Web News

www.upwebnews.com

ब्रह्मभोज में बुलाकर बेरहमी से मार डाला

August 12, 2026

ब्रह्मभोज में बुलाकर बेरहमी से मार डाला

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

आरोपितों को गिरफ्तार कर भले ही पुलिस अफसर अपनी पीठ थपथपा रहे हों, लेकिन यह बड़ी नाकामी है

सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

लखनऊ। सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं।
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में ब्रह्मभोज में बुलाकर जिस तरह से बेखौफ कातिलों ने शिवकुमार त्रिपाठी को धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुलाया तो इससे यही लग रहा है कि इस सनसनीखेज घटना कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव में हुई यह दुस्साहसिक वारदात ने मानो पुलिस अधिकारियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर जिले के लोग दहशत में नजर आ रहे हैं और पुलिस के प्रति उनके भीतर गुस्सा भी है।
दरअसल इस जिले में इससे पहले भी कई संगीन वारदातें हो चुकीं हैं उदाहरण के तौर पर नजर डालें तो कानपुर जिले के रहने वाले कारोबारी मनीष की हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि खाकी वर्दी वालों ने होटल के भीतर चेकिंग करने के बहाने पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शिवकुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिन लोगों ने उन्हें बुलाया वहीं लोग उनके सीने में खंजर भोंककर मौत की नींद सुला देंगे। यही हुआ कार्यक्रम चल रहा था लोग एक-दूसरे से मिल रहे थे कि तभी मौका पाकर हत्यारों ने शिवकुमार त्रिपाठी को एक स्कूल के पीछे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर हत्यारों ने सनसनी फैला दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में पुलिस की टीमें कातिलों को पकड़ने में कामयाब रही, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कातिल शिवकुमार त्रिपाठी के ऊपर खंजर चलाकर मौत के घाट उतार दिया और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी।
पुलिस ने आशुतोष चौधरी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित सिकरीगंज थाना क्षेत्र स्थित अहिरौली खुर्द गांव के निवासी हैं।

सरकार हर मुद्दे पर बयान देने को तैयार: अमित शाह

AMIT SHAH

New Delhi News, 12 August 26, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के मुद्दे सहित किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और संसद में सदस्यों की ओर से उठाए गए सभी सवालों का जवाब देगी। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में श्री शाह ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा के लिए दोपहर दो बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दे सकता है, ताकि आज दोपहर तीन बजे चर्चा शुरू हो सके।

श्री शाह ने कहा कि चर्चा शुरू होने पर वह सदन में मौजूद रहेंगे और सभी सदस्यों की बातें सुनेंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा पूरी होने के बाद वह कल दोपहर तीन बजे चर्चा का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

श्री शाह ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार नीट परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर चर्चा संसदीय प्रक्रिया के अनुसार होनी चाहिए। श्री शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है।

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया

New Delhi News, 12 August 2026, लोकसभा ने आज विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को विचार-विमर्श के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया। इस विधेयक का उद्देश्य विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में और संशोधन करना है। विधेयक का लक्ष्य विदेशी अंशदान के उपयोग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने व्यापक विचार-विमर्श के लिए विधेयक को दोनों सदनों के सदस्यों वाली संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि समिति में अध्यक्ष द्वारा मनोनीत लोकसभा के 21 सदस्य होंगे और सभापति द्वारा मनोनीत राज्यसभा के 10 सदस्य होंगे। श्री राय ने कहा कि समिति शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक सदन को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

एटा में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहर में गूंजे देशभक्ति के नारे

एटा 12 अगस्त उप्रससे। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में कैलाश मंडल और श्रीराम मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से यात्रा शुरू की, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता, युवा और पदाधिकारी शामिल हुए।

यात्रा के शुभारंभ से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सड़कों पर तिरंगे लहराते हुए दिखाई दिए। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे और राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। यह तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कैलाश मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह बना रहा और उन्होंने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
इस यात्रा में एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक और अन्य नेताओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
यात्रा में युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवा पूरे जोश के साथ तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है।

एटा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को किया रवाना

एटा 12 अगस्त उप्रससे। जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक जनप्रसार एवं आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव तथा देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट परिसर से वृहद बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्काउट-गाइड, नागरिक सुरक्षा कोर सहित विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं आम जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत बाइक रैली के माध्यम से जनपदवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जीटी रोड स्थित शहीद पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई, रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा लोगों को 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रध्वज का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराएं और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है।

15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराकर अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की जिलाधिकारी ने की अपील

जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। अतः प्रत्येक नागरिक राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करे और 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह एवं गौरव के साथ मनाए।
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने भी आमजन से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)चंद्रप्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 इंद्रजीत सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित अन्य अधिकारी गण एवं कलेक्ट्रेट के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

« Newer PostsOlder Posts »