लखीमपुर खीरी।लखीमपुर-सीतापुर नेशनल हाईवे मार्ग पर मानसरोवर पार्क के पास सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता इकरार खान सड़क के किनारे तंबाकू खाने के लिए खड़े थे तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और उनके मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जहां उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्राम महम्दाबाद निवासी इकरार खान पुत्र वारिस खान उम्र लगभग 62 वर्ष सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोसी गांव के नितिन पुत्र मटरू निवासी ग्राम पंचायत धूसरू के साथ बाइक से इलाके में स्थित मछली फार्म पर जा रहे थे जैसे ही वे मानसरोवर पार्क सीतापुर रोड के पास पहुंचे लखीमपुर से ओयल की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक नंबर यूपी 25 बीटी 8926 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयानक थी कि इकरार खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं, दुर्घटना के बाद मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। आरोपी ड्राइवर रुके बिना ट्रक को दौड़ाता रहा और फंसी हुई बाइक को करीब 2 किलोमीटर दूर ओयल पुलिस चौकी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद ड्राइवर चौकी के सामने ही ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ओयल पुलिस चौकी इंचार्ज डिम्पल सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।पुलिस ने तत्काल घायल नितिन को एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए मोतीपुर जिला अस्पताल (ओयल) भिजवाया, जहां उसकी हालत ठीक बनी हुई है।
मृतक के पुत्र शादाब खान ने ओयल पुलिस चौकी थाना खीरी में लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
