Posted on 05.05.2026 Time 08.00 PM
लखनऊ,05 मई 2026, बंगाल, असम और पुडुचेरी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समाजवादी पार्टी पर कल महिला आरक्षण के विरोध को किए गए तीखे हमले पर आज अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की है कि सरकार महिला को 2027 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में लागू करे।
श्री यादव ने कहा है कि पीडीए की माँग है कि जो ‘महिला आरक्षण’ समस्त विपक्ष ने मिलकर संसद में सहर्ष पास किया है । उसे 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव में लागू करने की घोषणा भाजपा सरकार तत्काल करे या कह दे कि पुरुषवादी भाजपाई और उनके सामंती संगी-साथी महिलाओं को आरक्षण के ख़िलाफ़ हैं।
जब तक ये घोषणा नहीं होगी तब तक हम ये बात हर हफ़्ते जगह-जगह उठाते रहेंगे।

