हाथरस। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबू निवासी 38 वर्षीय सिपाही सोनवीर सिंह का शव पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोनवीर सिंह फिरोजाबाद जिले की एक कोतवाली में तैनात थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से उनकी ‘पुलिस’ लिखी बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में पुलिस ट्रेन की चपेट में आने अथवा नशे की हालत में हादसा होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
