
एपी सिंह
लखीमपुर खीरी।सीतापुर के महोली निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रख्यात समाजसेवी रोहित मिश्रा जी का असामयिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार से न केवल सीतापुर, बल्कि पड़ोसी जिले लखीमपुर खीरी के पत्रकारों और शुभचिंतकों में भी गहरा शोक है।
रोहित मिश्रा जी अपने बेबाक, निडर और दबंग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई और समाज के दबे-कुचले वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उजागर किया। वे केवल एक पत्रकार नहीं, बल्कि समाज के सच्चे प्रहरी थे, जिन्होंने कभी परिस्थितियों से समझौता नहीं किया।
अपने मिलनसार व्यवहार, हंसमुख स्वभाव और जिंदादिली के कारण वे हर वर्ग में बेहद लोकप्रिय थे। उनका अचानक चले जाना समाज और मीडिया जगत के लिए एक ऐसा शून्य छोड़ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिरोहित मिश्रा जी के निधन पर सीतापुर और लखीमपुर के तमाम पत्रकारों, समाजसेवियों और राजनेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय वज्रपात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।कुछ लोग उम्र से नहीं अपने कर्मों और व्यक्तित्व से अमर हो जाते हैं। रोहित भाई उन्हीं व्यक्तित्वों में से एक थे।
