Web News

www.upwebnews.com

15 हजार का इनामी बदमाश लादेन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

August 19, 2026

15 हजार का इनामी बदमाश लादेन पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Posted on 19/08/2026
Time 12:15 P.M
Santosh Kumar Singh
Gorakhpur

गोरखपुर ( उप्र समाचार सेवा ) । खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को ₹15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजनी थाने से वांछित जितेन्द्र पासवान बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, जिस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर खजनी थाने में मु0अ0सं0 266/2026, धारा 109(1), 317(2) बीएनएस तथा 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी खजनी थाने में दर्ज मु0अ0सं0 363/2025 धारा 308(5) बीएनएस में वांछित था।

पुलिस ने इसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है।

पश्चिम बंगाल सरकार के 100 दिन- शुभेंदु के साहसिक निर्णयों से बदलता बंगाल

Mratunjay Dixit, Journalist lucknow
मृत्युंजय दीक्षित
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने पहले सौ दिन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं। ये आरंभिक सौ दिन भरोसा दिलाते हैं कि साहसिक निर्णय लेते हुए ये सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र को अक्षरशः सिद्ध करेगी। बंगाल सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के समक्ष लिए गए अपने उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा और सुशासन के संकल्पों को क्रियान्वित करना आरंभ कर दिया है। सीमा सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने के काम के साथ-साथ प्रदेश के आम जन को सुरक्षा का वातावरण देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनिमय लागू कर दिया गया है। सेवा कार्यों के अंतर्गत पेंशन योजना में वृद्धि तथा मां आहार कैंटीन में मछली -चावल की व्यवस्था कर दी गई है। बंद पड़े उद्योग खुल रहे हैं।
जब शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के भगवा वस्त्र धारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर अपना कामकाज संभाला था तभी यह स्पष्ट हो गया था कि बंगाल भी योगी जी के पदचिन्ह्नों पर चलने वाला है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अत्यंत तीव्रता के साथ त्वरित निर्णय लेकर हिंदू समाज का भरोसा जीत रहे हैं। बंगाल में सत्ता संभालते ही शुभेंदु ने कई निर्णय लिए जिनमें योगी जी के निर्णयों की झलक दिखाई पड़ रही है। धार्मिक स्थानो पर लाउडस्पीकर बंद करवाना तथा उनकी आवाज धीमी करवाना, अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर एक्शन, सभी विद्यालयों में सम्पूर्ण वंदेमातरम का गायन अनिवार्य करना इसके कुछ प्रमाण हैं। बंगाल की सड़कों पर नमाज व अन्य धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी भी लगा दी गई है जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग सडकों पर उतर आए तथा कोलकाता में पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया तथा शहर को दंगों की आग मे झोंकने का प्रयास किया। दंगाइयों से निपटने में भी शुभेंदु सरकार ने योगी जी जैसा संकल्प दिखाया।कोलकाता के जिस थाने पर दंगांइयो ने हमला करने का प्रयास किया था वहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वयं पहुंचे और पुलिस बल का मनोबल हुए बढ़ाते हुए दंगाइयों व उपद्रवियों के प्रति जीरो टालरेंस नीति अपनाने को कहा।
सौ दिनों के अन्दर हुए निर्णयों में वर्ष 2021 के चुनावों के बाद बंगाल में हुई राजनैतिक हत्याओं व हिंसक घटनाओं की सभी फाइलें खोलने का आदेश जारी होना भी है। इस निर्णय से घबरा कर ममता बनर्जी हाईकोर्ट पहुंच गयीं और 2021 की हिंसा से ध्यान भटकाने के लिए 2026 के चुनाव के बाद घटी कुछ छिटपुट घटनाओं को सनसनीखेज बताने का असफल प्रयास किया। बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों का प्रवेश संभव गया है जिससे प्रदेश में पिछले 69 वर्षों मे हुए भ्रष्टाचार की जांच में गति आ रही है। ईडी ने ममता बनर्जी के कई बड़े नेताओं को हिरासत में भी ले लिया है।
बंगाल के मुख्यमंत्री शभेंदु अधिकारी ने पदभार ग्रहण करते ही सीमा क्षेत्र में 145 एकड़ भूमि बीएसफ को देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। सरकार का यह निर्णय बांग्लादेशी घुसपैठ की रोकथाम के लिए अहम है क्योंकि बंगाल की बांग्लादेश से लगी हुई जो लंबी सीमा खुली हुई थी उससे बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठिए आसानी से प्रवेश कर लेते थे और देश के अन्य हिस्सों में घुस जाते थे। अब इस सीमा पर फेंसिंग हो रही है।
बंगाल में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली व धर्म के आधार पर चलने वाली सभी योजनाएं बंद कर दी गई हैं। नई सरकार वोटबैंक के पुराने ढर्रे को ध्वस्त करने के एजेंडे पर आगे बढ़ चुकी है। बंगाल कैबिनेट ने धर्म के आधार पर चलाई जा रही सभी वित्तीय सहायता योजनाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यह मात्र एक प्रशासनिक फैसला नहीं अपितु बंगाल की राजनीतिक दिशा को बदलने वाला एक वैचारिक परिवर्तन है।चुनावी बिसात पर इमामों, मुअज्जिनों और पुरोाहितों के लिए शुरू की गई मासिक भत्ता योजनाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। उधर कोलकाता के युवाभारती क्रीडांगन परिसर में लगी व फुटबालर की आधी प्रतिमा को तोड़ने की घोषणा की है साथ ही इसे बंगाल सरकार की विभिन्न वेबसाइट से भी हटाया जा रहा है।
दिसंबर 22 में अर्जेटीना के फुटबॉलर मेसी के कार्यक्रम में मची भगदड़ और कुप्रबंधन की जांच की जाएगी, उस घटना की फाइलें खोलने के आदेश जारी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी व अन्य सभी सहयोगी मंत्री यह बात लगातार कह रहे हैं कि जिन लोगों ने बंगाल को लूटा और जनता के मन मे भय पैदा किया उन सभी पर कार्यवाही जरूर की जाएगी जिसका असर स्पष्ट रूप से दिख भी रहा है। बंगाल में पड़ोसी राज्यों से ट्रकों की आवाजाही के दौरान जो कटमनी टीएमसी के लोग वसूलते थे वह बंद हो चुकी है। बंगाल का आलू अब पूरे भारत मे भेजा जा सकेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री के निजी अहंकार के कारण बंगाल की जनता आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित थी 15 अगस्त 2026 से आयुष्मान भारत योजना बंगाल में लागू हो चुकी है। भाजपा ने बंगाल की महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में भी काम करना आरंभ कर दिया है। एक जून 2026 से महिलाओं को 3000 रुपये की मासिक सहायता वाली अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी गई है, बस में फ्री यात्रा की सुविधा भी प्रारंभ हो चुकी है।
बंगाल की धरती पर वंदेमातरम की गूंज व जयश्रीराम का नारा सुनाई दे रहा है। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिरकारी की कार्य शैली में भाजपा के दो सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री हिमंता की छाप दिख रही है। बंगाल परिवर्तन की डगर पर चल पड़ा है।
प्रेषक – मृत्युंजय दीक्षित
फोन नं. – 9198571540

कोलकाता के होटल में भीषण आग, 9 लोगों की जलकर मौत

कोलकाता। शहर के एक होटल में बुधवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 9 लोगों के जलकर मरने की पुष्टि हुई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।
हादसे के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव अभियान के दौरान होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

August 18, 2026

पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में शामिल

सुनील चतुर्वेदी

हाथरस। पूर्व सभासद सुनील चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की ओर से उन्हें हाथरस जिले का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वदीप अवस्थी एड.के निर्देशन पर पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा व पार्टी महासचिव /प्रभारी निशांत उपाध्याय की संस्तुति पर सुनील चतुर्वेदी की सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। सुनील चतुर्वेदी पूर्व में बसपा से सभासद रह चुके हैं।

वसुंधरा एन्क्लेव में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

विकास कार्यों को लेकर पालिका अध्यक्ष ने गिनाईं प्राथमिकताएं

नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करती पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर

हाथरस। शहर की वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी स्थित वार्ड संख्या 12 में 15वें वित्त आयोग के तहत नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया। सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित क्षेत्रीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वार्ड सभासद सूरज माहौर ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए पालिका अध्यक्ष का आभार जताया।पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।विरोधियों द्वारा कथित षड्यंत्र के सवाल पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ आए दिन षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर में विश्वास रखती हैं और उन्हें भरोसा है कि ऐसे विरोधी कुछ समय बाद स्वयं पस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जनता की सेवा जारी रखेंगी।

« Newer PostsOlder Posts »