सिधौली-सीतापुर(उप्र समाचार सेवा)। किसानों एवं ग्रामीणों की जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान संघ की कसमंडा इकाई ने आवाज बुलंद की। जिला मंत्री सरस्वती सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ष्बंदनष् के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुष तहसील सिधौली पहुंचे और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। उपजिलाधिकारी से वार्ता सफल न होने पर प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ कूच कर दिया।प्रदर्शन कर रहे बसंतपुर, मानपाड़ा, गूलर ताली, महारानी खेड़ा और किंधौलिया सहित विभिन्न गांवों के महिला-पुरुष कमल तिराहे पहुंचे। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव भी पहुंचे ने जिन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। प्रदर्शन में लाली, सुमन देवी, सरस्वती, कलावती, माया, मोहनी, राजेश्वरी, छुटकनी, मुन्नी देवी, रामकली, पूनम बाजपेई, लीला देवी, कामिनी देवी, आशा देवी, कांति, कमला देवी, राजरानी, फूलमती, सावित्री, रीना, माधुरी और रेशमा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
