लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के मेला मैदान गढ़ी रोड पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा, सेवा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बालाजी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।भंडारे का आयोजन समाजसेवी एवं बालाजी हनुमान भक्त संतोष कुमार अवस्थी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बालाजी हनुमान भक्तों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और सभी ने अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस भव्य भंडारे का आयोजन बालाजी स्वीट नमकीन भंडार एवं बालाजी म्यूजिकल जागरण ग्रुप के संस्थापक मंडल के सहयोग से किया गया। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, बालाजी महाराज के भजन तथा जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

