संकल्प से सिद्धि, विकास से समृद्धि!
संभल, 18 जुलाई 2026, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद में शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संभल सदर तहसील को ISO 9001:2000 प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, प्रभावी जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में ये परियोजनाएं संभल के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।
