उप्रससे अजय बरया
ललितपुर -आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सन्त शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की छै सौ पचासवीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आज कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं संचालन पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक बंशीधर श्रीवास एवं जिला महामंत्री गौरव गौतम ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अनुसुचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सलिल कांत श्रीवास उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा से उच्च नेतृत्व के निर्देश पर सन्त गुरु रविदास जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।इसके तहत अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप रजक एवं कार्यक्रम सह संयोजक बसंती लारिया दोनों वनारस जायेंगे और गुरु रविदास जी का स्मृति कलश लेकर आयेंगे जिसे मंदिर में रखा जायेगा। इसके बाद इस स्मृति कलश का भ्रमण कार्यक्रम होगा । जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी।
इसके बाद मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मोर्चा महामंत्री सलिल कांत श्रीवास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास की स्मृति मे यह अभियान केन्द्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जब किसी सन्त की कृपा का आलोक फैलता है तो हम सब की जिन्दगी में बसंत की तरह उमंग उत्साह भर जाता है ।जब काशी में सन्त शिरोमणि
जी का जन्म हुआ तो उनकी जिंदगी के चारों ओर विपरीत परिस्थितियों का फैलाव था । हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व का मानना है कि पिछली तुष्टिकरण बालीं सरकारों में जिन जिन महापुरुषों को उचित सम्मान न मिला उसे अब भारतीय जनता पार्टी ऊपर से लेकर बूथ स्तरों तक इन महापुरुषों का सम्मान करने का काम कर रही है ।यह अभियान उनतीस जुलाई से शुरू हो रहा है ।काशी से उनके प्रकाश से अभिसिंचित खुश्बू युक्त मिट्टी से हम कई कलश तैयार करेंगे और हर आम जन तक उनकी कृपा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।इन कलशों के साथ हम हर मंडल स्तर तक चिन्हित मंदिरों तक जायेंगे और वहां दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।इन कार्यक्रमों में संगठन के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहभागिता की जायेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप चौबे, हरीराम निरंजन, जगदीश सिंह लोधी,बरिष्ठ नेता बब्बू राजा बुन्देला,जिला महामंत्री गौरव गौतम, हरीराम सिंह लोधी एड,कार्यक्रम सहसंयोजक हरी सिंह बुंदेला,बसंती लारिया, चन्द्रशेखर पंथ उर्फ चन्दू भैया,अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह रजक,जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई,
रुचिका बुन्देला,मिहरवान पटैल, अवतार सिंह लोधी एजिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला कोषाध्यक्ष मनीष सड़या, जिला मंत्री ध्रुव सिंह सिसौदिया, सुनीता पंथ,दीपक पाराशर,लक्ष्मी रावत,पूजा रैकवार,मनविंदर कौर, सुरेन्द्र रजक एड जिला पंचायत सदस्य, शशिशेखर पांडेय, मण्डल अध्यक्ष गण भगतसिंह राठौर, आशीष त्रिपाठी, बृजेश राजपूत,शेलेन्द्र प्रताप सिंह बुंदेला, कृपाल सिंह राजपूत, विनोद राजपूत
ईं भागीरथ बरुआ,डा स्वाधीनता कृष्ण विक्रांत रावत, रुपेश साहू, संदीप सिंह बुंदेला,, देवेन्द्र सिंह बरौदिया, रानी जहां,मनोज खटीक एड,
आशीष हुड्डैत ,संजय अहिरवार, अशोक अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
