Web News

www.upwebnews.com

नेपाल की जल प्रलय में मृतकों को संख्या 630 हुई

August 29, 2026

नेपाल की जल प्रलय में मृतकों को संख्या 630 हुई

नेपाल सरकार के अनुसार भयानक बाढ़ सैलाव की घटित दुर्घटना से नेपाल तिब्बत में मरने वालों में विदेशी-देशी नागरिकों की संख्या बढ़कर 633 हो गई है, जबकि 2500 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता में दर्ज हैं, सात शव नदी में बहकर यूपी में पहुंचे हैं। नेपाल और तिब्बत में इस आपदा में 320 भारतीय भी शामिल हैं।महाराष्ट्र के एक सैकड़ा तीर्थयात्रियों के नेपाल से सीतामणी पहुंचने पर बिहार सरकार ने सकुशल उनको ट्रेन से घर रवाना करा दिया है।

नेपाल के वित्त मंत्री ने बताया कि 3 करोड़ की आबादी वाले इस हिमालयी देश को बुधवार की बाढ़ से हुई तबाही के बाद फिर से सब कुछ ठीक करने के लिए लगभग 4 से 5 अरब डॉलर की जरूरत होगी। ग्लेशियर टूटने से चट्टान, बर्फ, कीचड़ और मलबे का एक विशाल सैलाब बुधवार को पहाड़ी नदियों के रास्ते तेजी से आगे बढ़ा। इसने अपने रास्ते में आने वाली इमारतों, पुलों और बिजलीघरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे नेपाल में कम से कम 626 और चीन के तिब्बत में 7 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच नेपाल के अधिकारियों ने दक्षिणी चितवन जिले में भोटे कोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान मिले 229 अज्ञात और बिना दावे वाले शवों को अंतिम संस्कार करने दफनाने का फैसला किया। बाढ़ का पानी फिलहाल में उतर चुका है, लेकिन लोगों के घरों की दीवारों, गलियों सड़कों में फंसा मलबा , लोगों के घर कीचड़ से ढ़के हुए फोटो/वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहे हैं। त्रिशूली नदी पर स्थापित एक दर्जन से अधिक 450 मेगावाट के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का संचालन बाधित हुआ है, नेपाल में टोटल बिजली उत्पादन का एक चौथाई भाग बाढ़ सैलाव से प्रभावित होने की बात कही गई है।

6 साल की बच्ची से रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 24 घंटे में पुलिस ने मार गिराया

ग्रेटर नोएडा। छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंकने के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजे आरोपी को पिस्टल बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को घटना के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक बच्ची के शव को बोरी में ले जाते हुए दिखाई दिया था। इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया था। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए उसे हथियार बरामद कराने ले जाया गया था, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग की। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

थाना प्रभारी का फंदे से लटकता मिला शव पुलिस जांच में जुटी

उप्रससे 29 अगस्त
बस्ती।जिले के वाल्टर गंज के थाना प्रभारी का बस्ती जिला मुख्यालय के कर्मचारी आवास में शनिवार शाम वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव मिला। शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही एएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शुरुआती जानकारी में उनके फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट के पास शनिवार शाम करीब 6:30 बजे का है।

संवाददाता जयंत कुमार मिश्रा

सच्चे रिश्ते की मिसाल:17 वर्षों से बिना किसी खून के रिश्ते के भाई-बहन का फर्ज निभा रहे अमरऔर मंजू

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी।भाई-बहन का रिश्ता केवल एक ही कोख से पैदा होने का मोहताज नहीं होता, बल्कि यह दिलों के सच्चे स्नेह और विश्वास की डोर से बंधा होता है। ऐसा ही एक अनोखा और अटूट रिश्ता पिछले 17 वर्षों से लखीमपुर में देखने को मिल रहा है, जिसने समाज के सामने पवित्र बंधन की एक अनूठी मिसाल पेश की है।यह कहानी है सदर विकास खंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत राजापुर मजरा पिपरिया के किशोर नगर कॉलोनी निवासी अमर पाल सिंह की।अमर पाल सिंह को हमेशा अपने जीवन में एक बहन की कमी खलती थी। उनका यह सपना तब सच हुआ जब उनका आना-जाना मुड़ियाखेड़ा गांव में हुआ।वहां रहने वाले अशोक वर्मा की सुपुत्री मंजू वर्मा को जब यह पता चला कि अमर पाल सिंह की अपनी कोई बहन नहीं है, तो उन्होंने आगे बढ़कर उन्हें अपना भाई माना और उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांध दिया। मंजू के इस स्नेह ने अमरपाल के जीवन की सबसे बड़ी कमी को पूरा कर दिया।आज जब भाई बहन का त्यौहार का समय आया तो उनकी इस खुशी में चार चाँद लग गए।यह कोई एक दिन का रिश्ता नहीं था।आज इस बात को करीब 17 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार और सम्मान आज भी वैसा ही है। हर साल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अमरपाल सिंह समय से मुड़ियाखेड़ा गांव पहुंचते हैं और अपनी बहन मंजू वर्मा से राखी बंधवाते हैं। दोनों पूरी पवित्रता और समर्पण के साथ इस त्योहार को मनाते आ रहे हैं।
समाज के लिए बने प्रेरणा
आज के दौर में जहां कई जगहों पर सगे भाई-बहनों के बीच छोटी-छोटी बातों या जमीन-जायदाद को लेकर मनमुटाव और झगड़े देखने को मिलते हैं, वहीं अमर पाल सिंह और मंजू वर्मा का यह रिश्ता समाज को एक नई दिशा दिखा रहा है। बिना किसी खून के रिश्ते के, सिर्फ भावनाओं के दम पर 17 सालों से इस बंधन को निभाना वाकई काबिले-तारीफ है। स्थानीय लोग भी इस भाई-बहन के अनोखे प्रेम और समर्पण को देखकर उनकी लगातार सराहना कर रहे हैं।

90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार

उप्रससे अजय बरया

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम चीरा कबूतरा डेरा,कैलगुवां तिराहा व नदीपुरा पर दबिश देकर 90 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 1500 लीटर लहन नष्ट कर, 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के विरूद्ध सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नंदकिशोर पुत्र स्व0 गोपाल उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम चीरा थाना कोतवाली जनपद ललितपुर
ममता पत्नी सोनू कबूतरा उम्र करीब 35 वर्ष थाना कोतवाली जिला ललितपुर
ताहिर पुत्र बाबूशाह उम्र करीव 55 वर्ष निवासी मवेशी वाजार नदीपुरा थाना कोतवाली ललितपुर

गिरफ्तार करने वाली टीम में
उ0नि0 मनीष कुमार चौकी अमरपुर मण्डी थाना कोतवाली जनपद ललितपुर मय टीम।
उ0नि0 प्रशान्त राणा चौकी प्रभारी सदर थाना कोतवाली ललितपुर मय टीम

« Newer PostsOlder Posts »