदलेगी, टैक्नोलाजी भी बदलेगी, इंडस्ट्रीज बदलेगी, प्रोफेसंस भी बदलेंगे। लेकिन इन सबके बीच मेरी बात याद रखियेगा जो सीखेगा वो जीतेगा। जो नए चैलेंज के लिए नए सोल्यूशन खोजने का साहस रखेगा, चैलेंज उसके लिए अवसर बन जाएंगे।

मोदी ने कहा कि आईआईटी की परीक्षा में सिलेबस होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा का कोई सिलेबस नहीं होता। सब कुछ आउट आफ सिलेबस होता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि लाइफ में क्यूरोसिटी बनाए रखिये, अपनी लर्निंग इंस्टिक्ट को जगाये रखिये, चेतना बनाये रखिये। केवल सवाल पूछकर मत रुकिये, उनका समाधान खोजने का साहस भी रखिये।

एक ही दिन के ये दो संवाद कार्यक्रम देश की भविष्य की राजनीति की दिशा का भी संकेत देते हैं।

« Newer PostsOlder Posts »