उप्रससे,अजय बरया
ललितपुर -हमीरपुर-महोबा के सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किये जाने के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री रजनी अहिरवार के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया गया एवं धरना दिया गया। जिला महामंत्री रजनी अहिरवार ने कहा कि महोवा हमीरपुर के सांसद द्वारा जो अमर्यादित अपमानजनक शब्द प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहें गये हैं वह भारतीय लोकतंत्र में विरोध की राजनीति को शर्मसार करने बाले हैं।एक लोकतांत्रिक देश के जनता से चुने गए प्रधानमंत्री जी के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसी के विरोध में जिला महिला मोर्चा द्वारा बर्णी कालेज से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया गया और जम कर नारेबाजी की गई इसके उपरांत कुछ समय के लिए धरना भी दिया गया।इस अवसर पर भी जम कर नारे बाजी की गई।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली विवेक जैन,कार्यक्रम संयोजक रुचिका बुन्देला, डाक्टर स्वाधीनता कृष्णा, जिला महामंत्री रजनी अहिरवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू,श्रीमती पार्वती खटीक पार्षद ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राखी तामकर ,रानी जहां ,रितु समाधिया, सुनीता सोनी,भागवती लोधी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही ।

