
Editorial 14.07.2026 Tuesday Time 11.16 AM, by Sarvesh Kumar Singh Editor UP Web News
वर्तमान विश्व परिदृश्य अशांति का है, देशों के बीच युद्ध का है, अथवा युद्ध की तैयारियों का है। इस परिदृश्य, अविश्वसनीय विश्व नेताओं के आक्रामक रवैए के बीच आज भारत की भूमिका और महत्ता क्या है? यह चर्चा का विषय है।
भारत को विश्व शांति और समृद्धि की कामना का संदेश देने वाले राष्ट्र के रूप में स्वीकारा गया है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे संतु निरामया:’ ये हमारा विश्व दृष्टिकोण है। हम अपनी विशाल जनसंख्या और प्रचुर संसाधनों के बाद भी संयमित और संतुलित विश्व दृष्टिकोण रखते हैं। इस उदार और मैत्रीपूर्ण भावना के बावजूद हमारे तीन पड़ोसी हमसे ईर्ष्या, शत्रुता और कटुता का व्यवहार रखते हैं। ये तीनों चीन,पाकिस्तान और बांग्लादेश हैं। इनकी समस्या ये है कि इन्हें भारत की चतुर्दिक प्रगति अच्छी नहीं लगती। चीन भारत की अगले दो दशक यानि कि 2047 के विकसित भारत के परिदृश्य से आशंकित और चिंतित है। उसे लगता है कि विज्ञान, तकनीक, कृषि और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था के बल पर भारत उससे कहीं आगे न निकल जाए। रक्षा उत्पादन में जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है वह चीन की नींद उड़ाए हुए है। दूसरा पड़ोसी पाकिस्तान जन्मजात शत्रुता से ग्रसित है। वह इस्लाम के नाम पर भारत को अशांत करने की कोशिश करता रहता है। इसकी जिहादी मानसिकता से ग्रसित सेना इसके लिए खुद समस्या बनी हुई है, जिसने कभी भी पाकिस्तान में लोकतंत्र की जड़ें नहीं जमने दीं । यहां के नेता जब तक सेना के हाथ की कठपुतली बने रहते हैं तब तक सुरक्षित रहते हैं। अन्यथा जेल में या फिर कब्र में भेज दिए जाते है। भारत के लिए इससे कोई खतरा नहीं है, लेकिन पड़ोस में एक अस्थिर और अशांत देश होना असहज अवश्य करता है। तीसरा पड़ोसी मित्र से शत्रुता की ओर बढ़ रहा बांग्लादेश है। इसने यह साबित कर दिया है कि इनके लिए कुछ भी कर दो, किंतु ये आपके नहीं हो सकते। इन्हें अपने एजेंडे पर ही चलना है। इस पड़ोसी ने भारतीय जनमानस और अपने देश के हिंदुओं को जो दंश दिया है वह बुलाया नहीं जा सकता। यहां 2024 में सत्ता परिवर्तन के बाद जो हुआ उसने मित्र राष्ट्र नमक शब्द को कलंकित कर दिया।
इस पड़ोसी परिदृश्य के बावजूद भारत का विश्व में महत्व बना हुआ है। यूरोप, खाड़ी के देश, मध्य पूर्व, कनाडा के साथ भारत की मित्रता प्रगाढ़ हो रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दो महीने के भीतर इन देशों की यात्रा की। वहां जो स्वागत हुआ, विभिन्न क्षेत्रों में सहमति बनी, समझौते हुए। ये भारत की विश्व महत्ता को प्रमाणित करते हैं। भारत से यूपीआई तकनीक साझा करने के लिए समझौते हो रहे हैं। ब्रह्मोस मिसाइल प्राप्त करने के लिए कई देश प्रयासरत है। भारत के साथ यूरोप, कनाडा और अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते कर रहे है। ये परिदृश्य भी भारत की महत्ता को दर्शाता है।
अमेरिका, इसराइल और ईरान युद्ध ने विश्व के समक्ष ऊर्जा संकट खड़ा किया। किंतु भारत ने अपनी महत्ता के बल पर ही वैकल्पिक स्रोतों से ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया। लेकिन भारत के सामने आंतरिक चुनौती हर समय रहती है। ये चुनौती वे तत्व खड़ी करते हैं जो अपनी विफल राजनीति के कारण भारत की हर पहल का विरोध करते हैं या नकारात्मक वातावरण बना कर देश विरोधियों को बल देते हैं। ऐसे तत्वों के साथ कठोरता की आवश्यकता है।
The current world scenario and India
the current world scenario is of unrest, of war between countries, or preparations for war. In this scenario, what is the role and importance of India today in the face of the aggressive attitude of unreliable world leaders? This is a matter of debate. India has been acknowledged as a nation that conveys the desire for world peace and prosperity. Sarve Bhavantu Sukhinah Sarve Santu Niramayah: “This is our world view. We maintain a restrained and balanced world view despite our large population and abundant resources. Despite this generous and friendly spirit, we are treated with envy, hostility and bitterness by our three neighbours. These three are China, Pakistan and Bangladesh. Their problem is that they do not like the all-round progress of India. China is apprehensive and concerned about India’s developed India scenario in the next two decades ie2047. It feels that with science, technology, agriculture and a strong economy, India should not be outdone. The pace at which India is advancing in defence production is giving sleepless nights to China. The other neighbour, Pakistan, is plagued by innate hostility. He keeps trying to disturb India in the name of Islam. Its jihadi-minded army has been a problem for it, which has never allowed democracy to take root in Pakistan. Its leaders are safe as long as they remain puppets in the hands of the military. Otherwise, they are sent to prison or to the grave. It poses no threat to India, but being an unstable and troubled country in the neighbourhood does make it uncomfortable. The third neighbour is Bangladesh, moving from friend to foe.
It has proven that do anything for them, but they cannot be yours. They have to follow their own agenda. What this neighbour has done to the Indian people and to the Hindus of his country cannot be called. What happened here after the change of power in 2024 tarnished the term friendly nation salt. Despite this neighbourhood scenario, India continues to be important in the world. India’s friendship with Europe, the Gulf countries, the Middle East, Canada is deepening. Indian Prime Minister Narendra Modi visited these countries within the last two months. The reception that took place there, consensus was reached in different areas, agreements were reached. These attest to India’s global importance. Agreements are in place to share UPI technology with India. Several countries are trying to acquire the BrahMos missile. Europe, Canada, and the United States have free trade agreements with India. This scenario also shows the importance of India. The US, Israel, and Iran war created an energy crisis before the world. But India met its energy needs from alternative sources only on the strength of its importance. But India faces an internal challenge all the time. These challenges create elements that oppose every initiative of India due to their failed politics or give strength to the anti-nationals by creating a negative atmosphere. Rigidity is required with such elements.