Web News

www.upwebnews.com

समाज को दिशा देने वालों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा-गोप

September 21, 2026

समाज को दिशा देने वालों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा-गोप

बाराबंकी। सामाजिक सेवा, जन सरोकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अमीर हैदर तथा वरिष्ठ उर्दू पत्रकार एवं सोशल एक्टिविस्ट हशमत उल्लाह का गांधी भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट एवं सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित समारोह में दोनों विभूतियों को पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाज के लिए निस्वार्थ भाव से जीवन समर्पित करने वाली शख्सियतों का सम्मान केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा और समाज के मूल्यों का सम्मान है।
समाज को ऐसे ही समर्पित और संवेदनशील लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनहित को अपना धर्म मानकर काम करते रहें। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि सम्मान पद या प्रतिष्ठा का नहीं, कर्म और समर्पण का होना चाहिए। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हैदर ने कहा कि जनता से जुड़े सामाजिक सरोकार के लिए काम करना उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्लाह ने कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और वंचित लोगों की आवाज बनने का माध्यम है। सम्मान से जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। कार्यक्रम में आयोजक समिति की ओर से मुख्य अतिथि गोप को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन फजल इनाम मदनी ने किया। समारोह में मुख्य रूप से धीरेन्द्र वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी मनोज जायसवाल, सभासद शं’ आदि कई लोग मौजूद रहे।