एटा 09 अगस्त उप्रससे। जनपद में सावन माह के उपरांत तरह-तरह की शिव भक्तों द्वारा कांवड़ देखने को मिल रही हैं इसी बीच कस्बा अवागढ़ में शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में एक अनोखी और आकर्षक कांवड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यह कांवड़ सजावटी रंग-बिरंगे कपड़ों और अन्य आकर्षक सामग्री से तैयार की गई थी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। सड़क से गुजरते समय कांवड़ को देखने के लिए आसपास मौजूद लोग भी रुक गए और इसकी अनूठी सजावट को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखे।
सावन के पवित्र महीने में ‘हर हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से कांवड़ यात्रा का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत भी किया जा रहा है।

