एटा 17 जून उप्रससे। जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपियों पर एक सोलह वर्षीय किशोरी को तमंचे के बल पर घर से उठा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़िता अपने परिवार के साथ मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए बताया कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बीते 3 जून को गांव के सोनू और उसके रिश्तेदार अंशुल सहित दो युवतियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। तभी से आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा था।
पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात आरोपी सोनू पुत्र महाराज सिंह और उसके रिश्तेदार अंशुल पुत्र राजकुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर आए। उन्होंने तमंचा दिखाकर किशोरी को जबरन घर से उठा लिया। चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने बेटी की कनपटी पर तमंचा रखकर उसे उठा ले जाने की कोशिश की और जान से मारने तथा बयान बदलने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस के सामने ही आरोपी उनकी बेटी को छोड़कर भाग गए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण वे एसएसपी से शिकायत करने आए हैं। इस मामले पर जलेसर थाना प्रभारी संजय राघव से दूरभाष द्वारा बात करने की कोशिश की लेकिन नेटवर्क समस्या होने के कारण बात नहीं हो सकी।
बेदखली आदेश के सात माह बाद गरजा बुलडोजर
एटा 17 जून उप्रससे। जनपद की तहसील अलीगंज क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।
अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ में पूर्व प्रधान द्वारा किए गए कब्जे को हटाकर करीब 380 वर्गमीटर भूमि को मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान चार दुकानों और तीन कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
ग्राम दहेलिया पूठ निवासी पूर्व प्रधान बलबीर सिंह यादव ने ग्राम समाज की नवीन परती भूमि (गाटा संख्या-262) पर अवैध रूप से दुकानें और आवासीय निर्माण कर लिया था। इस मामले में प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया था। सुनवाई के बाद एसडीएम न्यायालय ने नवंबर 2025 में बेदखली का आदेश पारित किया था। बुधवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि ग्राम सभा की लगभग 380 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। कब्जे वाली भूमि पर दुकानें और आवासीय परिसर निर्मित थे, जिन्हें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत हटाया गया। उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की वर्तमान बाजार कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है।
अवैध कब्जाधारकों में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि ग्राम समाज, तालाब, चारागाह और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के मामलों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी संपत्तियों को बचाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। ग्रामीणों ने भी सरकारी भूमि को मुक्त कराए जाने की कार्रवाई का स्वागत किया है।
नौरंगा गांव के कटान पीड़ितों को सरकार का भी मिल रहा सहयोग, योगी सरकार को जताया आभार।
बलिया – बैरिया तहसील क्षेत्र के नौरंगा गांव में गंगा नदी के कटान से धारा को मोड़ने के लिए नौरंगा के कटान पीड़ितों ने चंदा लगाकर और बाढ़ विभाग के सहयोग से प्रयास कर रहे है।ग्रामीणों के द्वारा बांस का कैरेट बनाकर सरकारी बोरियों में बालू भरकर कैरेट में डाल दिया जा रहा है।जिससे गंगा नदी की धारा में कुछ कमी आई है और नदी का पानी अपना रुख मेन धारा की तरफ जाने लगी है। कटान पीड़ितों ने गंगा मइया की जयकारे लगाने लगे। और मुख्यमंत्री के कार्यों का जताया आभार।
वही कटान पीड़ितों ने बताया कि गंगा नदी की दो धारा है एक धारा हमारे गांव की तरफ जा रहा है और इसको रोकने के लिए बांस और बल्लियों के सहारे रोकने का प्रयास कर रहे है सरकार के कार्यों से हम लोग संतुष्ट है नौरंगा से लेकर चक्की नौरंगा तक काम चल रहा है हमारे गांव की तरफ नदी का बहाव था इस लिए इसे मोड़ने के लिए काम चल रहा है गांव के हर घर से सहयोग मिल रहा है हर घर से एक आदमी इसमें बोरियां डाल रहा है आज हमारे गांव में पांच पांच मुंडन संस्कार था इस लिए लोग आज व्यस्त थे।बोरियां डालने से हम लोगों को फायदा है क्योंकि यहां पर पांच फीट पानी था अब पानी खत्म हो गया है अब बालू दिखाई देने लगा है।हम लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह है कि हम लोगों के लिए एक पक्का पुल बन जाता तो हम लोग कटान से वंचित हो जाते।हम लोग आज तक बीजेपी को वोट देते आ रहे है हर सुविधा मिलने लगती और कटान से वंचित हो जाते।
उत्तर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए की प्रोजेक्ट बनाती है और बाढ़ आने के बाद गंगा नदी में बिलिन हो जाति है अगर बैरेज का कटान होता तो आज ढाही खत्म हो जाती सरकार को कटान से कितनी छती है वह सरकार खुद जानती है कटान रोधी कार्य को बंद कर अगर पक्का पुल का काम हो जाता तो कटान से मुक्ति मिल जाती।और यातायात का साधन भी हो जाती।हमारे गांव की आबादी लगभग बीस हजार की है हम लोग जिला मुख्यालय से कटे हुए है हमारे यहां कोई सुविधा तक नही है विद्यालय तो है लेकिन मास्टर कैसे आते है आज आप ख़ुद आकर देखे है कि कितनी दिक्कतों का सामना कारण पड़ता होगा।कोई अधिकारी यहां आने का नाम तक नही लेता है क्योंकि आने में काफी परेशानी है अब तो पानी बढ़ेगा और पुल हटाने का समय आ गया है हम लोग चार महिनातक क्या करेंगे अगर पुल बन जाता तो सरकार का पैसा भी बच जाता, हम लोगों का निवारण भी हो जाता। हमारे गांव के सभी लोग हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी से बिनती करते है योगी बाबा जिंदा बाद ,जिंदा बाद के नारे लगाए।
कटान पीड़ित उमाशंकर ठाकुर ने बताया कि जो हमारे गांव में काम चल रहा है वह यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी बाबा का काम चल रहा है नौरंगा से लेकर चक्की नौरंगा 26 करोड़ की परियोजना चल रही है और उस काम से हम लोग बहुत संतुष्ट है एक नगी की धारा हमारे गांव की तरफ जा रही थी जिसको हम लोग मोड़ने का काम कर रहे है गांव के लोगो से चंदा लगाकर हम लोग बांस बली की सहायता से धारा को रोकने के प्रयास कर रहे है जिससे इधर का पानी मेन धारा की तरफ जाने लगी है इससे हमारे गांव का बहुत बचाव है सरकार हमरा सहयोग कर रही है हम लोग सरकार का सहयोग कर रहे है।
वही नन्हक ठाकुर ने कहा कि नदी की मेन धारा हमारे गांव की तरफ जा रही थी जिसको हम लोगों ने मोड़ने का प्रयास कर रहे है हम लोगों को बाढ़ विभाग के ठेकेदार के द्वारा बोरी दी गई है दस हजार के करीब हम लोग बोरी डाल चुके है बीजेपी नेता है सूर्यभान सिंह पचास हजार रुपए चंदा के रूप में दिया है और बोले है कि अगर और जरूरत पड़ी तो और भी चंदा देंगे।
बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा ने बताया कि हमारा नौरंगा में कटान रोधी दो परियोजनाएं चल रही है जिसका काम बड़ी तेजी से चल रहा है गांव के लोग एक धारा को बंद करने के लिए प्रयास कर रहे है और हम लोगों को निर्देश मिल था कि गांव वालो ने हम लोग सहयोग करें जिसमे हम लोगों ने चार हजार बोरियां गांव वालो को दिया गया था सहयोग करने के लिए और भी को सहयोग होगा गांव वालों को दिया जाएगा।