Web News

www.upwebnews.com

सीएम ने नोएडा में 70 विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया

June 27, 2026

सीएम ने नोएडा में 70 विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया

Posted on 27.06.2026 Time 09.03 PM , Saturday, Noida CM Yogi Adityanath

गौतमबुद्ध नगर, 27 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर नोएडा में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नोएडा एवं दादरी विधानसभा क्षेत्रों में ₹2,479 करोड़ की लागत से नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक भवन सहित 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट, चेक एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योग, निवेश एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। आधुनिक अवसंरचना, उद्यमिता संवर्धन और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त एवं विकसित अर्थव्यवस्था की ओर निरंतर अग्रसर है।

सीएम नोएडा में सेल इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के शिलान्यास में शामिल हुए

Posted on 27.06.2026, Saturday, Time 08.57 PM

गौतमबुद्ध नगर 27 जून 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज SAEL Integrated Solar Manufacturing Project के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक विनिर्माण और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा एवं उन्नत विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह परियोजना रोजगार सृजन, सतत विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।

सीएम योगी नोएडा में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के शिलान्यास में शामिल हुए

Posted on 27.06.2026, Time 08.52 PM Saturday, Noida, Yogi Adityanath

गौतमबुद्धनगर, 27 जून 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड तथा एसेंट-के सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी एवं श्री भूपेंद्र यादव जी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों, बेहतर आधारभूत अवसंरचना और निवेशक-अनुकूल वातावरण के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह निवेश रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 11 जुलाई को

Posted on 27 06.2026 Time 08.26, Saturday, Ayodhya,

अयोध्या, 27 जून 2026, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के त्यागपत्र के बाद 11 जुलाई को अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक होगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ ने कहा- 11 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक होगी… हम जांच करेंगे… गलतियों के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं…जो लोग अपराध में शामिल हैं, उन्हें हम दंडित करेंगे, कर्नाटक के उडुपी में रहते हैं विश्व प्रसन्न तीर्थ स्वामी।

मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने की चंपतराय और अनिल मिश्रा के त्यागपत्रों की पुष्टि

Champat Rai anil Mishra

Posted on 27.06.2026 Saturday Time 08.12 PM, Ayodhya, Ram Janmbhumi Mandir, Champatrai, Dr Anil Mishra

लखनऊ, 27 जून 2026, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय और सदस्य ट्रस्ट डा अनिल मिश्रा के त्यागपत्र की पुष्टि हो गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने त्यागपत्र की पुष्टि की है।

स्वामी गिरी जी ने बताया है कि दोनों के त्यागपत्र ट्रस्ट को प्राप्त हो गए हैं। इनपर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। अर्थात त्यागपत्र स्वीकृत होंगे या अस्वीकृत यह निर्णय ट्रस्ट लेगा। स्वामी जी का लिखित वक्तव्य जारी हुआ है।

« Newer PostsOlder Posts »