Web News

www.upwebnews.com

समीक्षा बैठक में सीएम योगी के निर्देश, तत्काल पूर्ण हों जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्य

June 18, 2026

समीक्षा बैठक में सीएम योगी के निर्देश, तत्काल पूर्ण हों जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रवेश द्वार को लेकर समीक्षा बैठक
  • Posted on 17.06.2026 , Lucknow News, CM Yogi Adityanath Meeting
  • मुख्यमंत्री ने लखनऊ मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक की
  • प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना शासन को प्रेषित करें: मुख्यमंत्री
  • जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों से परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कराए
  • जिन अधिकारियों के कार्यां में विलम्ब है अथवा जिन्होंने अभी तक कार्य प्रारम्भ नहीं किए, उनकी जवाबदेही तय की जाए
लखनऊ, 17 जून, 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य सुनिश्चित किए जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से कराए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने यहाँ अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में मण्डल के जनपद लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जनप्रतिनिधिगण ने अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रमुख नव प्रस्तावित परियोजनाओं, अधोसंरचनात्मक आवश्यकताओं एवं जनअपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं की गहन समझ होती है। शासन की योजनाओं के निर्धारण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में उनके अनुभव हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इसके दृष्टिगत प्राप्त प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना शासन को प्रेषित करें, जिससे उन्हें इस माह के अन्त तक स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कराए जा सकें।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों के विभिन्न विकास खण्डों की लगभग 41,229 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के 4,204 विकास प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गम्भीरता से लिया जाए और उनके द्वारा बतायी गयी प्राथमिकता के आधार पर इन परियोजनाओं को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशील है और उनके सुझावों और माँगों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना के निर्माण के दौरान प्रभावितों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए तथा उचित मुआवजा भी दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सम्बन्धित सड़कों, स्टेट हाईवे, दीर्घ सेतु, लघु सेतु, आर0ओ0बी0/आर0यू0बी0, धर्मार्थ स्थलों की सड़कों, फ्लाईओवर निर्माण, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए वरीयताक्रम के आधार पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, जिला मुख्यालय को 4-लेन से जोड़ने, चीनी मिल की सड़कें, सिंगल कनेक्टिविटी वाली सड़कों का निर्माण और ब्लैक स्पॉट सुधार से सम्बन्धित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं।

संत तुलसी साहिब आश्रम में भव्य सत्संग एवं सम्मान समारोह, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

उद्बोधन करती सदर विधायक अंजुला माहौर

हाथरस। संतमत के महान प्रवर्तक संत तुलसी साहिब महाराज के 183वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत संत तुलसी साहिब आश्रम में भव्य सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं सत्संगियों ने भाग लिया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला माहौर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक अंजुला माहौर ने कहा कि संतों की वाणी समाज को सत्य, प्रेम, सेवा और मानवता का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि संत तुलसी साहिब महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज को आध्यात्मिक चेतना और सद्भाव का संदेश देती हैं तथा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि भारत संतों और महापुरुषों की तपोभूमि रहा है तथा संतों के आदर्श समाज को सदैव सही दिशा प्रदान करते हैं।इस अवसर पर विधायक अंजुला माहौर ने वर्तमान गद्दीधर श्री महंत आचार्य गुरलोचन दास महाराज को पीत वस्त्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं महंत आचार्य गुरलोचन दास महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आशुकवि अनिल बोहरे ने किया। समारोह में भजन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर आश्रम से जुड़े संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, लंबित मामलों पर उठ रहे सवाल

बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित

हाथरस। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आयोग से प्राप्त संदर्भ, आरटीआई प्रकरण, आईजीआरएस पोर्टल तथा जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से संपर्क कर वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई प्रकरण संबंधित विभाग से संबद्ध नहीं है तो उसे तत्काल सक्षम विभाग को प्रेषित किया जाए। आयोग से संबंधित मामलों में समयबद्ध जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या उपलब्ध कराने तथा अन्य सभी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं दूसरी ओर, आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि 6 नवंबर 2025 को दर्ज की गई शिकायत संख्या 20014425009502 एवं 20014425009503 पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि ऐसे कई प्रकरण लंबित हैं, जिनमें न तो सुनवाई हुई और न ही उनका अंतिम निस्तारण किया गया। इससे शिकायत निवारण प्रणाली की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

प्रदर्शनी में उपस्थित आमजन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय, हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराना है।प्रदर्शनी में ‘युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां’, ‘उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं’, ‘आध्यात्मिक केंद्रों का विकास एवं पर्यटन संवर्धन’, ‘आंतरिक सुरक्षा का सुदृढ़ मॉडल’ तथा ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ जैसे विषयों को आकर्षक चित्रों और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, निवेश तथा रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों से अवगत कराते हुए उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। प्रदर्शनी के प्रति आमजन में विशेष उत्साह और रुचि देखने को मिली।

—————————————————-

अधिक मास सेवा शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा को समर्पित रहा आयोजन : सविता सिंह सौरोत

Posted on 17.06.2026 Mathura Vrandavan News, Goverdhan
गोवर्धन, मथुरा। अधिक मास के पावन अवसर पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर आयोजित सेवा शिविर एवं भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सविता सिंह सौरोत ने श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण ही उनके जीवन की प्रेरणा है।
उन्होंने कहा कि अधिक मास के दौरान ब्रज में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, स्नान तथा आवश्यक दवाइयों सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई, जिससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सविता सिंह सौरोत ने कहा कि श्रद्धालुओं का स्नेह और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण एवं श्री गिरिराज महाराज से प्रार्थना करते हुए कहा कि अधिक मास में ब्रज की पावन भूमि पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर उनकी कृपा बनी रहे तथा उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो।
उन्होंने सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, व्यवस्थापकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सभी का विश्वास एवं सहयोग ही ऐसे जनसेवा कार्यों के लिए निरंतर प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र, मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा ब्रज की गौरवशाली पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा, सद्भाव और संस्कार की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा ब्रज की महिमा को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित करने का संकल्प लिया।
« Newer PostsOlder Posts »