Posted on 01.07.2026 Wednesday, Time 07.36 PM, Lakhimpur Kheri News
लखीमपुर खीरी, 01 जुलाई 2026, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के अंतर्गत आयोजित नगर के लिगसी बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चल रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि भारत तेज औद्योगिक विकास करे एवं सांस्कृतिक रूप से सम्राट हो
श्री मुखर्जी जब केंद्र में और उद्योग मंत्री थे उन्होंने इसके लिए पूरे देश में कल कारखानों की नींव रखी और तेजी से देश को औद्योगिक रूप से आगे बढ़ाया श्री मुखर्जी मेधावी प्रतिभा के धनी थे 33 वर्ष की आयु में भी कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने तथा 1941 में प्रगतिशील गठबंधन के तहत गठित सरकार में वित्त मंत्री रहे । 1943 से 1946 तक भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रहे आजादी के बाद ब्रिटिश सरकार में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे 6 अप्रैल 1950 को नेहरू जी से मतभेद के कारण त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनकी मूल भावना हिंदुत्व एवं भारतीय संस्कृति का उत्थान उनका मूल लक्ष्य था। वह देश में एक एक विधान एक निशान के प्रणेता थे कश्मीर में परमिट प्रथा की वह घोर विरोधी थे। उन्होंने परमिट प्रथा को तोड़ते हुए कश्मीर जाकर भारत का झंडा लहराया और वहीं पर उनकी दुखद मृत्यु हो गई देश के लिए शहीद हुए । उनके सपने को पूरा किया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर।
सम्मेलन के द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रेरक प्रसंग को बताते हुए कहा कि वह प्रतिभा के साथ-साथ कानून के भी ज्ञाता थे।
उन्होंने पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में जाने से रोक और भारत को एक बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया । आज हम सब उनकी शताब्दी वर्ष मनाने के नजदीक खड़े हैं ।
सम्मेलन की तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी विलक्षण प्रतिभा के धनी होने के साथ ही साथ कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय की कुलपति बने। सम्मेलन का कुशल संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनुराग मिश्रा ने किया । सम्मेलन का प्रारंभ वंदे मातरम से और समापन राष्ट्रगान से हुआ। सम्मेलन में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह योगेश वर्मा श्रीमती मंजू त्यागी विनोद शंकर अवस्थी, सुनील सिंह शरद बाजपेई डॉक्टर हीरा श्रीवास्तव महामंत्री मनोज वर्मा महामंत्री राजेश सिंह मंच आसीन थे।
