हाथरस। विधानसभा क्षेत्र के गांव रहना में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता वयोवृद्ध समाजसेवी पं. बनवारीलाल रावत ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल रहे।पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी करने वाली सरकार किसान, मजदूर और ब्राह्मण समाज के हित में कोई कार्य नहीं कर सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के सेवक हैं और उनकी हर समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में सपा के पक्ष में मतदान कर सरकार को हटाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. बनवारीलाल रावत ने कहा कि आगामी चुनाव में ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में रमन वशिष्ठ एडवोकेट, शिवाकांत शर्मा एडवोकेट, कौशलेंद्र ठाकुर, लव संभव, हरिओम, कपिल, सौरभ, मोहित, सचिन, करण, कृष्णा, शिवकुमार, धर्मवीर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
